अनेक श्रद्धावानों को श्री साईनाथ के सार्थक और फलदायी जीवन की महिमा का अनुभव हो चुका था, शिरडी रसयात्रा में और इस रसयात्रा के बाद यानी १९९७ में, सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने सभी श्रद्धावानों के लिए श्रीक्षेत्र अक्कलकोट रसयात्रा की घोषणा की। शिरडी के बाद होने वाली अक्कलकोट रसयात्रा की इस घोषणा से श्रद्धावानों के खुशी की कोई सीमा ही नहीं रही।

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के साथ पूरे चार दिनों तक इस रसयात्रा का आनंद लेने का अवसर प्राप्त होना, यह श्रद्धावानों के लिए आनंद का एक अनुपम पर्व ही था। ‘श्री साई समर्थ विज्ञान प्रबोधिनी’ के अंतर्गत इस रसयात्रा का आयोजन किया गया।

११ सितंबर १९९७ को इस रसयात्रा का शुभारंभ हुआ। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के साथ श्री स्वामी समर्थजी के श्रीक्षेत्र अक्कलकोट का दर्शन करने और वहाँ के पावन स्थानों के बारे में जानने के लिए प्रत्येक श्रद्धावान अत्यंत उत्सुक था।

Sadguru Aniruddha Bapu immersed in the Bhakti of Dattaguru
अक्कलकोट रसयात्रा के दौरान सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी

श्रीक्षेत्र अक्कलकोट रसयात्रा दर्शन और उपासना

१२ सितंबर १९९७

श्रीक्षेत्र अक्कलकोट पहुँचने के बाद दोपहर चार बजे श्री स्वामी समर्थजी के समाधि मंदिर से दो मिनट की दूरी पर स्थित जाधव सभागृह में ‘श्री अमृतमंथन’ उपासना के लिए सभी श्रद्धावान एकत्रित हुए और पूरे सभागृह में शांत तथा प्रसन्न वातावरण निर्माण हो गया। यात्रा की भागदौड़ पीछे छूट गई और सभागृह में चारों ओर शांति फैल गई तथा प्रत्येक का मन अपनेआप ही प्रार्थना और आत्मचिंतन की ओर मुड़ गया।

श्री अमृत मंथन उपासना का प्रारंभ

‘ॐ कृपासिंधु श्री साईनाथाय नम:।’

इस सिद्धमंत्र का १२ बार पाठ करके इसकी शुरुआत हुई। इस पवित्र मंत्र की गूँज ने श्रद्धावानों के मन गहरी शांति, दैवीय सुरक्षा और सद्गुरु की आश्वस्त करने वाली कृपा से भर दिये।

इसके बाद सभी भक्तों को केले के पत्ते पर चिकनी मिट्टी का एक गोला दिया गया और उससे श्री स्वामी समर्थजी की प्रतीकात्मक पादुकाएँ बनाने के लिए कहा गया। प्रत्येक श्रद्धावान ने मिट्टी को आकार देकर श्री स्वामी समर्थजी की पादुकाएँ बनाईं। देखने में साधारण लगने वाली यह कृति श्री स्वामी समर्थजी के चरणों में भक्ति और समर्पण व्यक्त करने वाला प्रत्येक व्यक्ति का अपना व्यक्तिगत अनुभव बन गया।

पादुकाओं पर अर्पित करने के लिए प्रत्येक को अर्चनद्रव्य दिया गया था। पादुकाएँ बनाते समय तथा उसके बाद उन पर अर्चनद्रव्य अर्पित करके अभिषेक करते समय ‘श्री स्वामी समर्थ गायत्री मंत्र’ का १०८ बार जप किया गया। मंत्र के पवित्र स्पंदनों से सभागृह भर गया और प्रत्येक अर्पण धीरे-धीरे प्रार्थना का रूप लेता गया।

श्री स्वामी समर्थ गायत्री मंत्र

‘ॐ भूर्भुव: स्व:। ॐ स्वामीसमर्थाय विद्महे। पूर्णपुरुषाय धीमहि। तन्नो सद्गुरु: प्रचोदयात्।’

श्रद्धावानों द्वारा बनाई गयीं इन पादुकाओं को बाद में मक्खन से बनाई गई पादुकाओं पर अर्पित किया गया। ये मक्खन की पादुकाएँ सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के मार्गदर्शनानुसार साईसच्चरित्रकार हेमाडपंतजी (श्री गोविंद रघुनाथ दाभोलकरजी) के पौत्र श्री अप्पासाहेब दाभोलकरजी तथा पौत्रवधू श्रीमती मीनावैनी दाभोलकरजी इस श्रद्धावान दंपति ने बनायी थीं।

इन मिट्टी की पादुकाओं का मक्खन की पादुकाओं पर अर्पण होना यह श्री स्वामी समर्थजी के चरणों में पवित्रता, विनम्रता और पूर्ण समर्पण व्यक्त करने वाला अर्पण सिद्ध हुआ।

