सार्वभौम मंत्रगजर का महत्त्व
जिसके लिए प्रतिदिन मंत्रगजर की १६ मालाएँ करना संभव नहीं है, उसे अपनी क्षमता के अनुसार ‘बिना गिनती किए’ मंत्रगजर करते रहना चाहिए और उसे ‘स्वयंभगवान त्रिविक्रम’ के चरणों में अर्पित करना चाहिए, ऐसे श्रद्धावान का जीवन भी अधिकाधिक सुंदर होता जाएगा, यह निश्चित है।
स्वयंभगवान त्रिविक्रम का दिव्य स्वरूप और गुणधर्म
भक्तिभाव चैतन्य का और अधिक विवेचन करते हुए बापूजी स्वयंभगवान त्रिविक्रम (The Supreme Personality of Godhead) के दिव्य स्वरूप और गुणधर्मों का वर्णन करते हैं।
‘ये स्वयंभगवान, देवाधिदेव, त्र्यंबकराज ही अनंतकोटि ब्रह्मांडों के और इसलिए मेरे भी पालनकर्ता एवं तारणहार हैं’- यह बात प्रतिदिन अपने मन से कहते रहो। क्योंकि मन चंचल होता है, इसलिए उसे प्रतिदिन यह बताना आवश्यक है।
‘ये स्वयंभगवान देवाधिदेव प्रेमस्वरूप, नित्यतृप्त, सर्वज्ञ, सर्वगामी और सर्वसमर्थ हैं’- यह अनुभव भक्तिभाव चैतन्य में ही प्राप्त होता है।
स्वयंभगवान त्रिविक्रम से प्रेम करने जितना पवित्र और कुछ भी नहीं है।
"कोई चाहे लाखों सेवाएँ कर ले, कोई चाहे कितने भी महान कार्य कर ले, कोई चाहे समाज के सभी प्रचलित नियमों का पूरी तरह से पालन कर ले, लेकिन वह स्वयंभगवान से प्रेम नहीं करता, स्वयंभगवान की सेवा नहीं करता, तो ये सभी कर्म कष्टदायक (परेशानी पैदा करने वाले) ही साबित होते है।"
भक्तों की पुकार सुनते ही तत्काल, उसी क्षण कार्यरत हो जाने वाले समर्थसेतु केवल वे ही हैं, एकमात्र अद्वितीय।
ये देवाधिदेव बहुत सरल, सीधे-सादे और सहज रूप से व्यवहार करने वाले, दिखावा न करने वाले, अपनी महानता दूसरों पर न थोपने वाले, अपने उपकारों की याद न दिलाने वाले और बिना कुछ कहे बस प्रेम करते रहने वाले हैं।
इन देवाधिदेव के कानों को श्रद्धावानों के भक्तिभाव से भरे वचन सर्वोत्तम और सर्वोत्कृष्ट अमृत से भी अधिक मधुर लगते हैं।
‘हे देवाधिदेव! हे स्वयंभगवान! हे मेरे भगवान! मुझे आपसे प्रेम है, मेरी निष्ठा आपके चरणों में है।’
इन शब्दों का उच्चारण करते हुए श्रद्धावान के जीवन की अनेक घातक बातें और पाप अपने-आप दूर होते जाते हैं।
