प्रभु श्रीराम की गाथा और पवित्र रामनाम का जप मानो भारतवर्ष के जीवन की हृदयस्पंदन ही हैं। त्रेतायुग में श्रीराम के जन्म से लेकर लंका में रावण पर विजय प्राप्त करने तक श्रीरामकथा की प्रत्येक घटना भारत के कोने-कोने में प्रेमपूर्वक सुनाई गई, गाई गई और श्रद्धापूर्वक संजोई गई है। श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के रूप में पूजा जाता है। धर्माचरण और सदाचार के मूर्तिमंत स्वरूप के रूप में वे करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक दीपस्तंभ हैं।

श्रद्धा, विवेक और उदात्त आचरण के आधार पर जीवन को सार्थक दिशा कैसे दी जा सकती है, इसका मार्ग श्रीराम दिखाते हैं।

विशेष रूप से, सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने समय-समय पर ‘रामनाम’ के जीवनोद्धारक सामर्थ्य को स्पष्ट किया है।

वे कहते हैं, रामनाम से नष्ट न हो सके ऐसा कोई पाप नहीं है और रामनाम से जिसका उद्धार न हुआ हो ऐसा कोई पापी नहीं है।

अपने ‘श्रीरामरसायन’ इस पवित्र ग्रंथ में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने श्रीराम के जन्म से आरंभ होने वाली श्रीराम की जीवनयात्रा को अत्यंत हृदयस्पर्शी ढंग से प्रस्तुत किया है। इससे श्रद्धावानों को ऐसा अनुभव होता है, मानो यह कथा उनकी आँखों के सामने ही प्रत्यक्ष रूप से घटित हो रही हो।

श्रीराम और रामनाम का यह अनन्य महत्त्व ‘श्रीरामनवमी’ को भक्तों के हृदय में विशेष स्थान प्राप्त पवित्र उत्सव बनाता है। परमात्मा के मानवीय स्वरूप श्रीराम का जन्म चैत्र शुद्ध नवमी को हुआ। चैत्र शुभंकरा नवरात्रि के इस नौवें दिन को ‘श्रीरामनवमी’ के रूप में अत्यंत पवित्र माना जाता है।

प्रतिवर्ष भारतभूमि इस पवित्र उत्सव को अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव से मनाती है। सद्गुरु श्री अनिरुद्ध उपासना ट्रस्ट, श्री अनिरुद्ध उपासना फाउंडेशन और संलग्न संस्थाएँ भक्ति और आनंद से परिपूर्ण वातावरण में श्रीरामनवमी उत्सव का आयोजन करती हैं। इस शुभ दिन के पवित्र स्पंदनों का अनुभव करने के लिए असंख्य श्रद्धावान एकत्रित होते हैं।

श्रीरामनवमी उत्सव का आरंभ सुबह ८ बजे बांद्रा स्थित साईनिवास से उत्सवस्थल पर लाई गई ‘श्री सिद्ध दीपशिखा’ के आगमन से होता है।

इस श्री सिद्ध दीपशिखा से ‘श्रीसाईराम-सहस्र-यज्ञ’ की अग्नि प्रज्वलित की जाती है।

इस यज्ञ में श्रद्धावान ‘आपत्तिनिवारक समिधा’ अर्पित कर सकते हैं।

उस समय

"रामो राजमणि: ........"

इस विजयमंत्र का पाठ चलता रहता है। श्रद्धावानों का विश्वास है कि इस हवन से प्रत्येक श्रद्धावान के मन और प्राणों को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है तथा पूर्वजन्म के पापों का भंजन होता है।

रामजन्म का पवित्र समारोह

रामनवमी उत्सव का प्रमुख आकर्षण दोपहर के समय मनाया जाने वाला श्रीराम का दिव्य जन्मोत्सव अर्थात रामजन्म है। परमपूज्य सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के मार्गदर्शन के अनुसार नवजात भगवान को पालने में धीरे-धीरे झुलाते हुए श्रद्धावान प्रेमपूर्वक पारंपरिक

“कुणी गोविंद घ्या, कुणी गोपाळ घ्या.... बाळा जो जो रे”

कोई गोविंद ले लो, कोई गोपाल ले लो”...... के साथ ‘बाळा जो जो रे....’ यह पारंपरिक पाळणा गीत (छोटे बच्चों को पालने में सुलाने के लिए गाया जानेवाला गीत) गाया जाता है।

इसके बाद नामकरण संस्कार संपन्न होता है और “श्रीराम” इस पवित्र नाम की विधिवत घोषणा की जाती है। इसके बाद शक्कर और सोंठ के चूर्ण से बना पारंपरिक सोंठवड़ा प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इसके बाद श्रद्धावानों को पालने के साथ-साथ उसमें विराजमान बालरूप श्रीराम के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का लाभ मिलता है। इस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य अवतरण समारोह में सहभागी होकर उसके आनंद का अनुभव करने का सौभाग्य श्रद्धावानों को प्राप्त होता है।

