ध्यानमूलं गुरोर्मूर्तिः पूजामूलं गुरोः पदम्‌। मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृपा॥

ध्यान का अधिष्ठान गुरु का सगुण साकार रूप है। पूजा का मूल स्थान गुरुचरण हैं। मंत्र का उद्गम गुरु के वचन से होता है और मोक्ष का मूलाधार गुरु की कृपा है।

‘मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं’—ऐसा गुरुगीता में भगवान शिव स्वयं माता पार्वती से कहते हैं। प्रत्येक भक्त की इच्छा होती है कि उसे सद्गुरु के मुख से मंत्र की प्राप्ति हो। सद्गुरु के मुख से प्राप्त मंत्र स्वयं सिद्ध होता है और भक्त की गृहस्थी एवं परमार्थ की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का सामर्थ्य सद्गुरु से प्राप्त इस मंत्र में होता है।

श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् का उद्घाटन ३ सितंबर २००७ को गोकुलाष्टमी के पावन पर्व पर हुआ। यह सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के पंचगुरुओं— दत्तगुरु, श्रीगायत्री माता, श्रीराम, श्रीहनुमंत और श्रीसाईनाथ—का क्षेत्र है। इसीलिए इसे ‘श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम्’ कहा जाता है। इन पंचगुरुओं की उपस्थिति गुरुक्षेत्रम् स्थित श्रीमद्पुरुषार्थपुरुषोत्तम यंत्र में है।

श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम्

ऐसे इस श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् में आदिमाता श्रीमहिषासुरमर्दिनी जगदंबा का अवतरण समारोह ९ अगस्त २००९ से १७ अगस्त २००९ के दौरान संपन्न हुआ, जिसमें स्वयं सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने वज्रमण्डलपीठपूजनम् किया। वर्ष २००९ में घटस्थापना के दिन अर्थात नवरात्रि के प्रथम दिन सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा लिखित ‘श्रीमातृवात्सल्यविन्दानम्’ ग्रंथ का प्रकाशन हुआ।

इसके बाद मंगलवार, ३० मार्च २०१० को चैत्र पूर्णिमा अर्थात हनुमान पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प के अनुसार श्रीत्रिविक्रम लिंग की स्थापना हुई और उस समय बापूजी की उपस्थिति में पहली बार श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् मंत्र का पाठ किया गया।

उसके बाद गुरुवार, १ अप्रैल २०१० को सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने ‘श्रीहरिगुरुग्राम’ में अनिरुद्ध से प्रेम करनेवाले सभी लोगों के लिए ‘श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् मंत्र’ उपलब्ध कराया और कहा,

‘जिसने इस गुरुमंत्र को स्वीकार कर लिया है, उसे स्वयं को कभी भी दुर्भाग्यशाली नहीं समझना चाहिए। क्योंकि यह गुरुमंत्र प्रत्येक व्यक्ति को देवयान पथ पर लाकर स्थिर करनेवाला है।’

श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् मंत्र

ॐ श्री दत्तगुरवे नमः

श्रीगुरुक्षेत्र – बीजमन्त्र

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे—सर्वबाधाप्रशमनं—श्रीगुरुक्षेत्रम् ।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे—सर्वपापप्रशमनं—श्रीगुरुक्षेत्रम् ।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे—सर्वकोपप्रशमनं—श्रीगुरुक्षेत्रम् ।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे—त्रिविक्रमनिलयं—श्रीगुरुक्षेत्रम् ।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे—सर्वसमर्थं सर्वार्थसमर्थं—श्रीगुरुक्षेत्रम् ।।

श्रीगुरुक्षेत्र – अंकुरमन्त्र

ॐ रामात्मा—श्रीदत्तात्रेयाय नमः ।

ॐ रामप्राण—श्रीहनुमन्ताय नमः ।

ॐ रामवरदायिनी—श्रीमहिषासुरमर्दिन्यै नमः ।

ॐ रामनामतनु—श्रीअनिरुद्धाय नमः ।

श्रीगुरुक्षेत्र – उन्मीलन मन्त्र (कलिकापुष्पफलमन्त्र)

ॐ मानवजीवात्मा–उद्धारक–श्रीरामचन्द्राय नमः ।

ॐ मानवप्राणरक्षक–श्रीहनुमन्ताय नमः ।

ॐ मानववरदायिनी–श्रीआह्लादिन्यै नमः ।

ॐ मानवमनःसामर्थ्यदाता–श्रीअनिरुद्धाय नमः ।

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् मंत्र के विषय में बोलते हुए उसकी महिमा कथन की। उन्होंने कहा:

‘इस श्रीगुरुक्षेत्रम् मंत्र को देखने पर ऐसा लगता है कि ये तीन अलग-अलग मंत्र हैं। परंतु ऐसा नहीं है। यह तीन भागों से बना हुआ एक ही मंत्र है। इसके तीन भाग अर्थात इसके तीन रूप हैं—बीजमंत्र, अंकुरमंत्र और उन्मीलन मंत्र।

हमारे मन में जो कुछ भी अच्छा बीज के रूप में विद्यमान है, उसे अंकुर में परिवर्तित करनेवाला और जो अंकुर के रूप में है, उसे उन्मीलन में परिवर्तित करनेवाला यह मंत्र है।

