सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के जीवन के अनेक पहलुओं में से एक ऐसा पहलू है, जो प्रेरणादायी होने के साथ-साथ आज के समय की दृष्टि से भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और वह है सीखने के प्रति उनकी निरंतर लगन। सद्गुरु, आध्यात्मिक मार्गदर्शक तथा विशेषज्ञ चिकित्सक, लेखक और शिक्षक के रूप में वे सर्वपरिचित हैं, फिर भी बापूजी ने स्वयं को हमेशा सबसे पहले एक विद्यार्थी ही माना है।

उनकी दृष्टि में सीखना केवल स्कूल-कॉलेज की कक्षाओं अथवा परीक्षाओं और उपाधियों (डीग्रीज) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि निरीक्षण करना, प्रश्न पूछना, खोज करना, अनुसंधान करना और ज्ञान का प्रत्यक्ष उपयोग करना—यह जीवनभर चलनेवाली ज्ञानयात्रा है।

इस दृष्टिकोण का प्रभाव केवल उनके जीवन पर ही नहीं हुआ, बल्कि उनके मार्गदर्शन में स्थापित संस्थाओं की कार्यपद्धति पर भी हुआ। समकालीन घटनाक्रमों के साथ-साथ भक्ति और अध्यात्म पर आयोजित सेमिनारों के माध्यम से उन्होंने विवेकशील, तर्कसंगत और निरंतर जिज्ञासु रहनेवाली सोच को प्रोत्साहित किया है। उनके इस दृष्टिकोण से विज्ञान और अध्यात्म के बीच एक सार्थक संबंध स्थापित होता है और यह दिखाई देता है कि अनुशासित अध्ययन तथा आचरण से व्यावसायिक जीवन, व्यक्तिगत विकास और भक्ति को किस प्रकार समृद्ध किया जा सकता है।

आजीवन ज्ञानसाधना करनेवाले डॉक्टर

बापूजी की सीखने की लगन उनकी शैक्षणिक यात्रा में ही अंतर्भूत है। मुंबई के डॉ. शिरोडकर हाईस्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज और नायर हॉस्पिटल में चिकित्साशास्त्र की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने १९७८ में एमबीबीएस और १९८२ में मेडिसिन में एमडी की उपाधि (डीग्री) हासिल की। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में मेडिकल प्रैक्टिस शुरू करने से पहले उन्होंने वहीं लेक्चरर के तौर पर भी कार्य किया।

चिकित्सा के क्षेत्र में अद्यतन (अप डेटेड) बने रहने के लिए निरंतर अध्ययन आवश्यक होता है और इस अनुशासन को बापूजी ने लगातार बनाए रखा। व्यावसायिक रूप से स्वयं को स्थापित करने के बाद भी बापूजी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी से संबंधित नवाचारों, अर्थशास्त्र, प्रबंधन और इतिहास जैसे अपने क्षेत्र से बाहर के विषयों का भी अध्ययन जारी रखा।

जीवनभर विद्यार्थी बने रहें

बापूजी अक्सर बताते हैं कि स्कूल और कॉलेज के मित्र उन्हें ‘घासू’ कहकर चिढ़ाते थे—यह शब्द उस व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो लगातार पढ़ता रहता है। उन्होंने इस उपनाम को गर्व से स्वीकार किया। वे अपने श्रद्धावान मित्रों को हमेशा याद दिलाते हैं कि—

‘स्कूल या कॉलेज समाप्त होने के बाद अधिकांश लोगों की पढ़ाई रुक जाती है। इसके बजाय हमें जीवनभर विद्यार्थी बने रहना चाहिए।’

उनके अनुसार, सीखने का अर्थ केवल जानकारी एकत्रित करना नहीं है; इसके लिए निरंतर निरीक्षण करते रहना, समझना, परिस्थितियों के अनुसार स्वयं में बदलाव लाना और स्वयं को अधिक बेहतर बनाते रहना आवश्यक है। जब किसी व्यक्ति को यह लगने लगता है कि ‘अब सीखने के लिए कुछ भी शेष नहीं है’, तब नए ज्ञान को आत्मसात करने की उसकी प्रक्रिया भी धीरे-धीरे रुक जाती है।

