सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की दृष्टि
समाज की सुरक्षा और कल्याण के प्रति अपने ध्येय से प्रेरित होकर डॉ. अनिरुद्ध डी. जोशी, जिन्हें प्रेमपूर्वक सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के नाम से जाना जाता है, उन्होंने 14 मार्च 2002 को अनिरुद्धाज् अकॅडमी ऑफ डिझास्टर मॅनेजमेंट (AADM) की स्थापना की। अध्यात्म और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों पर आधारित AADM को सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने “घोरकष्टोद्धरण स्तोत्र का प्रत्यक्ष क्रियात्मक रूप” कहा है।
जनवरी 2001 में आए भुज भूकंप और दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले ने आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों का कुशलतापूर्वक सामना कर सकने वाले प्रशिक्षित नागरिकों की आवश्यकता को अधोरेखित किया और इसी से AADM की स्थापना की प्रेरणा मिली। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की दूरदर्शिता और समर्पित प्रयासों से साकार हुई AADM की स्थापना आपदा प्रबंधन के प्रति जनजागृति उत्पन्न करने, जीवनरक्षक कुशलताओं का प्रशिक्षण देने और समाज में निःस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्यों से की गई।
ध्येय और प्रशिक्षण
राष्ट्रीयता, जाति, पंथ या धर्म का कोई भेद किए बिना प्रत्येक व्यक्ति को प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बनाना ही AADM का ध्येय है। इस प्रशिक्षण में सहभागी होनेवालों को बचाव के तरीके, प्राथमिक उपचार तथा कार्डियो पल्मनरी सेरेब्रल रिससिटेशन (CPCR) का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे आपातकालीन परिस्थिति में डॉक्टर या चिकित्सा दल की सहायता उपलब्ध होने तक आवश्यक सहायता प्रदान करने में सक्षम हो सकें।
जून 2026 तक AADM ने 87,000 से अधिक ‘आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों’, अर्थात Disaster Management Volunteers (DMVs), को प्रशिक्षित किया है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में समाज की सेवा के लिए तत्पर नागरिकों का एक विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है।
इस प्रशिक्षण में कक्षा में दी जाने वाली शिक्षा के साथ आवश्यक प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और व्यावहारिक अभ्यास भी शामिल होते हैं। स्वयंसेवकों को बचाव कार्य की विधियाँ, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, पट्टी बाँधना, गाँठें बाँधना, स्ट्रेचर संभालना तथा कार्डियो पल्मनरी सेरेब्रल रिससिटेशन (CPCR – Cardio Pulmonary Cerebral Resuscitation) का प्रशिक्षण दिया जाता है। सक्षम संपर्क और समन्वय व्यवस्था के माध्यम से आपातकालीन परिस्थिति या आपदा राहत कार्य के समय प्रशिक्षित DMVs को बहुत कम समय में एकत्रित करके स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए कार्यरत किया जा सकता है।
AADM की ओर से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क आयोजित किए जाते हैं। इनमें बुनियादी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, अग्निशमन प्रशिक्षण, बचाव कार्य प्रशिक्षण, कॉर्पोरेट आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, पुलिसकर्मियों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण प्रशिक्षण, हॅम रेडियो प्रशिक्षण तथा संचलन (परेड) प्रशिक्षण शामिल हैं।

संकट के समय समाजसेवा
अनिरुद्धाज् अकॅडमी ऑफ डिझास्टर मॅनेजमेंट (AADM) के फाउंडेशन सेमिनार में मार्गदर्शन करते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी। पिछले कई वर्षों में AADM के स्वयंसेवकों ने विभिन्न आपदाओं और सार्वजनिक आपातकालीन परिस्थितियों में बहुमूल्य सेवा की है। 26 जुलाई 2005 को मुंबई में आई भीषण बाढ़ के समय DMVs ने बचाव और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया, विभिन्न स्थानों पर फँसे नागरिकों की सहायता की तथा जीवनावश्यक वस्तुओं का वितरण किया। उनकी इस समर्पित सेवा का सरकारी यंत्रणाओं ने भी संज्ञान लिया और इसके बाद AADM ने बरसात के मौसम में संभावित आपदाओं का सामना करने के लिए सरकार द्वारा की जाने वाली पूर्व तैयारी और योजना में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
भूस्खलन, आग, बम विस्फोट तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में भी DMVs ने पुलिस, अग्निशमन दल और अन्य सरकारी यंत्रणाओं का सहयोग किया है। बचाव कार्यों में सहायता करना, प्राथमिक उपचार देना, घायलों को सुरक्षित स्थान पर अथवा उपचार के लिए पहुँचाना और आपदा राहत कार्यों में आवश्यक सहायता प्रदान करना—इस प्रकार उन्होंने विभिन्न रूपों में योगदान दिया है।