वर्ष २०१३ में रामजन्म समारोह के समय सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी

रेणुकामाता पूजन

इस उत्सव में ‘रेणुकामाता पूजन’ किया जाता है। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के निवासस्थान पर स्थित जगदंबा के तांदळा अर्थात मातृपाषाण का मंगलवाद्यों की गूँज के बीच आगमन होता है और उस मातृपाषाण का अभिषेक एवं पूजन किया जाता है। इसके पश्चात सभी श्रद्धावान माँ जगदंबा के भावपूर्ण दर्शन कर सकते हैं।

श्रीरामवरदायिनी महिषासुरमर्दिनी नवरात्रि पूजन

रामनवमी उत्सव में ‘श्रीरामवरदायिनी महिषासुरमर्दिनी नवरात्रि पूजन’ किया जाता है। आदिमाता महिषासुरमर्दिनी को ‘रामवरदायिनी दुर्गा’ यह नाम कैसे प्राप्त हुआ, इसकी कथा रामायण में आती है। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा लिखित ‘मातृवात्सल्यविंदानम्’ ग्रंथ में भी इस संबंध में विस्तृत वर्णन मिलता है। जब श्रीराम-रावण युद्ध अधिकाधिक विकराल होने लगा और प्रलयाग्नि के समान प्रतीत होने लगा, तब श्रीहनुमानजी के सुझाव के अनुसार प्रभु श्रीरामचंद्र ने आदिमाता के ‘अशुभनाशिनी स्तवन’ का पाठ आरंभ किया।

मध्यरात्रि के समय रणभूमि में वह अष्टादशभुजा महिषासुरमर्दिनी प्रकट हुईं और उन्होंने

‘श्रीराम को विजय प्राप्त होगी’

यह आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावण का वध करके श्रीराम विजयी हुए; तब वे आदिमाता त्रिपुराम्बा महिषासुरमर्दिनी स्वरूप में प्रकट हुईं और

‘रामो राजमणि: सदा विजयते’

यह वर देकर अंतर्धान हो गईं। इस वर के कारण ‘रामनाम’ तारकमंत्र बन गया और महिषासुरमर्दिनी के इस अवतार को ‘रामवरदायिनी दुर्गा’ यह नाम प्राप्त हुआ।

Shraddhavans eagerly and reverently take darshan of Shree Ramavaradaayini, who is Maa Mahishasurmardini, experiencing divine blessings and spiritual upliftment.
श्रद्धावान अत्यंत आतुरता और भक्तिभाव से श्रीरामवरदायिनी अर्थात माँ महिषासुरमर्दिनी के दर्शन करते हैं।

श्री साई सत्पूजन

इस उत्सव में ‘श्रीसाई सत्पूजन’ किया जाता है। साईसच्चरितकार हेमाडपंत को शिर्डीनिवासी श्रीसाईनाथ ने १. रुद्राक्षमाला, २. त्रिशूल और ३. शालिग्राम—ये तीन वस्तुएँ दी थीं। इन तीनों वस्तुओं को साईनिवास से उत्सवस्थल पर लाकर भक्तिभाव से उनका पूजन किया जाता है। पूजन के पश्चात वहाँ अखंड ‘श्रीघोरकष्टोद्धरण स्तोत्र’ का पाठ किया जाता है।

वर्ष २०१६ के श्रीरामनवमी उत्सव में बापूजी साई-सत्पूजन करते हुए

श्री साईनाथ महिम्ना-अभिषेक — प्रत्येक परिवार के लिए आशीर्वाद

इसके साथ ही श्रीसाईसदाशिव मूर्ति पर ‘श्रीसाईनाथ महिम्नाभिषेक’ किया जाता है। इस समय प्रत्येक भक्त प्रतीकात्मक पूजाभिषेक कर सकता है। श्रद्धावानों का विश्वास है कि यह अभिषेक परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और विशेष रूप से घर के छोटे बच्चों के लिए उपयोगी होता है।

श्री साईनाथ महिम्ना-अभिषेक

तळीभरण — प्रेम और कृतज्ञता का अर्पणभाव

तळीभरण (शाब्दिक अर्थ, “पवित्र थाली भरना”) अपने आराध्य देवता के प्रति भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए किया जाने वाला आत्मीय पारंपरिक विधि-विधान है। इस पवित्र अर्पण के माध्यम से श्रद्धावान अपने परिवार के कल्याण, समृद्धि, सुरक्षा और वंशपरंपरा की अखंडता के लिए भगवान से आशीर्वाद माँगते हैं।

मंगलवाद्यों की गूँज के बीच ‘रक्ष रक्ष साईनाथ, श्री साईराम’ का जप करते हुए जब कोई श्रद्धावान ‘तळीभरण’ करता है, तब उस श्रद्धावान को अन्नदान का पुण्य और आशीर्वाद प्राप्त होता है, इसलिए श्रद्धावान इस ‘तळीभरण’ विधि में आनंदपूर्वक सहभागी होते हैं।

