श्रीशिवगंगागौरी मंगल स्नान

श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में नवरात्रि उत्सव का आरंभ प्रातःकाल के शांत और प्रसन्न वातावरण में ‘माता शिवगंगागौरी’ के पवित्र मंगल स्नान से होता है। माता पार्वती और गंगामाता का संयुक्त स्वरूप ही ‘माता शिवगंगागौरी’ है। इस विधि के एक भाग के रूप में माता के पवित्र प्रतीक के रूप में एक नारियल उनके सामने पूजन की थाली में आदरपूर्वक रखा जाता है।

मंगल स्नान की संपूर्ण अवधि में ‘श्री शिवगंगागौरी गायत्री मंत्र’ का अखंड जाप किया जाता है और उनकी कृपा तथा संरक्षण प्राप्ति के लिए आवाहन किया जाता है:

ॐ त्र्यंबकायै च विद्महे ।
अरिष्टस्तंभनकारिण्यै च धीमहि ।
तन्नो शिवगंगागौरी प्रचोदयात् ॥

प्रत्येक उपचार अत्यंत विनम्रता, श्रद्धा और मनःपूर्वक किया जाता है। इससे संपूर्ण नवरात्रि के लिए एक सौम्य और पवित्र वातावरण निर्मित होता है।

श्रीशिवगंगागौरी मंगल स्नान

पवित्र अलंकार — तोड़े की शोभायात्रा

नवरात्रि के पहले ही दिन ‘मोठी आई’ अर्थात आदिमाता महिषासुरमर्दिनी के पवित्र तोड़े ( एक प्रकार का अलंकार) मंगलवाद्यों की पवित्र ध्वनि के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् लाए जाते हैं। ये तोड़े पारंपरिक मोटे धातु के पायलनुमा आभूषण हैं। नवरात्रि में पूजे जाने वाले आदिमाता महिषासुरमर्दिनी के नौ दिव्य स्वरूपों को समर्पित तोड़ों के नौ जोड़े हैं।

ये तोड़े केवल आभूषण नहीं हैं; इन्हें आदिमाता की सामर्थ्यशाली एवं करुणामयी कृपा और उनकी सदैव रक्षा करने वाली उपस्थिति के साकार प्रतीक के रूप में पूजनीय माना जाता है। स्वागत-विधि के बाद इन पवित्र तोड़ों को श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में दर्शन के लिए सम्मानपूर्वक रखा जाता है। इससे शुभंकरा और अशुभनाशिनी, दोनों नवरात्रि उत्सवों में श्रद्धावानों को आदिमाता के आशीर्वाद और उनके मातृप्रेम का अनुभव करने का अवसर मिलता है।

इन तोड़ों के दर्शन करते समय प्रत्येक श्रद्धावान को यह स्मरण रखना चाहिए कि परमेश्वरी आदिमाता और उनके पुत्र परमात्मा देवीसिंह अपनी संतानों के साथ चलते हैं तथा जीवन की प्रत्येक चुनौती में उनकी रक्षा करते हुए उनका ध्यान रखते हैं।

श्री आदिमाता महिषासुरमर्दिनी तोड़े की शोभायात्रा

‘श्री मातृवात्सल्यविंदानम्’ का पवित्र पारायण — आदिमाता की कृपा प्राप्त करने का मार्ग

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने अपनी अनंत करुणा से हमें प्रेमपूर्वक समझाया है कि नवरात्रि के इस विशेष कालखंड में भक्तिभाव से स्वयं को उपासना में समर्पित करने का अत्यंत बड़ा आध्यात्मिक महत्त्व है। सद्गुरु बापूजी कहते हैं कि इन दिनों वातावरण स्वाभाविक रूप से मंगल स्पंदनों और पवित्र कृपाशीर्वाद से परिपूर्ण रहता है। इसलिए भक्तिभाव से किए जाने वाले पारायण के दौरान, विशेष रूप से सद्गुरु बापूजी द्वारा लिखे गए पवित्र ‘मातृवात्सल्यविंदानम्’ ग्रंथ का पारायण करते समय, साधक इन सूक्ष्म कृपा-तरंगों का लाभ प्राप्त कर सकता है।

‘मातृवात्सल्यविंदानम्’ अर्थात ‘मातरैश्वर्यवेद’ ‘श्रीगुरुदत्तात्रेय’ और उनके शिष्य ‘भगवान श्री परशुराम’ के संवाद से साकार हुआ एक महान और पवित्र ग्रंथ है। इसमें आदिमाता चण्डिका के त्रिविध रूपों—आदिमाता गायत्री, आदिमाता महिषासुरमर्दिनी और आदिमाता अनसूया—का सरल और सहज ढंग से वर्णन किया गया है।

