कृपा रूपी स्विच
जिस तरह बिजली (इलेक्ट्रिसिटी) सर्वत्र यानी वातावरण में, आकाश में और यहाँ तक कि मानव शरीर में भी विद्यमान होती है, लेकिन हम उसका जैसे है वैसे उपयोग नहीं कर सकते। वह हमारे लिए उपलब्ध हो इस लिए सबसे पहले जनरेटर जैसे विद्युत-ऊर्जा के स्रोत की आवश्यकता होती है; वहाँ से बिजली तारों द्वारा प्रवाहित होकर उपयोग करने योग्य रूप में हमारे घरों तक पहुँचाई जाती है।
फिर भी हमारे घर तक पहुँच चुकी बिजली का उपयोग करने के लिए हमें ‘स्विच’ जैसी किसी प्रत्यक्ष वस्तु की आवश्यकता होती है।
‘इन पादुकाओं की निर्मिति मेरे अथक प्रयासों से हुई है। मेरे दृढ़ निश्चय और पवित्र संकल्प से इन पादुकाओं की निर्मिति हुई है। तुम्हारे प्रति प्रेम के कारण ही मैंने यह निर्णय लिया कि ‘श्री कृपाचैतन्य पादुका’ अस्तित्व में आनी चाहिए। तुम्हारे प्रेम से ही इस महासंकल्प का उद्गम हुआ और उसी महासंकल्प से ‘श्री कृपाचैतन्य पादुका’ की निर्मिति हुई।’

चैतन्य का अर्थ
चैतन्य ही जीवन का मूल स्रोत है। जो कुछ भी सजीव है, उस सबका मूल चैतन्य ही है। जो आपको निर्जीव या जड़ प्रतीत होता है, उसमें भी जो चैतन्यमय तत्त्व विद्यमान होता है, वही ‘चैतन्य’ है। जड़ पदार्थों के परमाणुओं में भी इलेक्ट्रॉन निरंतर गतिमान रहते हैं। वह गति ही जीवन है। वह गति है, वह प्रगति है और वह स्वयं-प्रेरित गति है। कभी वह गति अथवा वह प्रवास उचित लक्ष्य अर्थात सद्गति की ओर ले जाता है, तो कभी अधोगति अर्थात दुर्गति की ओर ले जाता है; किंतु वह गति सदैव चलती रहती है।
इस गति और इस सफ़र को नियंत्रित करनेवाले मूल स्रोत को ही ‘चैतन्य’ कहा जाता है।
इन पादुकाओं की शक्ति अपार है। वह शक्ति अजेय है और उस शक्ति को कभी भी क्षीण या नष्ट नहीं किया जा सकता।

एक शाश्वत, अटूट बंधन
‘जिस क्षण पादुका-पूजन संपन्न हुआ और उन पादुकाओं की उनके पवित्र स्थान पर स्थापना की गई, उसी क्षण हर एक सच्चा भक्त और उन पादुकाओं के बीच एक शाश्वत संबंध स्थापित हो गया। एक ऐसा बंधन, जो कभी टूट नहीं सकता।
इसलिए जब-जब हमें आवश्यकता हो, तब ये पादुकाएँ सदैव हमारे जीवन से जुड़ी रहेंगी और हमारे लिए सदैव तत्पर रहेंगी।’














