असाधारण बालप्रतिभा : ‘हिमालय की पुकार’
परेल स्थित डॉ. शिरोडकर हाईस्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते समय बापूजी द्वारा लिखा गया ‘हिमालय की पुकार’ निबंध स्कूल की ‘विकास’ नामक वार्षिक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। चीन द्वारा भारत पर किए गए आक्रमण की पृष्ठभूमि में, उस बाल्यावस्था में भी बापूजी ने अपनी आयु से कहीं आगे की सोच व्यक्त करने वाला यह प्रश्न उठाया था :
“मेरे युवा मित्रों, जब हम हर दृष्टि से इतने छोटे और बाल्यावस्था में हैं, तब हम भारत की रक्षा कैसे कर सकते हैं?”
इतनी छोटी आयु में अभिव्यक्त हुई यह देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना इतनी विलक्षण थी कि उनके शिक्षक और सहपाठी भी आश्चर्यचकित रह गए। यह उल्लेखनीय निबंध आगे चलकर ‘मैंने देखे हुए बापू’ पुस्तक में संजोया गया है।

आतंकवाद के खिलाफ़ दृढ़ भूमिका : भारतीय संसद पर हमला
१३ दिसंबर २००१ को भारतीय संसद पर हुए पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के बाद, २० दिसंबर को सद्गुरु बापूजी ने अत्यंत दृढ़ संकल्प व्यक्त करने वाला प्रवचन किया। उन्होंने अपने श्रद्धावान मित्रों से अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्रसेवा करने का आवाहन किया। उन्होंने इस बात को अधोरेखित किया कि ‘भक्ति’ आंतरिक सामर्थ्य का स्रोत है। साथ ही उन्होंने दुर्बलों को सक्षम बनाने तथा भाषाई और क्षेत्रीय भेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने की आवश्यकता स्पष्ट की। इतना ही नहीं, बापूजी ने युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में सम्मिलित होकर राष्ट्रसेवा करने के लिए भी प्रेरित किया।
आर्थिक आतंकवाद की वास्तविकता को उजागर करते हुए
२२ अगस्त २००३ को सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने मराठी साप्ताहिक ‘लोकप्रभा’ के लिए ‘आर्थिक आतंकवाद’ (Financial Terrorism) यह लेख लिखा। ‘ऋण-आधारित डॉलर’ (Debt Dollars) और ‘घाटे का वित्तपोषण’ (Deficit Finance) जैसी सिद्धातों को समझाते हुए, इस लेख में अमेरिका के नेतृत्व वाले वैश्वीकरण (ग्लोबलायझेशन) के पर्यावरणीय (एन्व्हायरनमेंटल), आर्थिक (इकॉनॉमिक), सामाजिक (सोशल), राजनीतिक (पॉलिटिकल) और सांस्कृतिक (कल्चरल) परिणामों का विश्लेषण किया गया था।
१९७१ के ‘निक्सन शॉक’ (Nixon Shock) का संदर्भ देते हुए, बापूजी ने समझाया कि अमेरिका ने कैसे अमेरिकी डॉलर और स्वर्ण भंडार के बीच के संबंध को समाप्त कर दिया। जिससे बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋणों के माध्यम से मुद्रा निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
बापूजी ने इसे एक दुष्चक्र के रूप में वर्णित किया जिसने वैश्विक मुद्राओं (करन्सीज) को कमजोर कर दिया और अमेरिका के साथ व्यापार करने वाले देशों को अपनी मुद्रा (करन्सी) संबंधी नीतियों को पुनर्गठित करने के लिए मजबूर किया।"
अनिरुद्धाज् अॅकॅडमी ऑफ डिझास्टर मॅनेजमेंट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली भू-राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं के समय सामान्य नागरिकों के सामने उत्पन्न होने वाले खतरों और उनकी असुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बापूजी ने १४ मार्च २००२ को ‘अनिरुद्धाज् अॅकॅडमी ऑफ डिझास्टर मॅनेजमेंट’ (AADM) की स्थापना की।
