ऋग्वेद के प्रथम मंडल के 155वें सूक्त में स्वयंभगवान त्रिविक्रम का वर्णन करते हुए कहा गया है—

“विशाल विश्व के कल्याण के लिए तीन चरणों में त्रैलोक्य को व्याप्त करने वाले दयालु, तारक, शत्रुरहित और उदार त्रिविक्रम के पराक्रम का हम बार-बार स्तवन करते हैं।”

स्वयंभगवान श्री त्रिविक्रम के इन तीन चरणों और तीन पराक्रमों (त्रिषु विक्रमणेषु) का अत्यंत सुंदर वर्णन त्रिविक्रम विष्णुसूक्त में प्राप्त होता है—

“अब मैं विष्णु के पराक्रमों का कितना भी वर्णन करूँ, वह कम ही होगा। उन्होंने समस्त भुवनों को व्याप्त कर लिया है। इतना ही नहीं, बल्कि अत्युच्च देवलोक को भी उन्होंने ही संभाल रखा है। केवल तीन अलग-अलग चरण रखकर उन्होंने सब कुछ व्याप्त कर लिया है।”

वेदों से लेकर पुराणों तक, यहाँ तक कि उपनिषदों में भी रचनाकारों, कर्ताओं और भाष्यकार ब्रह्मर्षियों ने ‘त्रिविक्रमतत्त्व’ को अत्यंत सुंदर और सरल शब्दों में प्रस्तुत किया है।

ऋग्वेद के त्रिविक्रमविष्णुसूक्त, पुरुषसूक्त, बृहदारण्यक उपनिषद (प्रथम अध्याय, चतुर्थ ब्राह्मण), श्वेताश्वतर उपनिषद, छांदोग्य उपनिषद, मांडूक्य उपनिषद, नारद भक्तिसूत्र, विष्णुपुराण, भागवत महापुराण, नारदपुराण तथा इसके बाद के काल में महाभारत, हरिवंशम्, गीता, वाल्मीकि रामायण, आनंदरामायण, अद्भुतरामायण, अध्यात्मरामायण और रामरक्षा जैसी विभिन्न रचनाओं में भी ‘त्रिविक्रमतत्त्व’ का सुंदर निरूपण प्राप्त होता है।

स्वयंभगवान श्री त्रिविक्रम के बारे में ‘तुलसीपत्र’ इस अग्रलेखों की श्रृंखला में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी कहते हैं—

“‘मूल श्रीगुरु’ अर्थात भगवान श्रीदत्तात्रेय और ‘मूल सद्गुरु’ अर्थात त्रिविक्रम।”

स्वयंभगवान त्रिविक्रम के तीन चरणों का मनुष्यों के लिए महत्त्व बताते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ‘तुलसीपत्र’ अग्रलेखों की श्रृंखला में कहते हैं—

“ये स्वयंभगवान त्रिविक्रम केवल तीन चरणों में किसी भी चीज़ को लाँघ सकते हैं। केवल तीन चरणों में वे श्रद्धावान की पुकार सुनते ही दौड़े चले आते हैं, अर्थात वे श्रद्धावान से केवल तीन कदम की दूरी पर रहते हैं और सदैव वहीं रहते हैं। ये त्रिविक्रम केवल तुम्हारे हैं। तुम्हारे लिए ही आये हैं। हर क्षण तुम्हारा आधार बनने के लिए।

प्रत्येक मनुष्य का अभ्युदय होते समय वह प्रपंच और अध्यात्म में सुखी तथा आनंदित होता जाता है। साथ ही उसके जीवन में आने वाली कठिनाइयों के समय सद्गुरुतत्त्व अर्थात भगवान त्रिविक्रम उसे अपने साथ बाँध लेते हैं और सच्चे श्रद्धावान को किसी भी संकट से मुक्त करते हैं।

ऐसे स्वयंभगवान के पूजन और उपासना का महत्त्व बताते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी कहते हैं—

“श्री त्रिविक्रम की पूजा, उपासना और किसी भी प्रकार से की गयी भक्ति यह श्रद्धावानों के लिए किसी भी स्तर और किसी भी प्रकार के अभाव, दैन्य तथा दुर्बलता को दूर करने का निश्चित रूप से फलदायी मार्ग है।

ये त्रिविक्रम स्वयं ‘सगुण’ हैं और निश्चित रूप से नव-अंकुर-ऐश्वर्यों से पूर्णतः संपन्न हैं। भक्तों की स्वयंभगवान त्रिविक्रम के प्रति होनेवाली श्रद्धा और विश्वास का चार गुना फल उन्हें ये त्रिविक्रम निरंतर देते रहते हैं, फिर भी उनके पास नव-अंकुर-ऐश्वर्यों का भंडार सदैव अक्षय रहता है।

त्रिविक्रम की उपासना अथवा पूजा यह केवल ‘साकार’ रूप की अथवा किसी पवित्र आकृति की उपासना नहीं है, बल्कि वह पवित्रतम और महादिव्य ‘सगुण’ की उपासना है—गुणों की उपासना है—उन गुणों का लाभ प्राप्त करने के लिए।

त्रिविक्रम के भक्त स्वयं अपने जीवन को सुखी, तृप्त, समर्थ और मंगलमय बनाते ही हैं, साथ ही वे श्रद्धावान दूसरों का भी हित करते हैं।

अकारण करुणा, क्षमा और भक्ति की स्वीकृति— ये तीन आद्य चरणों वाले त्रिविक्रम श्रद्धावान के सुखी और समर्थ जीवन की मंगलमय आकृति हैं। ये त्रिविक्रम इस त्रिमितीय (थ्री-डायमेंशनल) जगत में केवल श्रद्धावानों के लिए विद्यमान त्रिविध आधार हैं। वे स्थूल, सूक्ष्म और तरल स्तर पर आधार हैं तथा किसी भी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई को अपने में समेटने वाले, अर्थात सब कुछ व्याप्त करने वाले हैं।”

हमारे भारतवर्ष में सद्गुरु की पादुकाओं और उनके चरणों की महिमा तथा महत्त्व अपरंपार है। अपने सद्गुरु के चरणों का पूजन करने की इच्छा हर एक सद्गुरुभक्त के मन में होती है और ‘गुरुपूर्णिमा’ जैसे अत्यंत पवित्र दिन सद्गुरु के चरणों का दर्शन और पूजन करने इस बात को भक्तजगत में अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान है। सद्गुरु के ये चरण मेरे जीवन में कार्यरत हों—यही इस पूजन के पीछे का भाव होता है।

The three footsteps of Swayambhagwan Trivikram
स्वयंभगवान श्री त्रिविक्रम के तीन चरण
Trivikram Poojan Paduka on the occasion of Guru Pournima
Trivikram Poojan Paduka on the occasion of Guru Pournima
Trivikram Poojan Paduka on the occasion of Guru Pournima
Trivikram Poojan Paduka on the occasion of Guru Pournima
Sadguru Shree Aniruddha Bapu performing poojan on the Trivikram Poojan Paduka on the occasion of Guru Pournima

Poojan performed on the Trivikram Poojan Paduka on the occasion of Guru Pournima