श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स में भक्ति का अनुभव
श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् तथा श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स में श्रद्धावान मन्नत माँग सकते हैं। ‘यज्ञेन दानेन तपसा’ इस उक्ति के अनुसार श्रद्धावान अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार ‘क्षेमदक्षिणा’ देकर अपनी मन्नत पूरी करते हैं। जिन श्रद्धावानों के लिए सेवा करना संभव नहीं होता, वे संस्था के कार्य के लिए रामनाम की कॉपी लिखते हैं अथवा उपासना करना, सुदीप प्रज्वलित करना, याग और पूजन करना जैसी आध्यात्मिक सेवाएँ करते हैं। श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स में अनेक श्रद्धावान अपने छोटे बच्चों को भी लेकर आते हैं। उनका विश्वास होता है कि छोटी आयु में ही इस क्षेत्र में लाने से बच्चों का नाता आसानी से इस पवित्र क्षेत्र से जुड़ जाएगा।

श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स की सिद्ध पादुकाएँ
सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प के अनुसार, श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर की स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने पर वह स्पिरिच्युअल सेंटर ‘सिद्ध पादुकाएँ’ प्राप्त करने के योग्य हो जाता है। इन पादुकाओं की स्थापना स्पिरिच्युअल सेंटर में श्री त्रिविक्रम के चित्र के समीप की जाती है। श्रद्धावान श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स में उपलब्ध सुगंधित जल से इन पादुकाओं का अभिषेक कर सकते हैं। वर्तमान में पुणे, वडोदरा, रत्नागिरी, मिरज-सांगली और मुंबई के पश्चिमी उपनगर-बोरीवली में सिद्ध पादुकाएँ प्रदान की जा चुकी हैं।
आने वाले समय के अनुसार निम्नलिखित स्थानों पर सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प और मार्गदर्शन के अनुसार क्रमशः परिवर्तन होते रह सकते हैं:
- श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् - सर्वोच्च तीर्थक्षेत्र
- श्रीपुरुषार्थ अनिरुद्ध धाम - डुडुलगाँव, पुणे
- श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स / श्री अनिरुद्ध उपासना केंद्र
त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल क्लब
बापूजी ने इन श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स से जुडी एक अनोखी संकल्पना प्रस्तुत की, जिसका नाम है ‘श्री त्रिविक्रम आध्यात्मिक क्लब’ (Shree Trivikram Spiritual Club)। समान विचारों वाले अच्छे लोगों (श्रद्धावानों) के लिए आनंद व्यक्त करने के लिए एक साथ आने का स्थान ही स्पिरिच्युअल क्लब है। आम आदमी के लिए निरंतर उपासना करते रहना कठिन हो सकता है। अच्छे ढंग से आनंद प्राप्त करने के लिए उन्हें बापूजी द्वारा दिया गया विकल्प है—स्पिरिच्युअल क्लब।
त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल क्लब में निम्नलिखित सुविधाएँ सम्मिलित करने की संकल्पना है:
- ऑडियो-व्हिज्युअल रूम (Audio-Visual Room): प्रवचन, अभंग, अनुभव, अनुभवसंकीर्तन और कुछ विशेष कार्यक्रमों की क्लिपिंग्स।
- भजन और गजर करने (सुनने) के लिए एक कक्ष (रिक्रिएशन रूम - Recreation Room): इस कक्ष में श्रद्धावान कानों में ईयरफोन लगाकर भजन या गजर सुनते हुए नृत्य कर सकेंगे।
श्री त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर्स के बाहर खुले स्थान में श्रद्धावानों के बैठने के लिए बेंच होंगी, जिन पर बैठकर श्रद्धावान आपस में बातचीत कर सकेंगे अथवा खुले स्थान में चलते हुए पाठ/जप कर सकेंगे।
बापूजी ने इस क्लब के विषय में अपने प्रवचन में कहा था:
“येथे पण गजरावर नाचायचे आहे, सुमिरन करायचे आहे, पठण करायचे आहे, आरामात बसायचे आहे. हळूहळू हा स्पिरिच्युअल क्लब इतका डेव्हलप होईल की विविध वयोगटातील अनेक श्रद्धावानांना तेथे यावेसे वाटेल आणि ते तेथे येत राहतील.” (“यहाँ भी गजर पर नृत्य करना है, सुमिरन करना है, पाठ करना है और आराम से बैठना है। धीरे-धीरे यह स्पिरिच्युअल क्लब इतना विकसित हो जाएगा कि विभिन्न आयु के अनेक श्रद्धावानों का वहाँ आने का मन होगा और वे वहाँ आते रहेंगे।”)