AADM के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), CPCR, बचाव कार्य, ट्रायेज (Triage) और भीड़ प्रबंधन (क्राऊड मॅनेजमेंट) का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही उन्हें परमाणु, रासायनिक और जैविक युद्ध से उत्पन्न हो सकने वाले खतरों के विषय में भी प्रशिक्षित और जागरूक किया जाता है।
जून २०२६ तक AADM ने ८७,००० से अधिक आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों (Disaster Management Volunteers) को प्रशिक्षित किया था। साथ ही भारत में आपदा प्रबंधन पर प्रकाशित शुरुआती पाठ्यपुस्तकों में से एक महत्त्वपूर्ण पाठ्यपुस्तक AADM ने प्रकाशित की है।
दैनिक प्रत्यक्ष : वैश्विक घटनाक्रम पर प्रतिदिन दृष्टि
१५ दिसंबर २००५ को डॉ. अनिरुद्ध धैर्यधर जोशी ने किसी भी राजनीतिक विचारधारा से संबद्ध न रहने वाले मराठी दैनिक ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ की शुरुआत की और उसके कार्यकारी संपादक के रूप में भी दायित्व संभाला। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विशेष बल देने वाले ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ ने पिछले दो दशकों से भी अधिक समय की महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गहरा, सटीक और मर्मस्पर्शी विश्लेषण निरंतर पाठकों के सामने प्रस्तुत किया है।
दिसंबर २०१३ से ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ प्रतिवर्ष अपनी वर्षगाँठ के अवसर पर ‘विशेष, विलक्षण और विक्षिप्त’ विशेषांक प्रकाशित करता आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और टेक्नॉलॉजी से लेकर संस्कृति, सिनेमा, प्रकृति और अंतरिक्ष तक विविध विषयों को समेटने वाले ये विशेषांक अपनी विस्तृत अध्ययनपूर्ण प्रस्तुति और विषयों की विविधता के लिए जाने जाते हैं।
२०२५ के विशेषांक में ‘ईरान में घुसी ‘क्वीन ऑफ डेथ’—ईरान में इस्रायल की जासूस कैथरीन पेरेज़-शकदम’ (‘Queen of Death: Catherine Perez Shakdam, Israel’s Spy in Iran’) पर लेख के साथ-साथ ‘अफगानिस्तान में बदला गेम’ (‘The Great Game Blazing in Afghanistan’), ‘एस्टेरॉइड या परग्रहवासियों का स्पेस शिप?’ (‘3I/ATLAS: Asteroid of Alien Space Ship?’) और ‘एल लोको : जेवियर मिलेई’ (‘El Loco: Javier Milei’) जैसे विभिन्न विषयों पर लेख सम्मिलित थे।
सद्गुरु बापूजी ने वास्तविक इतिहास और शासन कला (स्टेटक्राफ्ट) आधुनिक राष्ट्रनीति को जोड़ने वाली कई संपादकीय लेखमालाएँ (एडिटोरियल सीरीज) भी लिखी हैं। इनमें ‘वैश्विक गुप्तचर तंत्र’ (‘World’s Intelligence Agencies’) , ‘समर्थ भारत - महान इतिहास ’ (‘Samartha Bharat – The Grand History’) जैसी अनेक उल्लेखनीय लेखमालाएँ सम्मिलित हैं।
तीसरा विश्वयुद्ध
४ दिसंबर २००६ को सद्गुरु बापूजी ने ‘तीसरा विश्वयुद्ध’ पुस्तक प्रकाशित की। ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ में समय-समय पर उनके द्वारा लिखे गए लेखों का संकलन इस पुस्तक में किया गया है। प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की ऐतिहासिक घटनाओं तथा वर्तमान अंतरराष्ट्रीय राजनीति की वास्तविकताओं के बीच संबंध को उजागर करते हुए बापूजी ने इस पुस्तक में ऐसे अनेक विश्लेषण प्रस्तुत किए हैं, जो समय के साथ प्रासंगिक बने रहे हैं।
