परमपूज्य सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ‘श्रीमद्‌पुरुषार्थ ग्रंथराज’ के द्वितीय खंड ‘प्रेमप्रवास’ में अतुलित बल के धाम होने वाले श्रीरामदूत हनुमानजी के अद्भुत सामर्थ्य के बारे में कहते हैं—

‘मर्यादित से अमर्याद अनंतत्व’, ‘भक्त से ईश्वरत्व’ की यात्रा करने वाले एकमात्र, अद्वितीय मर्यादारक्षक अर्थात मेरे (सद्गुरु श्रीअनिरुद्ध के) ‘रक्षकगुरु’ श्रीहनुमंत।

ग्रंथराज में बापूजी यह भी बताते हैं—

‘महाप्राण हनुमंत (महारुद्र) आज्ञाचक्र के स्वामी हैं। आज्ञाचक्र को ‘भक्तिचक्र’ भी कहा जाता है। जितनी भक्ति, उतनी ही भक्तिचक्र की सक्रियता।’

प्रत्येक श्रद्धावान के जीवन में यह भक्तिचक्र सक्रिय हो और उसे आवश्यक बल प्राप्त हो, इसलिए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने हनुमानजी की भक्ति और उपासना के विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराए हैं। भक्तिमार्ग पर चलने वाले श्रद्धावानों के आधार, मार्गदर्शक और आदर्श तथा अतुलित बल से संपन्न हनुमानजी भक्तों के लिए होने वाला एक श्रद्धास्थान है - सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प के अनुसार रत्नागिरी (महाराष्ट्र) में स्थापित ‘अतुलितबलधाम’।

भगवान श्रीपरशुराम की पावन भूमि अर्थात कोंकण के रत्नागिरी में ६ जनवरी २००२ को इस भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इसके बाद डेढ़ वर्ष की अवधि में इसका निर्माण भी पूरा हो गया और ८ से १० जुलाई २००३ के दौरान ‘श्रीअतुलितबलधाम’ नामक इस आध्यात्मिक स्थान (शक्तिपीठ) की विधिवत स्थापना की गई।

यहाँ सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प के अनुसार समीरदादा के हाथों १८ जून २००९ को श्रीपंचमुख हनुमंत की मूर्ति की स्थापना की गई। यह मूर्ति इससे पहले सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के निवासस्थान पर विराजमान थी। इसके साथ ही सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के कृपाशीर्वाद से रत्नागिरी निवासी श्री विजयसिंह भिंगार्डे को प्राप्त हुई ‘दिग्विजय पादुकाओं’ की स्थापना भी अतुलितबलधाम में की गई है।

११ दिसंबर २०११ को रात ८ बजे सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने भगवान श्रीकिरातरुद्र की और मंगलवार, १३ दिसंबर २०११ को माता शिवगंगागौरी की स्थापना श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम्‌ में की। इसके पश्चात् सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के ही संकल्प से १४ वर्षों बाद भगवान किरातरुद्र और माता शिवगंगागौरी को प्रतिष्ठापूर्वक श्रीअतुलितबलधाम, रत्नागिरी में स्थानांतरित करके बुधवार, २६ मार्च २०२५ को वहाँ उनकी स्थापना की गई।

श्रीअतुलितबलधाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धावान श्रीपंचमुख हनुमंत के सामने प्राकार में बैठकर स्तोत्रपाठ, जप और वाचन कर सकते हैं। साथ ही ‘अन्नपूर्णा प्रसादम्’ के अंतर्गत धवलदान—अर्थात सफेद रंग के अनाज का यानी चावल का दान कर सकते हैं। यहाँ श्रद्धावानों के लिए सुदीप प्रज्वलित करने और अग्निहोत्र में ऊद अर्पित करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

भगवान किरातरुद्र को श्रद्धावान धोती, श्वेत वस्त्र और श्रीफल तथा माता शिवगंगागौरी को पीले रंग की साड़ी और श्रीफल अर्पित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गर्भगृह के सामने प्राकार में भगवान किरातरुद्र के सामने पीड़ानाशक सुदीप और माता शिवगंगागौरी के सामने बाधानिवारक सुदीप प्रज्वलित कर सकते हैं।

