श्री त्रिपदा गायत्री महोत्सव – सामूहिक उपासना
ऐसी गायत्रीमाता की उपासना के लिए ‘श्री त्रिपदा गायत्री महोत्सव’ का आयोजन सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के मार्गदर्शन में १५ मई २००४ से १७ मई २००४ तक मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। इस महोत्सव में प्रतिदिन सुबह ८ बजे से शाम ७ बजे तक अखंड रूप से गायत्री मंत्र का जप किया गया और तीन दिनों में कुल ३७,१२,४७० बार मंत्रोच्चारण हुआ। लाखों श्रद्धावान इस गायत्री पुरश्चरण याग में भक्तिभाव से सम्मिलित हुए।
मुख्य मंच पर गायत्रीमाता के पंचमुखी स्वरूप के चित्र की स्थापना बापूजी ने की थी और महोत्सव के तीनों दिनों में बापूजी ने गायत्रीमाता की आरती भी की।

त्रिपदा गायत्री मंत्र
महोत्सव में प्रत्येक जपकर्ता को गायत्रीमाता की मूर्ति का पूजन करने का लाभ प्राप्त हुआ। श्री गायत्री पुरश्चरण याग के दौरान तीनों दिन ‘त्रिपदा गायत्री मंत्र’ का जप किया गया।
त्रिपदा गायत्री मंत्र :
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं |
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥प्रणव से उत्पन्न पृथ्वी, अंतरिक्ष और स्वर्ग से भी परे स्थित इस सवितृदेव के श्रेष्ठ तेज का, पापों को भस्म करने वाले तेज का हम ध्यान करते हैं। वे हमारी बुद्धि को प्रेरित करें।
गायत्रीमाता की स्थूल कृपा मनुष्य के अध्ययन, परिश्रम और लगन जैसे गुणों के कारण ही प्राप्त होती है, फिर भी उस क्षेत्र में ‘ध्रुवस्थिति’ अर्थात् अटल पद प्रदान करने वाली गायत्रीमाता की सूक्ष्म कृपा मनुष्य में उपर्युक्त गुणों के साथ श्रद्धा होने पर ही प्राप्त होती है। और यह श्रद्धा जैसे-जैसे उस मनुष्य को पवित्र करती जाती है, वैसे-वैसे गायत्रीमाता की तरल कृपा दैवी गुणों के माध्यम से उस मनुष्य की सहायता करती है।

गायत्रीमाता की कृपा प्राप्त करने के लिए तीन साधनाएँ
मनुष्य निम्नलिखित तीन साधनाओं द्वारा गायत्रीमाता की कृपा प्राप्त कर सकता है:
- १. ब्राह्ममुहूर्त में श्रीगायत्री मंत्र का निरंतर १०८ बार पाठ।
- २. तीनों समय स्नान के पश्चात् श्रीगायत्री मंत्र का प्रत्येक बार २४ बार पाठ।
- ३. श्रीगायत्रीमाता के पुत्र की निश्चल भक्ति।
शुचिर्भूत होकर, प्रेम और पवित्र उद्देश्य के साथ त्रिपदा गायत्री मंत्र का नित्य जप करना ही गायत्रीस्वरूप की सर्वश्रेष्ठ उपासना है। गायत्री मंत्र के जप से अत्यंत सामान्य मनुष्य की सामान्य बुद्धि भी उत्तरोत्तर विकसित होती जाती है और वही कल्याण का मार्ग है।”

सद्गुरु का पवित्र मंत्र
उत्सव में दूसरी ओर सद्गुरु गायत्री मंत्र का पाठ चल रहा था। यह सद्गुरु गायत्री मंत्र इस प्रकार है:
ॐ मनः प्राणः प्रज्ञा ।
ॐ तद्गुरुदत्तस्य सौम्यं स्निग्धं गुरुर्तेजो धीमहि ।
रामे चित्तलयः भवन्तु नः
ओजः अनिरुद्धरामः प्रचोदयात् ॐ ॥
श्रद्धावान त्रिपदा गायत्री मंत्र का पाठ करने के पश्चात् यहाँ आकर अपने सद्गुरु के गायत्री मंत्र का भी अत्यंत भक्तिभाव से पाठ करते थे।













