हर श्रद्धावान के पास बापूजी की कम-से-कम एक तस्वीर अवश्य होती है। कभी वह बटुए में संभालकर रखी होती है, कभी बैग में, कभी हृदय के पास जेब में सहेजी होती है, तो कभी मोबाइल फोन में होती है; लेकिन वह तस्वीर हमेशा हमारे पास, सहज ही हाथ की पहुँच में और आँखों के सामने रहती है। किसी भी श्रद्धावान के लिए वह कभी भी ‘केवल एक तस्वीर’ नहीं होती, बल्कि वह उनके सद्‌गुरू की साक्षात उपस्थिति ही होती है।

बापूजी की तस्वीर हमारी मौन साथी बन जाती है। जिस तरह हम बापूजी से बात करते हैं, ठीक उसी तरह उनकी तस्वीर से भी हम अपने मन की बातें खुलकर कहते हैं। मन में उलझन होने पर उनकी आँखों की ओर देखते हुए अपने मन की चिंता व्यक्त करते हैं। आनंद के क्षणों में उनके चरणों में कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। जब अकेलेपन का एहसास मन को घेर लेता है, तब बापूजी की तस्वीर के सामने बैठकर बिना किसी संकोच के मन की हर बात उनसे खुलकर कहते हैं। ऐसा करते समय मन का बोझ हल्का होता हुआ महसूस होता है; मानो बापूजी ने हमारे मन की व्यथा सुन ली है, उसे समझ लिया है और प्रेम से स्वीकार कर लिया है—इस भावना से मन हल्का हो जाता है।

सद्‌गुरू अनिरुद्ध बापूजी

बापूजी की तस्वीर के सामने की गई हर प्रार्थना उन तक पहुँचती ही है!

श्रद्धावानों के लिए बापूजी की तस्वीर उनके सचेतन अस्तित्व का प्रतीक होती है; क्योंकि श्रद्धावानों के अनुभवों के अनुसार, बापूजी की तस्वीर के सामने कहा गया प्रत्येक शब्द बापूजी सुनते हैं। बापूजी की तस्वीर के सामने श्रद्धावान की आँखों से बहने वाले हर आँसू के पीछे की भावना बापूजी समझते हैं। बापूजी की तस्वीर के सामने की गई हर प्रार्थना बापूजी तक पहुँचती ही है।

निराशा की गहराइयों में या किसी नाज़ुक क्षण में बापूजी की तस्वीर हमारे सामने आ जाती है। कभी वह सोशल मीडिया की किसी पोस्ट में दिखाई देती है, कभी सड़क पर किसी गाड़ी के पीछे के शीशे पर नज़र आती है, तो कभी ऐसी जगह पर अचानक दिखाई देती है, जहाँ हमने उसके होने की कल्पना तक न की हो। उसी क्षण हमारे अंतर्मन में यह संकेत स्पष्ट हो जाता है कि यह महज़ संयोग नहीं है; बल्कि वह क्षण सहज रूप से दिलाई गई एक याद है। मानो बापूजी ने स्वयं अपने अस्तित्व का एहसास कराने के लिए उस क्षण को चुना हो।

वास्तव में, श्रद्धावानों के लिए बापूजी की तस्वीर कभी भी स्वयं बापूजी से अलग नहीं होती; वह तस्वीर उनके सामीप्य और उनके सान्निध्य का अनुभव करने का एक और माध्यम होती है। बापूजी निःशब्द रूप से हमारा साथ देते रहते हैं और मानो हमें यह याद दिलाते रहते हैं कि वे सदैव हमारे साथ हैं।

पंकज मेहता द्वारा कथित अनिरुद्ध बापूजी का अनुभव
The calm presence of Sadguru Shree Aniruddha—simply himself
The calm presence of Sadguru Shree Aniruddha—simply himself
Sadguru Shree Aniruddha's ever-loving glance
Sadguru Shree Aniruddha's ever-loving glance
Sadguru Shree Aniruddha Bapu reassuringly bestowing his blessings
Sadguru Shree Aniruddha Bapu reassuringly bestowing his blessings
Sadguru Shree Aniruddha Bapu
Sadguru Shree Aniruddha Bapu
Sadguru Shree Aniruddha Bapu sitting on the Dharmasan

Sadguru Shree Aniruddha Bapu calmly blessing Shraddhavans in abundance
Sadguru Shree Aniruddha Bapu calmly blessing Shraddhavans in abundance
A comely and composed presence — Sadguru Shree Aniruddha Bapu