भौगोलिक दृष्टि से भले ही चंद्रभागा नदी महाराष्ट्र के कुछ निश्चित क्षेत्रों से होकर बहती हो, लेकिन ‘विठ्ठलभक्ति’ रूपी चंद्रभागा केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है; विठ्ठलभक्ति की यह गूँज देश-विदेश में सुनाई देती है। केवल विठ्ठल नाम का उच्चारण होते ही उनके प्रेम से भक्त का रोम-रोम पुलकित हो उठता है और उसके भीतर एक अलग ही चैतन्य का संचार होने लगता है।

‘विठ्ठल, विठ्ठल…’, ‘ज्ञानबा तुकाराम...’ का जयघोष करते हुए, विठ्ठल से मिलने की उत्कट लालसा लिए, तपती सड़कों पर नाचते-गाते प्रतिवर्ष आषाढ़ी और कार्तिकी एकादशी पर पंढरपुर की वारी करनेवाले वारकरियों ने विठ्ठलनाम की इस चंद्रभागा को दूर-दूर तक पहुँचाया है। ‘जब गंगा-गोदावरी नहीं थीं, तब चंद्रभागा थी’, ‘पहले पंढरी की रचना हुई, फिर वैकुंठ नगरी की’ - संत और वारकरी अत्यंत दृढ़ विश्वास के साथ ऐसा कहते हैं।

पवित्र यात्रा का शुभारंभ

पंढरीनाथ, विठ्ठल, विठू, पांडुरंग जैसे असंख्य नामों से श्रद्धावान जिन प्रिय देवता को पुकारते हैं, उन श्रीविठ्ठल के निवासस्थान ‘श्रीक्षेत्र पंढरपुर’ में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने वर्ष २००१ में भावयात्रा का आयोजन किया था।

पिछले वर्षों में आयोजित शिरडी, अक्कलकोट, आलंदी और मंगेश-शांतादुर्गा, गोवा की चार रसयात्राओं के बाद सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने इस भावयात्रा की घोषणा की। घोषणा होते ही उपस्थित श्रद्धावानों के मन में उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रत्येक व्यक्ति को बस इसी बात की प्रतीक्षा थी कि भावयात्रा कब आरंभ होगी।

‘षोडश (१६) ऐश्वर्यों में ‘भक्ति’ सोलहवाँ ऐश्वर्य है, जो हमें पंढरपुर में विठ्ठल के साथ प्राप्त होता है। संतों को पंढरपुर अपना ‘मायका’ लगता है और वे चंद्रभागा को ‘बहन’ तथा श्रेष्ठ भक्त पुंडलिक को ‘भाई’ मानते हैं। इसी सोलहवें ऐश्वर्य और इस मायके को प्राप्त करने के लिए भक्त के कदम निरंतर पंढरी की राह पर चलते रहते हैं।’

पंढरपुर की भावयात्रा का आध्यात्मिक महत्त्व बताते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने ऐसा कहा था।

Aavahanam Na Jaanami
पंढरपुर भावयात्रा में अनिरुद्ध बापूजी

पंढरपुर भावयात्रा — पहला दिन (५ मई २००१)

५ मई २००१ की शाम तक विभिन्न स्थानों से आए सभी श्रद्धावान मन में अपार उत्सुकता लिए पंढरपुर के पवित्र श्रीक्षेत्र में पहुँच गए। रात १० बजे वह क्षण आया, जिसकी सभी बड़ी अधीरता से प्रतीक्षा कर रहे थे। सभी के प्रिय सद्गुरु बापूजी का आगमन हुआ। सद्गुरु को देखते ही श्रद्धावानों के बीच अवर्णनीय आनंद की लहर दौड़ गई। पंढरपुर में सद्गुरु के प्रथम दर्शन से इतनी देर की प्रतीक्षा सार्थक हो गई - सभी श्रद्धावानों की यही भावना थी।

दूसरा दिन (६ मई २००१)

भावयात्रा का दूसरा दिन आरंभ हुआ। सभी श्रद्धावान सुबह उत्सवस्थल के मंडप में एकत्रित हुए। आज सबसे पहले सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी मार्गदर्शन करनेवाले थे। इसलिए ‘आज सद्गुरु क्या बताएँगे?’ इस विचार से श्रद्धावानों की उत्सुकता चरम पर थी।

सद्गुरु बापूजी ने कहना शुरू किया—

‘पांडुरंग अर्थात स्वयं महाविष्णु, जो अंधकार और प्रकाश दोनों पर समान रूप से नियंत्रण रखते हैं! ‘पांडु-रंग’ अर्थात श्वेत (गौर) वर्णवाले; लेकिन संतों की रचनाएँ देखें तो वे उन्हें ‘साँवले’, ‘काले’ कहकर पुकारते दिखाई देते हैं। अर्थात एक ही समय में वे साँवले, काले भी हैं और गोरे भी। ऐसे इस पांडुरंग के प्रति मन में यह भाव होना चाहिए कि ‘वे मेरे हैं और मुझे उनका बनना है।’’