इस पुस्तक के उल्लेखनीय विश्लेषणों में से एक तत्कालीन जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के विषय में बापूजी द्वारा किया गया विश्लेषण है। बापूजी ने उल्लेख किया था कि उनमें जर्मनी का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक क्षमता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी थी कि भविष्य में जर्मनी वैश्विक स्तर पर समस्याएँ उत्पन्न करने वाला राष्ट्र बन सकता है। यूरोप में बाद में उत्पन्न हुए प्रवासी संकट (Migrant Crisis) की पृष्ठभूमि में इस अवलोकन को विशेष महत्त्व प्राप्त हुआ।
इस पुस्तक में चीन, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया—इन तीन देशों का उल्लेख ‘भयप्रद त्रिकूट’ अथवा ‘अभद्र (अशुभ) त्रिकूट’ के रूप में भी किया गया है।
‘तीसरा विश्वयुद्ध’ पुस्तक प्रकाशित होने के बाद भी सद्गुरु बापूजी ने अपने संपादकीय लेखों और प्रवचनों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय राजनीति की महत्त्वपूर्ण घटनाओं के प्रति श्रद्धावानों को निरंतर सजग किया है।
पाकिस्तान का विनाश हो
साल २००८ में मुंबई पर हुए २६/११ के पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवादी हमलों के बाद सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने कडे और प्रभावशाली संपादकीय लिखे। साथ ही जनता के असंतोष को सरकारी अधिकारियों तक पहुँचाने के लिए 'सहकारी सत्याग्रह' (Cooperative Satyagraha) की संकल्पना की। और भारत द्वारा ‘टेररिस्तान पाकिस्तान’ पर हमला करके उसे नष्ट करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। इस आंदोलन का प्रभाव इतना व्यापक था कि २६/११ के हमले के बाद भारतीय संसद में हुई चर्चाओं में भी इसका संदर्भ दिया गया था।"
कश्मीरी पंडितों के लिए आश्वस्त करने वाला संदेश
२६/११ के हमले के कुछ महीनों बाद, ५ फरवरी २००९ को पुणे में ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने कश्मीरी पंडितों को विशेष आश्वासन दिया कि वे अकेले नहीं हैं और शीघ्र ही उनका अपने ही कश्मीर में पुनर्वास होगा। आज की परिस्थिति में बापूजी के उन शब्दों की सार्थकता और महत्त्व और भी अधिक स्पष्ट रूप से अनुभव होता है।
वैश्विक ध्रुवीकरण का वर्ष (द इयर ऑफ ग्लोबल पोलरायझेशन)
१७ दिसंबर २०१५ को दिए गए एक प्रवचन में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने अनुमान लगाया था कि वर्ष २०१६ वैश्विक ध्रुवीकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी और जिससे तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ने की गति और तेज होगी।"
"अनिरुद्ध बापू ने पहले ही यह अनुमान लगा लिया था कि साल 2016 से वैश्विक ध्रुवीकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी,
इसके बाद वर्ष २०१६ में अंतरराष्ट्रीय राजनीति, राजनीतिक व्यवस्था, प्रौद्योगिकी (टेक्नॉलॉजी) और सार्वजनिक स्वास्थ्य(पब्लिक हेल्थ) के क्षेत्रों में कई बड़ी उथल-पुथल हुईं। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प की चुनावी जीत, ब्रेक्ज़िट, ब्राज़ील में राजनीतिक सत्ता परिवर्तन, उरी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स, ज़ीका वायरस के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य आपातकाल (हेल्थ इमर्जन्सी) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का मुख्यधारा में उदय शामिल था।
रूस — भारत का अत्यंत पुराना और समझदार मित्र
