सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के सर्वांगीण आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद से, श्री अनिरुद्ध उपासना फाउंडेशन, भारतीय भाषा संगम और श्री अनिरुद्धाज्‌ हाउस ऑफ फ्रेंड्स के सहयोग से हर वर्ष पवित्र माघी गणेशोत्सव मनाया जाता है। यह पवित्र उत्सव हिंदू पंचांग के पवित्र माघ मास की शुक्ल चतुर्थी अर्थात अमावस्या के बाद चौथे दिन मनाया जाता है।

मानवजाति भौतिक सफलता के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रगति भी कर सके और इस पृथ्वी पर अपने जीवन में सर्वांगीण विकास प्राप्त कर सके, इस उद्देश्य से पार्वती माता ने इसी दिन विश्व के घनप्राण अर्थात स्थूल स्तर की जीवनशक्ति श्रीगणपति को अपने पुत्र के रूप में प्रकट किया। इस सुंदर और गहन कथा को सद्गुरु श्री अनिरुद्ध बापूजी द्वारा लिखित पवित्र ग्रंथ ‘श्रीमातृवात्सल्यविंदानम्’ में अत्यंत प्रेमपूर्वक और सविस्तार विशद किया है।

आइए, यह कथा सुनते हैं और साथ ही माघी गणपति जन्मोत्सव तथा भाद्रपद मास में मनाई जानेवाली श्रीगणेश चतुर्थी के आध्यात्मिक महत्त्व में क्या अंतर है, यह भी सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी से जानते हैं।

यह उत्सव केवल इस जन्म में कल्याण हो इस उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्वजन्मों की तुलना में भी अधिक प्रगति करने के उद्देश्य से भक्तों द्वारा मनाया जाता है। मानव जीवन के इस ध्येय तथा माघी गणपति जन्मोत्सव के दिन श्रीगणेशजी के दर्शन करने के महत्त्व को सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी से जानें।

उत्सव में की जानेवाली पवित्र उपासनाएँ

ध्वजारोहण समारोह

सूर्योदय के समय ‘वैदिक राष्ट्रगीत’ के पाठ के साथ ध्वजारोहण समारोह संपन्न होता है। इस समारोह में स्कंदध्वज फहराया जाता है।

श्रीगणेश प्रतिष्ठा याग

श्री माघी गणपति जन्मोत्सव के इस पावन दिन प्राचीन वैदिक परंपरा के अनुसार ‘एकदिन साध्य श्रीगणेश प्रतिष्ठा याग’ अत्यंत विधिपूर्वक किया जाता है। इस याग में श्रीगणपति के ‘श्रीब्रह्मणस्पति’ स्वरूप का पूजन किया जाता है।

इस याग में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश की मूर्ति की विधिवत प्रतिष्ठापना की जाती है। वैदिक मंत्रपाठ, हवन, संकल्प तथा अन्य निर्धारित धार्मिक विधियों के साथ यह याग भक्तों के जीवन की बाधाएँ दूर हों और उनके जीवन में कल्याण, मांगल्य तथा सौहार्द बना रहे, इस उद्देश्य से संपन्न किया जाता है।

दोपहर के समय श्रीगणेश जन्म की पवित्र विधि संपन्न होती है।

श्रीब्रह्मणस्पति पूजन और अभिषेक

इस पावन अवसर पर सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के निवासस्थान पर नित्य पूजन में विराजमान श्रीगणपति के ‘श्रीब्रह्मणस्पति’ स्वरूप की दिव्य मूर्ति को विधिपूर्वक उत्सव के पवित्र स्थल पर लाकर उसका पूजन किया जाता है।

श्रीब्रह्मणस्पति के पूजन में ‘नगर परिक्रमा’ की पवित्र विधि भी सम्मिलित होती है। इस विधि में देवता की पूजनीय मूर्ति को वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिगीतों के जयघोष के साथ निर्धारित परिसर में विधिपूर्वक शोभायात्रा के रूप में ले जाया जाता है और इस प्रकार पूरे परिसर की परिक्रमा की जाती है।