आधुनिक सेमिनार में ‘सत्र’ की प्राचीन परंपरा

सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए बापूजी द्वारा अपनाए गए सबसे विशिष्ट माध्यमों में से एक है—सेमिनार। वे स्पष्ट करते हैं कि ‘सेमिनार’ शब्द लैटिन भाषा के ‘Seminarium’ (सेमिनारियम) शब्द से आया है, जिसका अर्थ पौधशाला अथवा ऐसा स्थान है, जहाँ बीजों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाता है। बापूजी सेमिनार का संबंध भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा के ‘सत्रों’ से भी जोड़ते हैं। इन सत्रों में चर्चा करना, प्रश्न पूछना और सामूहिक रूप से किसी विषय की खोज करना ये शिक्षा के महत्त्वपूर्ण अंग थे।

इसलिए सेमिनार केवल व्याख्यान नहीं है। कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी विषय का गहन अध्ययन करके उसे व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करता है। इससे अन्य लोगों को जटिल अवधारणाएँ अधिक प्रभावी ढंग से समझने और आगे उनका अधिक गहन अध्ययन करने में सहायता मिलती है। यहाँ सहभागी व्यक्तियों के लिए भी सच्चा विद्यार्थी बने रहना, सोच-समझकर सुनना, प्रश्न पूछना, जानकारी की पुष्टि करना और स्वतंत्र रूप से सीखते रहना आवश्यक है।

बौद्धिक जिज्ञासा की संस्कृति का निर्माण करना

अध्यात्म के साथ-साथ दैनिक जीवन को आकार देनेवाले समकालीन घटनाक्रमों का अध्ययन करने को भी सद्गुरु बापूजी ने निरंतर प्रोत्साहित किया है। उनका मानना है कि आध्यात्मिक रूप से जागरूक व्यक्ति को तेजी से बदलती दुनिया की समझ रखनेवाला एक विवेकशील नागरिक भी होना चाहिए। इसलिए उनके मार्गदर्शन में आयोजित सेमिनारों में विज्ञान, टेक्नॉलॉजी, कम्युनिकेशन से लेकर अर्थशास्त्र (फ़ायनान्स) और वैश्विक राजनीति (जिओपॉलिटिक्स) जैसे विभिन्न विषयों को सम्मिलित किया गया है।

इसका उद्देश्य कई स्थानों पर उपलब्ध जानकारी को एकत्रित करना नहीं है, बल्कि बौद्धिक, व्यक्तिगत और आध्यात्मिक विकास में सहायक हो, ऐसा संतुलित दृष्टिकोण विकसित करना है।

दूरदर्शिता से आयोजित मेगा सेमिनार

सद्गुरु बापूजी के मार्गदर्शन में आयोजित असंख्य सेमिनारों में से २०१२ और २०१३ में स्वयं उनके द्वारा लिए गए दो विस्तृत सेमिनार विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। ये थे—‘स्ट्रॅटेजीज ऑफ द न्यू एरा’ (Strategies of the New Era) और ‘हाऊ द वर्ल्ड इज गोइंग टू बी’ (How the World Is Going to Be)।

‘स्ट्रॅटेजीज ऑफ द न्यू एरा’ (Strategies of the New Era)

२०१२ में आयोजित इस मॅरेथॉन सेमिनार में दो दिनों के दौरान लगभग अट्ठाईस घंटे के सत्र हुए। बापूजी ने ‘Jugaad’, Emotional Intelligence, Attention Economy, 3D Printing, Cloud Computing, Personal Cloud, Blogosphere, NPTEL और Digital Education, Open-Source Software तथा HAM Radio जैसी संकल्पनाओं और टेक्नॉलॉजीज की जानकारी दी। इनमें से अनेक विषय उस समय दैनिक चर्चाओं का हिस्सा भी नहीं बने थे।

उस समय इस सेमिनार्स द्वारा उनमें सहभागी व्यक्तियों को इन विषयों के भविष्य में होनेवाले दीर्घकालीन महत्त्व को समझने का अवसर मिला।

‘हाऊ द वर्ल्ड इज गोइंग टू बी’ (How the World Is Going to Be)