‘रक्ष रक्ष साईनाथ’, ‘श्री साईनाथ महाराज की जय’ और ‘उदे ग अंबे उदे’ इन प्रभावशाली जयघोषों की गूँज के बीच सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ‘तळीभरण’ करते हुए।

रामनाम मंत्रजप और बुक्का का पवित्र आदान-प्रदान

उत्सवस्थल पर

‘ॐ रामाय रामभद्राय रामचंद्राय नम:।’

इस मंत्र का जप पूरे दिन अखंड रूप से चलता रहता है। पाठ करने वाले श्रद्धावान एक-दूसरे के माथे पर बुक्का लगाकर नमस्कार करते हैं। भक्तों की श्रद्धा है कि जिसके माथे पर बुक्का लगाया जाता है, उसे भक्तश्रेष्ठ पुंडलीक का स्वरूप माना जाता है और बुक्का लगाने वाले के हाथ मानो भक्तश्रेष्ठ पुंडलीक के ही हाथ होते हैं। इसी भाव के साथ वे भक्तिपूर्वक पाठ करते हैं।

श्रीसाई सच्चरित्र अध्ययन कक्ष

रामनवमी उत्सवस्थल पर एक कक्ष में श्रीसाईसच्चरित्र के एक अध्याय का सामूहिक अखंड पाठ चलता रहता है। इस कक्ष को ‘श्रीसाईसच्चरित्र अध्ययन कक्ष’ अथवा ‘आद्यपिपा कक्ष’ भी कहा जाता है।

आद्यपिपा (श्री सुरेशचंद्र वैद्य) साईनाथ के अनन्य भक्त और सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के श्रेष्ठ श्रद्धावान थे। श्रीसाईसच्चरित्र में बताए गए अनुसार प्रतिवर्ष ‘श्रीरामनवमी’, ‘गुरुपूर्णिमा’, ‘श्रीकृष्ण जयंती’ और ‘दशहरा’ इन चार पवित्र दिनों पर उनके श्रीसाईसच्चरित्र सप्ताह का समापन होता था—यह उनका ६० वर्षों का नियम था। वास्तव में श्रीसाईसच्चरित्र के ११वें अध्याय में वर्णित

‘अखंड राम लाधाल’

यह पंक्ति उनके जीवन में सत्य सिद्ध हुई थी। इस कक्ष में प्रवेश करने वाला प्रत्येक श्रद्धावान आद्यपिपा के समान पूर्ण श्रद्धावान बनने का संकल्प लेकर श्रीसाईसच्चरित्र के अध्याय का पाठ करता है।

श्रद्धावान एकत्रित होकर श्रीसाईसच्चरित्र के एक अध्याय का सामूहिक पाठ करते हैं। ‘साई सच्चरित्र अध्ययन कक्ष’ अथवा ‘आद्यपिपा कक्ष’ की यह पवित्र परंपरा श्री सुरेशचंद्र वैद्य, जिन्हें प्रेमपूर्वक ‘आद्यपिपा’ के नाम से जाना जाता है, को समर्पित एक हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि है।

उत्सव का समापन — संकल्प लेकर घर लौटते समय

दिन समाप्त होने के साथ साईराम सहस्रयज्ञ का समापन होता है और महाआरती के साथ रामनवमी उत्सव पूर्ण होता है। प्रत्येक श्रद्धावान नए उत्साह और अंतःकरण में नवजागृत संकल्प के साथ घर लौटता है। अनिरुद्ध महावाक्य के अनुसार जीवन जीने का दृढ़ निश्चय लेकर—

युद्ध करेंगे मेरे राम। समर्थ दत्तगुरु मूल आधार।
मैं वानर सैनिक साचार। रावण मरेगा निश्चित ही॥

Poojan being performed on the  Swayambhu 'Matrupaashan' during Shree Ramnavami Utsav at Shree Harigurugram

The Swayambhu 'Matrupaashan' arrives at Shree Harigurugram, Bandra amid the auspicious sounds of the Mangal Vaadya. Shraddhavans welcome it for the first time at Shree Ramnavami Utsav with great devotion and enthusiasm at Shree Harigurugram

During the sacred Ramnavami Utsav, Shraddhavans eagerly and reverently take darshan of Shree Ramavaradaayini, who is Maa Mahishasurmardini, experiencing divine blessings and spiritual upliftment.
During the sacred Ramnavami Utsav, Shraddhavans eagerly and reverently take darshan of Shree Ramavaradaayini, who is Maa Mahishasurmardini, experiencing divine blessings and spiritual upliftment.
The arrival of Shree Siddha Deepshikha (sacred flame) from Sainiwas, Bandra, marks the divine beginning of Shree Ramnavmi Utsav 2026. In a moment of deep devotion, a Shraddhavan performs the sacred Aukshan to welcome the 'Shree Siddha Deepshikha' at Shree Harigurugram