इसी के साथ सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के मार्गदर्शनानुसार श्री अप्पासाहेब दाभोलकरजी ने मृत्तिका (मिट्टी) का शिवलिंग बनाया था। श्री शिवगायत्री मंत्र का १०८ बार जप करते हुए उस शिवलिंग पर १०८ बेलपत्र अर्पित किए गए। सभी श्रद्धावान श्री शिवगायत्री मंत्रपाठ में सहभागी हुए। प्रत्येक बेलपत्र अर्पित करते समय और प्रत्येक मंत्र का उच्चारण होते समय वातावरण भक्तिभाव से और अधिक भरता गया। ऐसा लगा मानो प्रत्येक जप अंतःकरण से किया गया एक अर्पण ही बन गया हो।

श्री शिव गायत्री मंत्र

‘ॐ भूर्भुव: स्व:। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे। महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्॥’

आरती

श्री शिवगायत्री मंत्रपाठ के बाद आरती हुई।

‘पंचप्राण हे आतुर झाले, करण्या तव आरती । सगुण रूपाने येऊन स्वामी, स्वीकारा आरती ।।’

(पंचप्राण ये व्याकुल हुए हैं, करने आप की आरती। सगुण रूप में आइए स्वामी, स्वीकार कीजिए यह आरती ।।)

इस भावपूर्ण आरती का स्वर पूरे सभागृह में गूँज उठा। श्री स्वामी समर्थजी की आराधना करने की अंतःकरण की तड़प और वे सगुण रूप में आकर भक्तों की आरती स्वीकार करें, यह विनम्र प्रार्थना इस आरती से व्यक्त हुई। श्री स्वामी समर्थ के की जब आरती की जा रही थी, तब उस आरती की ज्योति के प्रकाश में भक्ति, समर्पण और कृतज्ञता से प्रकाशित चेहरे दिखाई दे रहे थे।

इसके बाद श्री स्वामी समर्थजी की पूर्ण समर्पण भाव से भक्ति-सेवा करने वाले उनके दो श्रेष्ठ भक्तों, चोळप्पाजी और बाळप्पाजी, का गुणगान करने वाला एक गजर सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के साथ सभी ने आनंदपूर्वक किया।

‘श्री स्वामी समर्थजी की भक्ति करने वाले इन श्रेष्ठ भक्तों के जीवन में जिस प्रकार भक्तिरस प्रवाहित हुआ, उसी प्रकार वह भक्तिरस हमारे जीवन में भी प्रवाहित हो; हमारे जीवन में विभक्ति का अंश भी न रहे और सद्गुरुभक्तिरस सदैव प्रवाहित होता रहे।’

इसी भाव से सभी श्रद्धावान आनंद में मग्न होकर इस गजर में सहभागी हुए।

वह गजर था—

‘चोळप्पाचे प्रेम हवे मज, बाळप्पाची भक्ती हवी | विभक्तीचा अंश नको मज, स्वामी तुमची कृपा हवी॥’

(चोळप्पा -सा प्रेम मिले मुझे, बाळप्पा-सी भक्ति मिले। विभक्ति का अंश न हो मुझमें, स्वामी! बस आपकी कृपा मिले॥)

अर्थ - मुझे चोळप्पा जैसा प्रेम और बाळप्पा जैसी भक्ति प्राप्त हो। मेरे जीवन में स्वामी से वियोग या अलगाव का किंचित् भी भाव न आए; हे स्वामी, मुझे केवल आपकी कृपा प्राप्त होती रहे।

आरती समाप्त होने के बाद भोजन के बाद रात ११ बजे सभी को सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के साथ सत्संग में सहभागी होने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ।

Sadguru Aniruddha Bapu immersed in the Bhakti of Dattaguru
श्रद्धावान मिट्टी से श्री स्वामी समर्थजी की पादुकाएँ बनाते हुए

श्रीक्षेत्र अक्कलकोट रसयात्रा – दूसरा दिन

१३ सितंबर १९९७

नाश्ता (ब्रेकफास्ट) करने के बाद "अक्कलकोट के पवित्र स्थलों का दर्शन" करने के लिए निकले। इन स्थलों पर जाने का क्रम भी सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा निर्धारित किए गए क्रम के अनुसार ही था। इन पवित्र स्थलों के दर्शन का यह क्रम केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने वाली यात्रा नहीं थी; सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन के अनुसार प्रत्येक कदम आगे बढ़ रहा था।

बापूजी द्वारा निर्धारित किए गए इस क्रम से श्रद्धावान प्रत्येक स्थान के आध्यात्मिक महत्त्व का अनुभव कर सके और श्री स्वामी समर्थजी की पावन उपस्थिति से अक्कलकोट की धरती सजीव हो उठी है, ऐसा उन्हें अनुभव हुआ।

इसके बाद दोपहर १२ बजे भोजन से पहले वटवृक्ष मंदिर में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के मार्गदर्शनानुसार ५ पुरुषों और ५ महिलाओं ने महाभोग अर्पण किया। श्रद्धा और कृतज्ञता से की गई यह सेवा यह मानो श्री स्वामी समर्थजी के चरणों में भक्तिभाव से किया गया अर्पण ही था।