इस कलियुग में आने वाले भीषण समय का समर्थता से सामना करने के लिए श्रीहनुमानजी की उपासना का महत्त्व सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने हमें बताया है। बापूजी ने श्रद्धावानों से अपनी नित्य उपासनाओं के साथ-साथ ‘श्रीपंचमुख हनुमत्कवच’ का अधिकाधिक पाठ करने के लिए भी कहा है।

Shree Atulit Baldham
श्रीअतुलितबलधाम

श्रीअतुलितबलधाम में होने वाले दैनिक विधि-विधान

  1. १) प्रातः ६:३० से ८:०० बजे के बीच श्रीपंचमुख हनुमंत का विधिवत पूजन किया जाता है। इस दौरान तीन बार श्रीपंचमुखहनुमत्कवच का पाठ होता है और साथ ही श्रीहनुमंत के चरणों पर सिंदूर लगाया जाता है। इसके साथ भगवान किरातरुद्र और माता शिवगंगागौरी का भी विधिपूर्वक पूजन किया जाता है तथा सभी देवताओं को नैवेद्य अर्पित किया जाता है।
  2. २) दोपहर १:०० बजे श्रीहनुमंत, भगवान किरातरुद्र और माता शिवगंगागौरी को नैवेद्य अर्पित किया जाता है। इसके बाद आरती होती है, जिसमें श्रद्धावान सहभागी हो सकते हैं।
  3. ३) इसी प्रकार रात्रि ७:४५ बजे भी श्रीहनुमंत, भगवान किरातरुद्र और माता शिवगंगागौरी को नैवेद्य अर्पित किया जाता है और उसके बाद संध्या आरती होती है। आरती के पश्चात श्रीहनुमानचलीसा, श्रीअनिरुद्धचलीसा और श्रीगुरुक्षेत्रम् मंत्र का एक-एक बार पाठ किया जाता है, जिसमें सभी श्रद्धावान सहभागी हो सकते हैं।
  4. ४) प्रतिदिन शाम ४:०० से ६:०० बजे तक ‘दिग्विजय पादुकाओं’ का मंत्रोच्चार सहित पूजन संपन्न होता है।

श्रीअतुलितबलधाम में होने वाले विशेष साप्ताहिक एवं वार्षिक कार्यक्रम/उत्सव

प्रतिदिन के पूजन के साथ-साथ अतुलितबलधाम में निम्नलिखित विशेष साप्ताहिक एवं वार्षिक कार्यक्रम/उत्सव भी मनाए जाते हैं।

  1. १) प्रत्येक रविवार प्रातः ९:३० बजे ‘घोरकष्टोद्धरण स्तोत्र’ का १०८ बार पाठ किया जाता है।
  2. २) साल में तीन बार यानी आषाढ़ी एकादशी, श्रीरामनवमी और श्रीविजयादशमी के दिन ‘श्रीरामरक्षा स्तोत्रमंत्र’ का १०८ बार पाठ किया जाता है।
  3. ३) इसके साथ ही हर वर्ष आषाढ़ी एकादशी (वर्धापन दिवस), गुरुपौर्णिमा, अनिरुद्धपौर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है और चैत्र मास में हनुमानपौर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को श्रीअतुलितबलधाम में ‘श्रीहनुमान पौर्णिमा उत्सव’ भक्तिमय वातावरण में मनाया जाता है। इस पूरे दिन के कार्यक्रम की विशेषता यह है कि श्रीपंचमुख हनुमंत की मूर्ति पर ‘पंचकुंभाभिषेक’ किया जाता है। इस उत्सव के समय सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा स्वयं तराशी गई श्रीहनुमंत की शिला गुरुकुल (जुईनगर) से विशेष रूप से लाई जाती है। गन्ने से सुसज्जित मखर में उस शिला की स्थापना करके उसका पूजन किया जाता है। यहाँ इच्छुक श्रद्धावानों के लिए ‘पंचकुंभाभिषेक’ करने की व्यवस्था होती है।

इस ‘पंचकुंभाभिषेक’ के लिए श्रद्धावानों को एक लिंक के माध्यम से एक महीने पहले अग्रिम पंजीकरण करने का अवसर भी दिया जाता है। जो श्रद्धावान स्वयं उपस्थित नहीं रह सकते, उनके लिए श्रद्धावान पूजन के अंतर्गत पंचकुंभाभिषेक कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस उत्सव के पूरे दिन

‘ॐ श्रीरामदूताय हनुमंताय महाप्राणाय महाबलाय नमो नमः’