बापूजी के इस मार्गदर्शन के बाद विठ्ठल के प्रेमभाव में रंगे श्रद्धावान अगली उपासना के लिए तैयार हो गए। इसके बाद श्रद्धावानों को गीली मिट्टी और अर्चन-द्रव्य दिए गए। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के ‘हरि ॐ’ कहकर आरंभ करने से लेकर उनके दोबारा ‘हरि ॐ’ कहने तक श्रद्धावानों को उस मिट्टी से शंख, चक्र, गदा और पद्म - महाविष्णु के ये दिव्य आयुध बनाने थे। मुख से मनःपूर्वक ‘श्री हरि विठ्ठल, जय हरि विठ्ठल’ का जयघोष करते हुए सभी ने वे आयुध बनाए।

इस जयघोष से भक्तिमय बने वातावरण में मिट्टी से आयुध बनाने की इस क्रिया के माध्यम से एक सुंदर उपासना भी संपन्न हो रही थी।

इसके बाद ‘पांडुरंग गायत्री मंत्र’ का १०८ बार जप करते हुए श्रद्धावानों ने दिए गए अर्चन-द्रव्य उन आयुधों पर अर्पित किए -

ॐ पद्मनाभाय विद्महे । पांडुरंगाय धीमहि । तन्नो हरिः प्रचोदयात्॥

महाविष्णु के आयुधों का यह अनोखा पूजन बापूजी द्वारा श्रद्धावानों से करवाए जाने के बाद शाम को अत्यंत उत्सुकता से प्रतीक्षित ‘श्री पंढरीनाथ पद्मराग रथयात्रा’ आरंभ हुई। वास्तव में यह रथयात्रा दोपहर में ही आरंभ होनेवाली थी। किंतु तपती दोपहर में गर्म सड़कों पर श्रद्धावानों के पैर झुलस न जाएँ, इसकी परमपूज्य बापूजी को आत्मीयतापूर्वक चिंता थी। इसलिए कार्यक्रम में परिवर्तन करके रथयात्रा शाम को आरंभ करने का निर्णय लिया गया।

यह रथ लगभग दो टन वजनी था और उसमें श्रीविठ्ठल की भव्य-दिव्य मूर्ति विराजमान थी। रथ के शीर्ष पर हनुमानजी की प्रतिमा और ‘श्री पंढरीनाथ पद्मराग रथयात्रा’ लिखा हुआ नामफलक था। श्रद्धावान रथयात्रा के मनोहारी दृश्य को भावविभोर होकर निहार रहे थे। श्रीविठ्ठल का जयघोष करते हुए सभी श्रद्धावान श्रद्धा, अपार उत्साह और आनंद के साथ रथ से बँधी रस्सी खींचकर उसे आगे बढ़ा रहे थे। सुबह श्रद्धावानों द्वारा मिट्टी से बनाए गए महाविष्णु के आयुध भी इसी रथ में श्रीविठोबा की मूर्ति के चरणों में अर्पित किए गए थे।

सिर पर भगवा पगड़ी और हाथों में भगवा ध्वज लिए, ‘जय जय राम कृष्ण हरि’, ‘माझा विठू, माझा विठू, विठू विठू’, ‘आला रे आला माझा सावळा विठ्ठल आला’ (‘जय जय राम कृष्ण हरि’, ‘मेरा विठू, मेरा विठू, विठू विठू’, ‘आया रे आया, मेरा साँवला विठ्ठल आया’) जैसे जोशीले जयघोषों की ताल पर नृत्य करते हजारों श्रद्धावानों से पूरा वातावरण खिल उठा था। ढोल-ताशों की गूँज, पवित्र नाम का जयघोष और उत्साह तथा भक्तिभाव से एक साथ आगे बढ़ते हजारों श्रद्धावानों के दृश्य ने इस रथयात्रा को पंढरपुर की चिरंतन वारकरी परंपरा का चैतन्यमय दर्शन करानेवाला भक्तिमय समारोह बना दिया।

स्वयं सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी रथयात्रा के मार्ग पर सभी के साथ चल रहे थे, इसलिए रथ खींचनेवाले श्रद्धावानों का उत्साह और भी उमड़ पड़ा था।

नौवारी साड़ियों और पारंपरिक नथों से सजी महिलाओं ने जयघोष की ताल पर भरपूर आनंद से नृत्य किया। विठ्ठलनाम की ताल पर पड़ता उनका प्रत्येक लयबद्ध और मनोहारी कदम उनके प्रिय पांडुरंग के चरणों में अर्पित निर्मल भक्ति का प्रतीक बन गया। श्रीविठ्ठल का यह रथ खींचते हुए प्रत्येक श्रद्धावान स्वयं को धन्य अनुभव कर रहा था और उसे अपना जीवन सार्थक होने का आनंद मिल रहा था।

Sadguru Aniruddha Bapu immersed in the Bhakti of Dattaguru
पंढरपुर की सड़कों पर श्री पंढरीनाथ पद्मनाभ रथयात्रा

तीसरा दिन (७ मई २००१)