२०१३ के इस सेमिनार में बापूजी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), होलोग्राफी (Holography), नैनोटेक्नोलॉजी (Nanotechnology) और रोबोटिक्स (Robotics) सहित अन्य उभरते क्षेत्रों से सहभागी व्यक्तियों का परिचित कराया। इसके बाद इन टेक्नॉलॉजीज को प्राप्त हुए महत्त्व को देखते हुए यह अनुभव होता है कि भविष्य को प्रभावित करनेवाले घटनाक्रमों पर बापूजी कितनी बारीकी से ध्यान देते हैं। इससे भी अधिक महत्त्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इन सेमिनार्स में सहभागी व्यक्तियों को ऐसे परिवर्तनों को डर की दृष्टि से देखने के बजाय उनके तरफ़ जिज्ञासा और पूर्वतैयारी की भावना से देखने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्वयं के आचरण से सिखाना

उपदेश देने से पहले स्वयं उसे आचरण में लाना और दूसरों का मार्गदर्शन करने से पहले स्वयं उस कार्य को करके उदाहरण प्रस्तुत करना—इसमें सद्गुरु बापूजी विश्वास रखते हैं। किसी विषय पर बोलने से पहले वे उसका गहन अध्ययन करते हैं और उस विषय की समग्र जानकारी प्राप्त करते हैं। किसी विषय का गहन ज्ञान प्राप्त करने के बाद वे अपनी संस्थाओं के स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं को उस विषय का, विशेष रूप से उसके व्यावहारिक उपयोग की दृष्टि से और अधिक अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उनके कार्यालय में प्रायः होनेवाली प्रस्तुतियाँ (Presentations) परस्पर सहयोग से सीखने का अनुभव प्रदान करती हैं। बापूजी चर्चा में सहभागी होते हैं, अपने विचार रखते हैं और यदि कुछ गलत दिखाई देता है तो उसे सहजता से सुधारते हैं। इस प्रक्रिया में सहभागी व्यक्तियों को जानकारी इकट्ठा करना, अनुसंधान करना तथा उसका विश्लेषण करके उसकी पुष्टि करना सीखने को मिलता है; साथ ही अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

डॉ. निकोला टेस्ला से क्लाउड-बेस्ड रिमोट ऑफिस तक

इस अध्ययन-संस्कृति की व्यापकता विभिन्न विषयों को समर्पित सेमिनारों में दिखाई देती है। लगभग बारह घंटे तक चले एक सेमिनार में शोधकर्ता डॉ. निकोला टेस्ला (Dr. Nikola Tesla) के जीवन, संघर्षों, आविष्कारों और उनके आविष्कारों के दीर्घकालीन प्रभाव का गहन अध्ययन किया गया। इसमें Alternating Current (AC) Electricity में उनके योगदान और Wireless Communication की प्रारंभिक संकल्पना के विकास में डॉ. टेस्ला द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका भी सम्मिलित थी।

नवंबर २०१९ में बापूजी ने ‘Cloud-based Remote Office’ और ‘Productivity Tools’ पर एक विस्तृत सेमिनार आयोजित किया। इसके कुछ ही महीनों बाद कोविड-१९ (COVID-19) महामारी के कारण विश्वभर के अधिकांश कार्यालयों में घर से ऑनलाइन काम करना (Work from Home) आवश्यक हो गया।

इससे पहले आयोजित सेमिनार्स में प्राप्त प्रशिक्षण के कारण संस्था का कामकाज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना, कागज़रहित (Paperless) कामकाज को बढ़ावा देना और Video Conferencing जैसे माध्यमों से मिलकर कार्य करना संभव हुआ। एक-दूसरे से मिलने पर इस दौरान प्रतिबंध होने के उस समय में इस तरह के संपर्क ने एकता और कामकाज की निरंतरता को बनाए रखने में भी सहायता की।

कुछ अन्य सेमिनारों में Interactive Media Platforms, Social Media Platforms और Digital Dashboards जैसे विषयों को भी सम्मिलित किया गया। इन विषयों के माध्यम से हमारे जीवन को प्रभावित करनेवाले घटनाक्रमों के बारे में अद्यतन (अप डेटेड) रहने और उनकी जानकारी रखने की आवश्यकता अधोरेखित हुई।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के युग में प्रवेश

जैसे-जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), शिक्षा, संवाद और दैनिक जीवन में परिवर्तन लाने लगी, सद्गुरु बापूजी ने एक बार फिर केवल उसका निरीक्षण करने के बजाय दैनिक जीवन में और कार्यों में एआय (AI) का व्यवस्थित रूप से उपयोग करने पर जोर दिया। २०२५ से उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), Generative AI Tools, Emerging Technologies, QR Codes और उनके व्यावहारिक उपयोगों पर सेमिनार आरंभ किए।