श्रीब्रह्मणस्पति की मूर्ति पर अत्यंत भक्तिभाव से पवित्र अभिषेक किया जाता है। इस मंगल विधि के दौरान मंत्रसामर्थ्य से युक्त ‘श्रीब्रह्मणस्पति सूक्त’ का पाठ किया जाता है।

पूजनीय ऋषि गृत्समद शौनक द्वारा मानवजाति को प्रदान किया गया शाश्वत ‘श्रीब्रह्मणस्पति सूक्त’ ऋग्वेद के अत्यंत पवित्र सूक्तों में से एक माना जाता है। इस सूक्त का आध्यात्मिक सामर्थ्य केवल व्यक्ति और समाज के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए भी कल्याणकारी माना जाता है। साथ ही यह प्रत्येक श्रद्धावान और राष्ट्रप्रेमी नागरिक में निर्भयता तथा सक्षमता की भावना को भी पुष्ट करता है।

श्रीगणपति अथर्वशीर्ष पुरश्चरण और अभिषेक

श्रीब्रह्मणस्पति पूजन के बाद श्रीब्रह्मणस्पति की मूर्ति पर आठ पवित्र नदियों से लाए गए पवित्र जल से अभिषेक किया जाता है और उसी समय गणपति अथर्वशीर्ष का श्रद्धापूर्वक पाठ किया जाता है।

विघ्नविनाशक पूजन

जीवन की बाधाएँ और कठिनाइयाँ दूर होकर निर्विघ्न प्रगति तथा कल्याण प्राप्त हो, इसके लिए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के पवित्र संकल्प के अनुसार माघी गणपति जन्मोत्सव में ‘श्रीविघ्नविनाशक गणपति पूजन’ किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धावान इस पवित्र पूजन में सहभागी होकर अत्यंत भक्तिभाव और प्रेमपूर्वक पूजन करते हैं।

श्रीअष्टविनायक पूजन और दर्शन

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी एक अत्यंत गहन आध्यात्मिक सत्य समझाते हैं:

“मन, प्राण और बुद्धि से बने मानव के त्रिविध देह तथा भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उनसे संबंधित प्रक्रियाओं का नियमन श्रीगणपति करते हैं।”

इस आंतरिक व्यवस्था के आठ अत्यंत महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र श्रीअष्टविनायक अर्थात श्रीगणेश के आठ स्वरूपों के प्रत्यक्ष और कृपामय नियंत्रण में होते हैं। भगवान की कृपा प्राप्त करने के साधक के मार्ग में आनेवाली बाधाएँ और कठिनाइयाँ—जो अनेक बार गलत निर्णयों या प्रज्ञापराध के कारण उत्पन्न होती हैं—श्रीअष्टविनायक के चरणों में विनम्रतापूर्वक प्रार्थना करने से प्रेमपूर्वक दूर की जाती हैं।

इस उत्सव में श्रीअष्टविनायक की सभी मूर्तियों का वैदिक पद्धति से पूजन किया जाता है। ये मूर्तियाँ अष्टविनायक के मूल तीर्थक्षेत्रों में स्थित उनके दिव्य स्वरूपों के अनुरूप होती हैं। इसके बाद श्रद्धावान श्रीअष्टविनायक के दर्शन करते हैं। प्रत्येक श्रद्धावान को श्रीब्रह्मणस्पति और श्रीअष्टविनायक को पवित्र दूर्वा तथा लाल और सुगंधित लाल पुष्प अर्पित करने का मंगल अवसर भी प्राप्त होता है।

भक्तिभाव से अर्पण के रूप में, उत्सव के दौरान ‘श्रीगणपति अथर्वशीर्ष’ का अखंड पाठ किया जाता है। श्रद्धावानों को भी श्रीब्रह्मणस्पति मंत्र और अथर्वशीर्ष के भावपूर्ण पाठ में सक्रिय रूप से सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस पाठ से श्रद्धावानों को श्रीगणेश के दिव्य ऊर्जा-प्रवाह से जुड़ने की अनुभूति प्राप्त होती है।