उन्मीलन यानी कली से कर्णिका, कर्णिका से फूल, फूल से फल, फल से बीज और बीज से विशाल वृक्ष बनने की यात्रा है। संक्षेप में, बीज से अंकुर अवस्था और अंकुर से उन्मीलन अवस्था तक ले जानेवाला यह मंत्र है।

और अधिक स्पष्ट रूप से कहें तो यह मंत्र प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण उद्धार का मार्ग प्रशस्त करता है और प्रत्येक व्यक्ति को विकास का समान अवसर प्रदान करता है।

और बीज, अंकुर तथा उन्मीलन—इन तीनों अवस्थाओं का मूल ‘ॐ श्रीदत्तगुरवे नमः’ यह परम मंगलकारी महामंत्र है।’

मंत्र की महिमा

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी इस मंत्र की महिमा कथन करते हुए कहते हैं:

‘यह मंत्र प्रत्येक व्यक्ति को गुरुक्षेत्रम्, पंचगुरुओं और श्री त्रिविक्रम की पहचान करानेवाला है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि यह हमें स्वयं अपनी भी पहचान करानेवाला मंत्र है। इस मंत्र का पाठ कोई भी व्यक्ति कभी भी कर सकता है।’

वे आगे कहते हैं:

‘जब-जब तुम्हारे सामने कोई समस्या आए और तुम्हें अपने “मित्र” के रूप में मुझे पुकारने की इच्छा हो, तब यह मंत्र कहना; और वैसे भी इसका पाठ करते रहना।’

इस मंत्र के सर्वसमावेशी स्वरूप के विषय में बापूजी ने स्पष्ट किया:

‘इस त्रिविध मंत्र में सभी ग्रंथ, सभी उपनिषद और सभी मंत्र समाहित हैं। यदि तुम्हें किसी भी देवता का षोडशोपचार पूजन करना हो और तुम्हें अन्य कुछ न आता हो, तो इस त्रिविध मंत्र का सोलह बार पाठ करो और प्रत्येक उपचार के साथ—आवाहन, आसन, पाद्य, अर्घ्य आदि सोलह उपचारों से—पूजन करो। तुम्हारा पूजन पूर्ण हो जाएगा।’

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने घोषित किया:

‘यह मंत्र मैंने केवल प्रवचन में आनेवालों के लिए नहीं दिया है, बल्कि जो तुम्हारा मित्र हो, अपना हो, जिसका बापूजी पर प्रेम हो, ऐसे प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह गुरुमंत्र है।

आज, कल, परसों, एक महीने बाद या एक वर्ष बाद भी, जब संभव हो तब रात को सोते समय एक बार हाथ जोड़कर इस अनिरुद्ध से कहना, “हाँ, मैंने इस मंत्र को अपना ‘गुरुमंत्र’ स्वीकार किया है। इसी प्रकार आगे आनेवाले हजारों वर्षों में भी जो मनुष्य इस मंत्र को अपने गुरुमंत्र के रूप में स्वीकार करना चाहता हो, उसे इस अनिरुद्ध से केवल इतना ही कहना है कि ‘हे अनिरुद्ध! हाँ, मैंने इस मंत्र को अपना गुरुमंत्र स्वीकार किया है।’ इतना कहने से भी उसे मंत्र प्राप्त हो गया। आज भी और कभी भी! यह मेरा वचन है।”

श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् में प्रतिदिन पूरे दिन इस मंत्र का पाठ चलता रहता है और उस समय श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् में श्री त्रिविक्रम पर अभिषेक होता रहता है। इससे वहाँ भक्तिमय वातावरण का निर्माण होता है।

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी को अपने पंचगुरुओं के प्रति अनिरुद्ध प्रेम से प्राप्त यह विलक्षण मंत्र अत्यंत परम पवित्र और कल्याणकारी है तथा श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् अर्थात बापूजी और उनके पंचगुरुओं के साथ प्रेमपूर्वक जोड़कर रखनेवाला है।

गुरुमंत्र सभी के लिए है

इस मंत्र को स्वीकार करने के लिए किसी भी पूर्वतैयारी की आवश्यकता नहीं है, कोई शर्त नहीं है और कोई बंधन नहीं है। इसका स्वीकार करने के लिए किसी भी विधि-विधान की आवश्यकता नहीं है। किसी स्थान पर जाकर इसका स्वीकार करने की आवश्यकता नहीं और नही किसी मध्यस्थ की आवश्यकता है।

जो भी व्यक्ति इस मंत्र को स्वीकार करना चाहता है, वह जहाँ है, वहीं रहकर अपनी इच्छा से इसे स्वीकार कर सकता है। इसे स्वीकार करने के बाद इसका जप करने के लिए भी कोई बंधन नहीं है। शौच-अशौच आदि कोई भी बात इस मंत्र के जप में बाधा नहीं बन सकती।

परमेश्वरी मार्ग पर उचित उद्धार हो ऐसी इच्छा रखनेवाला प्रत्येक व्यक्ति इस मंत्र को स्वीकार करके अपने जीवन को आनंदमय बना सकता है।

अनेक श्रद्धावान अत्यंत विश्वास के साथ श्रीअनिरुद्धगुरुक्षेत्रम् मंत्र का नियमित रूप से पाठ करते हैं। साथ ही, कोई समस्या न आने के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु भी इसका पाठ करते हैं। इस मंत्र से संबंधित अनेक अनुभव श्रद्धावानों को प्राप्त होते हैं।