श्रीहनुमानजी के इस महामंत्र का अखंड जप चलता रहता है। साथ ही ‘संकटमोचन श्रीहनुमान स्तोत्र’ और ‘पंचमुखहनुमत्कवचम्’ का भी निश्चित अंतराल पर पूरे दिन पाठ किया जाता है। रात्रि १०:०० बजे पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न होता है।

Shree Hanumanta Pournima celebrations ate Shree Atulitabaladham
श्रीअतुलितबलधाम में श्री हनुमान पौर्णिमा उत्सव

श्रीअतुलितबलधाम स्थित श्रीत्रिविक्रम मठ

१६ मई २०१६ को श्रीअतुलितबलधाम भवन की पहली मंजिल पर सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प के अनुसार ‘त्रिविक्रम स्पिरिच्युअल सेंटर’ यानी श्रीत्रिविक्रम मठ का शुभारंभ हुआ। जीवन में स्थिरता और शांति प्राप्त करने के लिए श्रद्धावान इस मठ में बैठकर कोई भी जप, स्तोत्रपाठ अथवा आध्यात्मिक वाचन कर सकते हैं। बापूजी के संकल्प के अनुसार इस मठ में एक बार उपासना, स्तोत्रपाठ अथवा मंत्रपाठ से ५४ बार पाठ करने का फल प्राप्त होता है—यह इस मठ का स्थानमाहात्म्य है।

प्रातः ८:०० बजे श्रीत्रिविक्रम मठ का कार्य आरंभ होता है और प्रातःकालीन नित्य पूजन किया जाता है। श्रीत्रिविक्रम मठ में श्रद्धावान पुष्पसेवा कर सकते हैं। इस मठ को सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की सिद्ध पादुकाएँ भी प्रदान की गई हैं, जिन पर श्रद्धावान सुगंधित जल से अभिषेक कर सकते हैं। संध्या आरती के बाद लगभग रात ८:०० बजे मठ बंद किया जाता है।

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प के अनुसार श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम्‌ में प्रतिदिन रात्रि में होने वाली श्रीरामरसायन पाठ-सेवा की तरह ही श्रद्धावान श्रीत्रिविक्रम मठ में भी शुभंकरा और अशुभनाशिनी नवरात्र के दौरान रात्रि में पाठ कर सकते हैं।

हमारे रक्षक श्रीहनुमानजी

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने श्रीहनुमानजी की उपासना के लिए ‘श्रीहनुमानचलीसा’ स्तोत्र का महत्त्व सभी श्रद्धावानों को बताया है। अनेक श्रद्धावान श्रीगुरुचरणमास में यानी वटपौर्णिमा से गुरुपौर्णिमा की अवधि में हनुमानचलीसा का अधिकाधिक पाठ करते हैं। शनि की साढ़ेसाती का कष्ट न हो, इसके लिए हनुमानजी की उपासना करने की परंपरा भी अनेक स्थानों पर प्रचलित है।

‘भूत पिशाच निकट नहीं आवै। महावीर जब नाम सुनावै॥’

जहाँ महावीर श्रीहनुमानजी के नाम का स्मरण किया जाता है, वहाँ भूत-पिशाच और दुष्ट शक्तियाँ पास भी नहीं फटकतीं। ऐसी महिमा होने वाले ये श्रीहनुमानजी भगवद्‍भक्तों के जीवन को सहज, सुंदर और आनंदमय बनाने वाले हैं।

महान संत श्रीतुलसीदासजी द्वारा रचित ‘श्रीरामचरितमानस’ ग्रंथ के जिस भाग में हनुमानजी के पराक्रम का वर्णन प्राप्त होता है, उस सुंदरकांड पर सद्गुरु श्रीअनिरुद्ध बापूजी ने दैनिक ‘प्रत्यक्ष’ में १६४४ अग्रलेखों की मालिका लिखी। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रवचनों और लेखन से कई बार सुंदरकांड के पाठ का महत्त्व भी बताया है।

Atulitbaladham as a Place for Strengthening Bhakti and Maryada
श्रीअतुलितबलधाम में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी का पूजन करते हुए श्रद्धावान

Photo Gallery

Hanumanta, who is the support, guide, and ideal for Shraddhavans on the path of Bhakti and is endowed with incomparable strength, is 'Atulitbaladham' in Ratnagiri (Maharashtra), established according to the Sankalpa of Sadguru Shree Aniruddha.