श्रद्धावानों के प्रति अपने निरपेक्ष प्रेम से सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने सभी श्रद्धावानों को निम्नलिखित ‘श्रीब्रह्मणस्पति मंत्र’ प्रदान किया है। यह मंत्र कल्याणकारी और जीवन की बाधाओं को दूर करनेवाला है:

ॐ श्रीब्रह्मणस्पतये पार्वतीपुत्राय। मंगलमूर्तये गणपतये विश्वघनप्राणाय। सर्वविघ्ननिवारकाय नमो नमः॥

श्रीब्रह्मणस्पति और श्रीअष्टविनायक के पवित्र दर्शन से श्रद्धावानों के जीवन के संकट और विघ्न देखते-ही-देखते दूर होने लगते हैं। साथ ही सद्गुरु की सर्वव्यापी प्रेममय कृपाछाया में उनका जीवन अधिक समृद्ध और मंगलमय होता जाता है। इसी दृढ़ भक्ति और श्रद्धाभाव से श्रद्धावान प्रतिवर्ष ‘श्री माघी गणेशोत्सव’ भक्तिपूर्वक मनाते हैं।

माता शिवगंगागौरी पूजन

श्रीब्रह्मणस्पति माता पार्वती और गंगामाता के संयुक्त स्वरूप होने वाली माता शिवगंगागौरी के दिव्य पुत्र हैं। इसलिए जब श्रीगणेश प्रतिष्ठा याग किया जाता है, तब उसके साथ ही निर्धारित पवित्र विधियों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता शिवगंगागौरी का भी विधिवत पूजन-अर्चन अत्यंत भक्तिभाव से किया जाता है।

यह पूजन-विधि पूर्ण होने के बाद अमंगल से रक्षा करनेवाला कवच मानी जानेवाली मंगलमय ‘हरिद्रा’ अर्थात पवित्र हल्दी और पीले पुष्प माता शिवगंगागौरी को श्रद्धापूर्वक अर्पित किए जाते हैं। उत्सव के समापन तक माता शिवगंगागौरी की अष्टोत्तरशतनामावली का यानी माता शिवगंगागौरी के १०८ पवित्र नामों का पाठ किया जाता है। ऐसी श्रद्धा है कि इस नामपाठ से सभी प्रकार के अमंगल दूर होते हैं।

इसी दौरान श्रीब्रह्मणस्पति मंत्र का पाठ करते हुए श्रीब्रह्मणस्पति को निरंतर दूर्वा अर्पित करके उनका पूजन किया जाता है।

श्रीब्रह्मणस्पति के विषय में अधिक जानकारी : जीवन-यात्रा के लिए मार्गदर्शन

पवित्र धर्मग्रंथों के वर्णनों के अनुसार श्रीब्रह्मणस्पति के चार दिव्य आयुधों का हमारे प्राणमय देह में स्थित मूलाधार चक्र की चार पंखुड़ियों-आहार, विहार, आचार और विचार से अत्यंत गहरा संबंध है। मूलाधार चक्र की ये चार पंखुड़ियाँ हमारी सांसारिक और आध्यात्मिक यात्रा को दिशा देती हैं।

इन चार दिव्य आयुधों का महत्त्व और हमारी चेतना से उनके सूक्ष्म संबंध को समझें:

परशु (कुल्हाड़ी)

श्रीब्रह्मणस्पति के परशु का दिव्य कार्य हमारे विचारों को उचित दिशा देना है। परशु यह मानव देह के विचार-केंद्र पर श्रीगणपति के प्रभाव का प्रतीक है। यह दिव्य आयुध उचित-अनुचित तथा अच्छे-बुरे के बीच के फ़र्क को पहचाननेवाली विवेकबुद्धि को जागृत करता है, भ्रम का आवरण हटाकर सत्य को समझने में सहायता करता है।

पाश (फंदा)