सभी लोग सबसे पहले स्वामीजी के मूल समाधि मंदिर में गए। यह समाधि चोळप्पाजी के घर के पास है। वहीं उस गाय की भी समाधि है, जिसका दूध स्वामीजी ग्रहण करते थे।

इसके बाद सभी जोशीबुवा मठ गए। यहाँ चौकी पर अंकित स्वामीजी के चरणचिह्नों का सभी ने दर्शन किया। उन पवित्र चरणचिह्नों के सामने खड़े होने पर प्रत्येक के मन में आदर की भावना उत्पन्न हुई और सद्गुरुतत्त्व की चिरंतन उपस्थिति की एक निःशब्द अनुभूति भी हुई।

इसके बाद जिस वटवृक्ष के नीचे स्वामीजी निवास करते थे, उस मंदिर के वटवृक्ष का दर्शन लिया गया। उस शांत परिसर में कुछ क्षण अंतर्मुख होने का अनुभव प्राप्त करने के बाद श्रद्धावान बाळप्पाजी के मठ गए।

स्वामीजी ने अपने अंतिम समय में अपनी पादुकाएँ, दंड और रुद्राक्षमाला जैसी पवित्र वस्तुएँ बाळप्पाजी को सौंप दी थीं। वे वस्तुएँ बाळप्पाजी मठ में रखी हैं, उनका सभी ने दर्शन किया। वे पवित्र वस्तुएँ स्वामी समर्थजी ने अपने भक्त बाळप्पाजी को सौंपी हुई अमूल्य धरोहर थीं।

रात १०.३० बजे सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के सान्निध्य में सत्संग आरंभ हुआ। उस दिन जिन स्थलों का दर्शन किया गया उनके गहरे आध्यात्मिक महत्त्व को बापूजी के शब्दों से श्रद्धावानों के लिए उजागर कर दिया और हर एक श्रद्धावान कृतज्ञता, भक्ति और श्री स्वामी समर्थजी के पदचिह्नों पर चलने के मौन आनंद से भरे हृदय के साथ विश्राम के लिए चला गया।

Sadguru Aniruddha Bapu immersed in the Bhakti of Dattaguru
श्रद्धावान सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के साथ अक्कलकोट का दर्शन करते हुए

श्रीक्षेत्र अक्कलकोट रसयात्रा – तीसरा दिन

१४ सितंबर १९९७

सद्गुरु श्री अनिरुद्ध बापूजी के मार्गदर्शनानुसार नाश्ते (ब्रेकफास्ट) के बाद ठीक ९.३० बजे श्री दत्त उपासना शुरू हुई। इस अवसर पर सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने पाँच श्रद्धावानों से गुरुचरित्र का पूजन करवाया। भगवान श्री दत्तात्रेय का आशीर्वाद प्राप्त हो, ऐसी भावना यह पूजन करने के पीछे थी।

इसके बाद श्री दत्त मंत्र का १०८ बार जप किया गया। वह मंत्र इस प्रकार था—

‘ॐ अत्रिनंदनाय दत्तात्रेयाय विश्वाध्यक्षाय नम:।’

जैसे की इस पवित्र मंत्र की गूँज उस सभागृह में उठी, उस मंत्र के दैवी स्पंदनों ने प्रत्येक के मन को शांति, भक्ति तथा भगवान श्री दत्तात्रेयजी की आश्वस्त करने वाली उपस्थिति से भर दिया।

इसके बाद

‘दिगंबरा दिगंबरा श्रीपादवल्लभ दिगंबरा’

इस नामगजर में सभी श्रद्धावान प्रेमभाव से नाचते-गाते सम्मिलित हुए। प्रत्येक नामोच्चार के साथ वातावरण और अधिक भक्तिमय होता गया। सभी श्रद्धावान आनंदपूर्वक गाते, तालियाँ बजाते और एकसुर में झूमते हुए नामगजर में पूरी तरह तल्लीन हो गए। सामूहिक जप से शुरू हुए इस नामगजर का आगे चलकर भक्ति के आनंदमय उत्सव में रुपांतरण हुआ।

नामगजर के बाद १२.३० बजे श्रद्धावानों को पुनः सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के साथ कुछ समय सत्संग में सम्मिलित होने का लाभ हुआ। इसके बाद सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने ५ भक्तों के हाथों में ५ श्रीफल देकर उन श्रीफलों को वटवृक्ष मंदिर में अर्पन करने के लिए कहा। विनम्रता और कृतज्ञता से की गई यह सेवा भी श्रद्धावानों के लिए आशीर्वादस्वरूप बनी।

इसके बाद सभी को अमरूद का प्रसाद दिया गया और रसयात्रा की भक्तिमय यादों को साथ लेकर सभी की वापसी की यात्रा शुरू हुई।

Sadguru Aniruddha Bapu immersed in the Bhakti of Dattaguru
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra
Shree Kshetra Akkalkot Rasayatra