इस पवित्र ग्रंथ का वर्णन करते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी सुंदर शब्दों में लिखते हैं:

‘यह केवल आदिमाता की कथा कहने वाला ग्रंथ नहीं है। यह एक पवित्र ग्रंथ है; यह गुणसंकीर्तन है, ज्ञान की गंगा है और भक्ति की भागीरथी है—हृदय से परमात्मा की ओर प्रवाहित होने वाली शुद्ध भक्ति।’

सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि सद्गुरु बापूजी सिखाते हैं कि आदिमाता के ‘शुभंकरा’ और ‘अशुभनाशिनी’, दोनों स्वरूप उनके मातृप्रेम और रक्षण करने वाली उपस्थिति के ही स्वरूप हैं। इसीलिए श्रद्धावानों की यह श्रद्धा है कि जब वे ‘श्री मातृवात्सल्यविंदानम्’ का पारायण करते हैं, तब वह प्रेममयी आदिमाता उनके समीप आकर बैठती हैं और इस पारायण को सुनती हैं।

श्रद्धावान ‘शुभंकरा नवरात्रि’ के दौरान गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक और ‘श्री मातृवात्सल्यविंदानम्’ में बताए अनुसार आश्विन नवरात्रि (‘अशुभनाशिनी नवरात्रि’) के दौरान घटस्थापना से आश्विन नवमी तक ‘श्री मातृवात्सल्यविंदानम्’ ग्रंथ का पारायण करते हैं। इस पवित्र ग्रंथ के प्रत्येक अक्षर को मातृप्रेम—‘मातृवात्सल्य’—का स्पर्श प्राप्त है। यह प्रेम निरपेक्ष, पालन-पोषण करने वाला और संरक्षण प्रदान करने वाला है। ऐसे पारायण के लाभ अनगिनत हैं।

वे केवल सांसारिक लाभों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतर्मन की शांति, मन की स्पष्टता और परमेश्वरी आदिमाता के साथ नए सिरे से दृढ़ होने वाली निकटता तक पहुँचते हैं।

श्री मातृवात्सल्यविंदानम्‌, अर्थात् मातरैश्वर्यवेदः
श्री मातृवात्सल्यविंदानम्‌, अर्थात् मातरैश्वर्यवेदः

जागरण का महत्त्व

भक्ति के मार्ग को और अधिक दृढ़ करने के लिए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने नवरात्रि के इस कालखंड में श्रद्धावानों को जागरण करने के विषय में भी प्रेमपूर्वक मार्गदर्शन किया है। जागरण का अर्थ है भक्तिभाव से उपासना करते हुए पूरी रात जागते रहना। इस साधना के अत्यंत महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक महत्त्व को उन्होंने अधोरेखित किया है। उनके अनुसार, ‘जागरण’ आदिमाता की उपस्थिति की अनुभूति को निरंतर जागृत रखने का एक मार्ग है।

यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण ‘जागरण’ नवरात्रि के नौ दिनों में से किसी भी एक दिन पूरी रात किया जा सकता है। चयन की इस स्वतंत्रता के कारण श्रद्धावान अपनी परिस्थिति और समय के अनुसार उचित रात्रि चुन सकता है, जिससे यह उपासना उसके लिए आनंद का स्रोत बनती है, बोझ नहीं।

प्रत्येक भक्त की क्षमता और जिम्मेदारियाँ अलग-अलग होती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए सद्गुरु बापूजी ने एक और सरल मार्ग बताया है। यदि किसी के लिए पूरी रात जागरण करना संभव न हो, तो उसे प्रेमपूर्वक आंशिक जागरण करना चाहिए, ऐसा उन्होंने बताया है। यह आंशिक जागरण रात 9:30 बजे से प्रातः 2:30 बजे तक किया जाता है।

यह अखंड और भक्तिभावपूर्ण जागरण ‘मातृवात्सल्यविंदानम्’ ग्रंथ का वाचन करके अथवा अपनी पसंद के अन्य पवित्र स्तोत्रों या मंत्रों का पाठ करके किया जा सकता है। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने जागरण की इस उपासना को इतना सहज बनाया है कि प्रत्येक श्रद्धावान इस पवित्र काल में आदिमाता की कृपा को ग्रहण करने में मन से सहभागी हो सके, अपनी श्रद्धा बढ़ा सके और अपने आंतरिक बल को दृढ़ कर सके।

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी नवरात्रि का वास्तविक अर्थ स्पष्ट करते हैं और इन नौ दिनों में हमें क्या करना चाहिए, यह बताते हैं।