पाश यह श्रीब्रह्मणस्पति का ऐसा दिव्य आयुध है, जो हमारे आचार को उचित मर्यादा प्रदान कर उसका शुद्धीकरण और नियमन करता है। इस प्रकार पाश यह मानव देह के आचार-केंद्र पर श्रीब्रह्मणस्पति के मार्गदर्शक प्रभाव का प्रतीक है। यह हमें ‘मर्यादा’ अर्थात उचित और हितकारी सीमाओं का महत्त्व समझाता है।

दंत

दंत यह मानव देह में स्थित विहार-केंद्र पर श्रीब्रह्मणस्पति के करुणामय प्रभाव का प्रतीक है। मन का निरंतर भटकना, बुद्धि की यात्रा तथा समय और अंतरिक्ष के विभिन्न स्तरों के माध्यम से स्थूल शरीर एवं प्राण का संचार, इन सब से सुख-दुख का द्वंद्व उत्पन्न होता है। त्याग का प्रतीक होने वाला भग्नदंत हमें अनावश्यक और चित्त को विचलित करनेवाले विचारों को छोड़ने तथा मन की अस्थिर भटकन को कम करने की सीख देता है और वर्तमान क्षण में स्थिर रहने का मार्गदर्शन करता है।

मोदक (मिष्ठान्न)

मोदक मानव देह में स्थित आहार-केंद्र पर श्रीब्रह्मणस्पति के मंगलमय प्रभाव का प्रतीक है। यह उस व्यवस्था का प्रतीक है, जो इस बात के लिए कार्यरत रहती है कि हम तक केवल अच्छा, हितकारी और ईश्वरीय तत्त्व के अनुरूप ही पहुँचे। यहाँ ‘आहार’ का अर्थ केवल भोजन ग्रहण करना नहीं है; इसमें मन और पाँचों ज्ञानेंद्रियों द्वारा ग्रहण किए जानेवाले विचार, कल्पनाएँ, संस्कार और अनुभूतियाँ भी सम्मिलित हैं। हम जो कुछ भी ग्रहण करें, उसे सजगता और विवेक के साथ ग्रहण करने का माधुर्य मोदक हमें सिखाता है।

इस तरह माघी गणपति जन्मोत्सव यह केवल एक उत्सव नहीं रहता, बल्कि मानव जीवन पर होने वाले श्रीगणपति के अखंड कृपामय संरक्षण का बोध करानेवाला पवित्र उत्सव बन जाता है। श्रीगणपति ब्रह्मणस्पति के स्वरूप में साधक को उसके अस्तित्व की जड़ में स्थिर करते हैं और उसके विचार, आचार, आहार तथा विहार में सामंजस्य स्थापित करके जहाँ संभ्रम उत्पन्न हुआ है, वहाँ संतुलन स्थापित करते हैं।

इस उत्सव की गहन आध्यात्मिक उपासनाओं-विधियों यानी वैदिक मंत्रपाठ, अभिषेक, श्रीअष्टविनायक दर्शन तथा सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के प्रेममय मार्गदर्शन से केवल जीवन की बाधाएँ दूर नहीं होतीं, बल्कि वही बाधाएँ आध्यात्मिक उन्नति की सीढ़ियों में परिवर्तित हो जाती हैं।

अंततः इन सभी अनुभूतियों से श्रद्धावान के मन में एक दृढ़ और शांतिपूर्ण विश्वास अंकुरित होता है। जब जीवन भक्ति से एकरूप हो जाता है और प्रेम तथा पवित्र भाव से भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया जाता है, तब श्रीगणपति स्वयं अंतर्यामी मार्गदर्शक बनकर साधक को आनंद, विवेक और चिरंतन मांगल्य की दिशा में निरंतर आगे ले जाते हैं।

श्रीमाघी गणपति जन्मोत्सव के विषय में संपूर्ण जानकारी
The powerful Ganpati Atharvashirsha is continuously chanted during the Utsav celebrations. Shraddhavans are encouraged to participate actively in the soul-stirring chanting of the Brahmanaspati’s Mantra and the Atharvashirsha.

Shraddhavans (devotees) wholeheartedly perform the Vighnavinashak Ganapati Poojan

The Ekdin Sadhya Shree Ganesh Pratishtha Yaag performed during Maghi Ganesh Janmotsav