उनका जोर केवल नए साधनों से परिचित होने पर नहीं है, बल्कि वे किस प्रकार कार्य करते हैं, उनसे जुडी संभावनाओं और उनकी सीमाओं को पहचानना तथा सोच-समझकर, जिम्मेदारी से और प्रभावी रूप से उनका उपयोग कैसे किया जाए, इसे समझने पर बापूजी विशेष जोर देते हैं।

ज्ञान का उपयोग मानवकल्याण के लिए होना चाहिए

अपने सभी सेमिनारों में सद्गुरु बापूजी स्पष्ट करते हैं कि ज्ञान की सच्ची उपयोगिता तभी सिद्ध होती है, जब उसका उपयोग मानवता की सेवा के लिए किया जाता है। जिम्मेदारी को समझे बिना जब जानकारी का उपयोग किया जाता है, तब वह खतरे से खाली नहीं होता, साथ ही जब टेक्नॉलॉजी के इस्तेमाल में नैतिक मूल्यों का आधार न हो, तो वह वर्तमान समस्याओं को हल करने के बजाय नई समस्याएँ उत्पन्न कर सकती है। इसलिए उनके लेखन और प्रवचनों में विज्ञान और अध्यात्म को एक-दूसरे का पूरक बताया गया है।

विवेकपूर्ण जिज्ञासा अंधविश्वास को दूर करने और समझ को व्यापक बनाने में सहायता करते हैं, जबकि आध्यात्मिक मूल्य ज्ञान का समाज के कल्याण के लिए जिम्मेदारी और करुणा के साथ उपयोग करने का मार्गदर्शन करते हैं।

प्रेरणादायी शब्द

सद्गुरु बापूजी द्वारा अक्सर कही जानेवाली दो उक्तियों में उनके द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किए जानेवाले सीखने के दृष्टिकोण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। टेक्नॉलॉजी क्षेत्र के दूरदर्शी स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) का कथन—

‘स्टे हंग्री, स्टे फूलिश’ (Stay Hungry, Stay Foolish)

बापूजी के अनुसार यह ‘सीखने की अदम्य इच्छा और पारंपरिक सीमाओं से परे जाकर नए विचारों को आजमाने का साहस’ बनाए रखने का आवाहन करता है। इसी प्रकार कृषि वैज्ञानिक और शोधकर्ता जॉर्ज वॉशिंग्टन कार्व्हर (George Washington Carver) का कथन—

‘Start where you are, with what you have; make something of it and never be satisfied.’

(‘आप जहाँ हैं, वहीं से शुरुआत करें; आपके पास जो है, उससे कुछ सार्थक बनाएँ और कभी संतुष्ट होकर रुक न जाएँ।’)

यह वाक्य भी बापूजी उद्धृत करते हैं। इन दोनों कथनों में स्वयं में निरंतर सुधार करते रहने की भावना दिखाई देती है।

वास्तव में, यह दृष्टिकोण केवल औपचारिक सेमिनारों तक सीमित नहीं है। बापूजी के प्रवचन भी प्रायः अध्ययन का एक रूप बन जाते हैं। वे श्रोताओं को केवल सुनने के बजाय सोचने, विश्लेषण करने और समझने के लिए प्रेरित करते हैं।

अध्ययन की विरासत

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा आरंभ किए गए सेमिनार केवल ज्ञान के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उससे कहीं आगे जाते हैं। वे ऐसी जीवन-पद्धति को प्रोत्साहित करते हैं, जिसमें सीखना कभी समाप्त नहीं होता। निरंतर सीखते रहने से हमारा मन सक्रिय रहता है, हमारी समझ व्यापक होती है और अपने आसपास हो रहे परिवर्तनों को समझने के लिए हम अधिक सक्षम बनते हैं। साथ ही ज्ञान की इस खोज की जडें भक्ति में दृढ़ता से निहित होनी चाहिए।

सद्गुरु बापूजी की दृष्टि में भक्ति और ज्ञान मनुष्य के पास मौजूद सबसे बड़ी संपदा हैं—ऐसी संपदा, जिसे कोई भी चुरा नहीं सकता।