अंबज्ञ इष्टिका पूजन

‘शुभंकरा नवरात्रि’ और ‘अशुभनाशिनी नवरात्रि’, इन दोनों पवित्र कालखंडों में श्रद्धावान आदिमाता चण्डिका का ‘अंबज्ञ इष्टिका पूजन’ अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से करते हैं। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा प्रेमपूर्वक दिए गए इस नवरात्रि पूजन की विशेषता इसकी शुद्धता, सरलता और सात्त्विकता है! बाहरी रूप से यह पूजन अत्यंत आसान होते हुए भी इसका स्वरूप अत्यंत पवित्र है। यह नवरात्रि मनाने की पारंपरिक पद्धति का वास्तविक स्वरूप है और हृदय की कृतज्ञता तथा सच्चे भाव के माध्यम से भक्त को सीधे आदिमाता से जोड़ता है।

इस पवित्र उपासना में श्रद्धावान स्वयं इष्टिका पर, अर्थात ‘अंबज्ञ इष्टिका’ के नाम से जानी जाने वाली पवित्र ईंट पर, आदिमाता चण्डिका का मुख चित्रित करते हैं। श्रद्धावान के लिए यह इष्टिका आदिमाता चण्डिका का सजीव प्रतिनिधित्व बन जाती है और नवरात्रि में अत्यंत भक्तिभाव तथा सम्मानपूर्वक इसकी स्थापना की जाती है। बनायी गई प्रत्येक रेखा और किया गया प्रत्येक उपचार भक्ति और प्रेम से ही साकार होता है। इसलिए यह पूजन प्रत्येक श्रद्धावान के लिए एक व्यक्तिगत आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है।

‘अंबज्ञता’ का अर्थ है आदिमाता और उनके पुत्र स्वयंभगवान त्रिविक्रम के प्रति अंतःकरण से व्यक्त होने वाली कृतज्ञता। ऐसी श्रद्धा है कि यही अंबज्ञता इस इष्टिका के रूप में साकार और पवित्र स्वरूप धारण करती है। इस सरल, किंतु गहन क्रिया के माध्यम से कृतज्ञता केवल एक भावना न रहकर उपासना का रूप धारण कर लेती है। इससे श्रद्धावानों को विनम्रता, श्रद्धा और प्रेमपूर्ण समर्पण के माध्यम से आदिमाता के साथ एक शांत, आंतरिक निकटता का अनुभव होता है।

अंबज्ञ इष्टिका पूजन

श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में रात्रिपठन

दोनों नवरात्रियों के दौरान श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में ‘जागरण’, जिसे ‘रात्रिपठन’ भी कहा जाता है, करना श्रद्धावान अत्यंत मंगलमय मानते हैं।

रात्रि के शांत वातावरण में श्रद्धावान श्रीरामरसायन, श्री मातृवात्सल्यविंदानम्, श्री मातृवात्सल्य उपनिषद् आदि पवित्र ग्रंथों का वाचन करते हैं अथवा श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में आदिमाता महिषासुरमर्दिनी, अनसूया माता और अन्य देवताओं के मंगलमय एवं शांत मुखकमलों को केवल प्रेमपूर्वक निहारते रहते हैं। रात्रि के इस शांत समय में किया गया यह अखंड स्मरण आध्यात्मिक चेतना, भक्ति और आध्यात्मिक सामीप्य को और अधिक दृढ़ करता है।

श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् के अतिरिक्त श्रद्धावान इसी श्रद्धापूर्ण पद्धति से सभी श्रीत्रिविक्रम मठों तथा श्री गुरुकुल-जुईनगर में भी रात्रिपठन करते हैं। इस प्रकार इस पवित्र साधना का अनुभव इन सभी पवित्र स्थानों पर भी किया जा सकता है।

श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में रात्रिपठन में तल्लीन श्रद्धावान
श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में रात्रिपठन में तल्लीन श्रद्धावान
Ambadnya Ishtika Poojan
Ambadnya Ishtika Poojan
Shraddhavans perform doing Shree Ramrasayan ratra pathan at Shree Trivikram Math during Navratri utsav

Shraddhavans perform doing Shree Ramrasayan ratra pathan at Dwarkamai, Govidyapeetham, Kothimbe during Navratri utsav

Shree Mahishasurmardini's tode procession during Navratri Utsav at Shree Aniruddha Gurukshetram

Shraddhavans taking darshan at Shree Aniruddha Gurukshetram during Navratri Utsav
Shraddhavans taking darshan at Shree Aniruddha Gurukshetram during Navratri Utsav