सभी श्रद्धावानों ने पहले संत नामदेवजी महाराज की पायरी के दर्शन किए, फिर चोखोबाजी महाराज की समाधि के दर्शन किए, कान्होपात्रा मैयाजी की समाधि को मनःपूर्वक प्रणाम किया और उसके बाद ही श्रीविठ्ठल के चरणों में माथा टेका। इससे पहले बापूजी ने सभी श्रद्धावानों को इन तीन महान संतों की कथाएँ सुनाई थीं।

इस भावयात्रा की एक और अविस्मरणीय विशेषता थी ‘दहीकाला उत्सव’। ‘दहीकाला’ शब्द सुनते ही आँखों के सामने उत्साह और ऊर्जा से भरा समारोह उभर आता है। यहाँ तो स्वयं पंढरी में दहीकाला मनाया जानेवाला था। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन में संपन्न हुआ यह उत्सव केवल पारंपरिक विधि न रहकर सद्गुरु की पावन उपस्थिति के कारण भक्ति, एकता और सामूहिक प्रयास का एक पाठ बन गया।

Sadguru Aniruddha Bapu immersed in the Bhakti of Dattaguru
पंढरपुर भावयात्रा के दौरान मनाया गया दहीकाला उत्सव

चौथा दिन (८ मई २००१)

रसयात्रा के चौथे दिन सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की उपस्थिति में सबसे पहले हरिपाठ हुआ। यह वैशाख पूर्णिमा का दिन था। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व और उस दिन की उपासना की महिमा पहले ही विस्तार से समझाई थी, इसलिए उपासना करते समय प्रत्येक श्रद्धावान के मन का भक्तिभाव और अधिक बढ़ गया।

वैशाख पूर्णिमा के इस दिन सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की उपस्थिति में सामूहिक उपासना की गई, जिसका क्रम इस प्रकार था -

  1. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः । गुरु: साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः । - १ बार
  2. सद्गुरु तारक मंत्र — ‘ॐ मनःसामर्थ्यदाता श्रीअनिरुद्धाय नमः।’ - १०८ बार
  3. श्रीहनुमानचलीसा - ११ बार

इसके बाद वैशाख पूर्णिमा का सर्वश्रेष्ठ प्रसाद माने जानेवाले पन्हे (पना - कच्चे आम से बना पेय) और आंबेडाळ (आम्बेदाल - कच्चे आम और चनादाल से बना व्यंजन) तीर्थप्रसाद के रूप में सभी ने ग्रहण किया।

स्वयं सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी मंच पर उपस्थित हुए और ‘खेळ मांडियेला वाळवंटी घाई, नाचती वैष्णव भाई रे’ इस अभंग से शुरुआत हुई। इसके बाद सभी ने सद्गुरु बापूजी के सान्निध्य में चंद्रभागा की तटीय भूमि पर टिपरियाँ खेलने का आनंद लिया। ‘युगों-युगों तक भक्तों के पीछे दौड़ते रहने और युगों-युगों तक दुष्टों का संहार करते रहने के बाद भी यह खिलाड़ी श्रीकृष्ण तनिक भी नहीं थकते’ - इससे संबंधित एक कथा सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने श्रद्धावानों को सुनाई। उन्होंने यह भी विशेष रूप से कहा कि टिपरियाँ खेलते समय मन में ‘मैं श्रीकृष्ण का गोप हूँ’ यही भाव रखना है।

Sadguru Aniruddha Bapu immersed in the Bhakti of Dattaguru
पवित्र चंद्रभागा नदी के तट पर टिपरी (गरबा) खेलने के लिए एकत्रित श्रद्धावान

अंतिम विदाई

अंतिम दिन प्रस्थान करने से पहले भावयात्रा में अनुभव किए गए आनंदमय समारोह की स्मृतियों और पंढरपुर से विदा लेने के भाव से प्रत्येक श्रद्धावान का हृदय भर आया था। पंढरपुर को संतों का मायका कहा जाता है। ऐसे पंढरपुर में संपन्न हुई इस भक्तिपूर्ण भावयात्रा के बाद वहाँ से विदा लेने का भाव किसी के लिए भी सहज नहीं था।

अंततः इस पंढरपुर भावयात्रा का समापन करते हुए सद्गुरु बापूजी ने श्रद्धावानों से कहा -

‘हे प्रभु! आप मेरे ही हैं, परन्तु मुझे आपका बनना है’ - इस भाव से जीवन जियो। इससे तुम्हारा प्रत्येक क्षण आनंदमय होगा और प्रेम से भर जाएगा।’

Sadguru Shree Aniruddha Bapu at Pandharpur Bhavyatra held in the year 2001

Sabha Mandap for Pandharpur Bhavyatra
Sabha Mandap for Pandharpur Bhavyatra
Shraddhavans making Padukas for Pandharpur Bhavyatra
Shraddhavans making Padukas for Pandharpur Bhavyatra
Celebrate the divine Shree Padmaraag Rathyatra. Witness Bapu’s compassion and the grand chariot of Shree Vitthal as Shraddhavans chant with fervor, filling the air with bhakti.