एक ओर भारत और अमेरिका के संबंध तेजी से सुदृढ़ हो रहे थे, तो दूसरी ओर भारत–रूस संबंध कुछ कमजोर हो रहे थे। इस पृष्ठभूमि में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने १२ दिसंबर २०१६ को ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ में समस्त भारतवर्ष से एक विनम्र आवाहन किया था। इस आवाहन के माध्यम से उन्होंने भारत और रूस के बीच दीर्घकालीन मित्रता को बनाए रखने और उसे अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता को अधोरेखित किया। अमेरिका के साथ व्यावहारिक संबंध विकसित करने का समर्थन करते हुए उन्होंने इस बात के प्रति भी सावधान किया कि रूस के साथ दीर्घकालीन मित्रता को कोई आघात न पहुँचे। इसके बाद भारत की विदेश नीति में हुए परिवर्तनों ने बापूजी द्वारा प्रस्तुत इस भूमिका के महत्त्व को और अधिक स्पष्ट रूप से अधोरेखित किया।
इस्रायल पर लेखमाला और पुस्तक
२०१७ में भारत और इस्रायल के राजनयिक संबंधों के २५ वर्ष पूरे हुए। इस अवसर पर ‘दैनिक प्रत्यक्ष’ ने भारतीय-इस्रायली यहूदी लेखिका शुलामिथ पेणकर-निग्रेकर की ‘इस्रायल : एक लंबी यात्रा, लेकिन सफल!’ लेखमाला शुरू की। इस लेखमाला की प्रस्तावना में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने भारत–इस्रायल संबंधों के सामरिक महत्त्व (रणनीतिक महत्त्व) को ज़ोर देते हुए लिखा था,
'आने वाले समय में युद्ध का बहुत बड़ा विस्फोट होने वाला है....'
७ अक्टूबर २०२३ को हुई घटनाओं और उसके बाद इस्रायल से संबंधित संघर्षों की पृष्ठभूमि में बापूजी के इन शब्दों का महत्त्व अनुभव हुआ।
अमेरिका के विषय में वक्तव्य
जून २०२५ के अपने प्रवचनों में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अमेरिका की विदेश नीति के एक बार फिर ‘टेररिस्तान पाकिस्तान’ की ओर झुकने पर अमेरिका की आलोचना की। इस संदर्भ में बापूजी ने अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का कथन उद्धृत किया :
“अमेरिका का शत्रु होना अत्यंत खतरनाक है; लेकिन अमेरिका का मित्र होना सबसे अधिक घातक है।”
इस कथन का संदर्भ देते हुए बापूजी ने दृढ़तापूर्वक कहा कि अमेरिका वास्तविक अर्थों में कभी भी किसी का मित्र राष्ट्र नहीं हो सकता। साथ ही मातृभाषा, मातृभूमि और स्वधर्म के महत्त्व पर बल देते हुए बापूजी ने अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों और भारतीय प्रवासियों को अत्यंत स्पष्ट और सटीक मार्गदर्शन किया।
‘हिमालय की पुकार’ से लेकर ‘आर्थिक आतंकवाद’ तक के लेखों के माध्यम से, आपदा प्रबंधन से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक विविध विषयों पर किए गए अपने कार्य के माध्यम से, सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने सामान्य नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न करने और संभावित चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें तैयार करने पर निरंतर बल दिया है।
अपनी पुस्तकों, संपादकीय लेखों, प्रवचनों और विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से बापूजी द्वारा अंतरराष्ट्रीय राजनीति जैसे अत्यंत जटिल विषयों पर किए गए विश्लेषण से विभिन्न विषयों के प्रति उनकी गहरी समझ और व्यापक अध्ययन का अनुभव तो होता ही है; साथ ही इस ज्ञान का उपयोग सामान्य व्यक्ति को वैश्विक घटनाक्रम समझने तथा उनसे उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य संबंधी और सांस्कृतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार करने की उनकी व्यापक दृष्टि भी स्पष्ट होती है।