आपदा के समय प्रतिक्रिया देने तक ही AADM की भूमिका सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक उत्सवों और सार्वजनिक मेलों में भीड़ प्रबंधन में भी वह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गणपति विसर्जन, नवरात्रोत्सव, महाशिवरात्रि, पंढरपुर वारी और विभिन्न मंदिर उत्सवों में बड़ी संख्या में DMVs सरकारी यंत्रणाओं के साथ मिलकर कार्य करते हैं और श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित, सुचारु रूप और अनुशासित ढंग से हो, यह सुनिश्चित करने में सहायता करते हैं।
इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा आयोजित पोलियो टीकाकरण अभियानों जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी उपक्रमों में भी AADM के स्वयंसेवक नियमित रूप से शामील होते हैं।
सरकारी यंत्रणाओं की सहायता
AADM ने विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य किया है। इनमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (MCGM), मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, मुंबई जिलाधिकारी कार्यालय, महाराष्ट्र के विभिन्न जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बेस्ट (BEST) तथा नेवल डॉकयार्ड शामिल हैं।
इस सफ़र का एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव 26 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र सरकार के व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (DVET) के साथ किया गया समझौता ज्ञापन (MoU) है। इस समझौते का उद्देश्य राज्यभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देना है। AADM की ओर से यह प्रशिक्षण मई 2025 से दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थाओं के लिए भी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
आपदा प्रबंधन के प्रति जनजागृति उत्पन्न करने की अपनी प्रतिबद्धता के एक भाग के रूप में AADM ने ‘The Textbook of Disaster Management’ नामक पुस्तक प्रकाशित की, जो इस विषय पर भारत की अग्रणी पुस्तकों में से एक है। इस पुस्तक का पहला अंग्रेज़ी संस्करण अप्रैल 2002 में और मराठी संस्करण जुलाई 2002 में प्रकाशित हुआ। इसके बाद इस पुस्तक के अनेक संस्करण प्रकाशित हुए हैं और आज भी यह आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण तथा आपदा-पूर्व तैयारी के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका के रूप में उपयोगी सिद्ध हो रही है।
पर्यावरण संबंधी उपक्रम
सेवा के प्रति AADM की प्रतिबद्धता केवल आपदा प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्मीकम्पोस्ट निर्माण, वृक्षारोपण और सीडबॉल के माध्यम से बीज प्रसार जैसे विभिन्न उपक्रमों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र तक भी उसका विस्तार हुआ है।
AADM की वर्मीकम्पोस्ट निर्माण परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 700 टन जैविक कचरे को संसाधित करके करीब 140 टन वर्मीकम्पोस्ट तैयार किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी संस्थाओं और कॉर्पोरेट संस्थाओं के लिए इससे संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
AADM के स्वयंसेवकों की सहभागिता से पूरे महाराष्ट्र में 1.9 लाख से अधिक वृक्ष लगाए गए हैं। साथ ही जून 2026 तक वन क्षेत्रों और अन्य निर्धारित क्षेत्रों में 9.49 लाख से ज्यादा सीडबॉल बिखेरकर बीज प्रसार किया गया है। इन उपक्रमों के माध्यम से पर्यावरणीय पुनरुद्धार और पर्यावरणीय स्थिरता में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
भविष्य की कार्ययोजना
बार-बार आने वाली आपदाओं और उनकी बढ़ती तीव्रता को देखते हुए, आपदा-पूर्व तैयारी की आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण हो गई है। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने AADM की परिकल्पना केवल ‘साहसिक गतिविधियाँ’ संचालित करने वाली संस्था के रूप में नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकने वाले जिम्मेदार, अनुशासित और सेवाभावी नागरिक तैयार करने वाले एक सक्षम मंच के रूप में की।
सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की दूरदर्शिता के अनुरूप, जीवन की रक्षा करने, आपातकालीन परिस्थितियों में समाज की सहायता करने तथा तत्परता, करुणा और निःस्वार्थ सेवा की संस्कृति विकसित करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कुशलता और आत्मविश्वास लोगों में विकसित करने का कार्य AADM निरंतर कर रही है।
AADM संपर्क
Aniruddha’s Academy of Disaster Management
601, लिंक अपार्टमेंट, छठी मंज़िल, ओल्ड खार विलेज, खार (पश्चिम), मुंबई – 400052।
दूरभाष: 022-026057054, 026054474
ई-मेल: [[email protected]>
वेबसाइट: www.aniruddhasadm.com
सोशल मीडिया
- Instagram: instagram.com/aniruddhasadm
- Facebook: facebook.com/aniruddhasADM
- X: x.com/aniruddhasadm




















