त्रिपुरारी त्रिविक्रम लॉकेट का महत्त्व
आदर्श आध्यात्मिक अवस्था में मन, प्राण और प्रज्ञा के बीच पूर्ण एकरूपता होती है। किंतु जब मनुष्य अहंकार, नकारात्मकता, भय, इच्छाओं और भगवान के विस्मरण में भटक जाता है, तब यह एकरूपता बिगड़ जाती है। मन अशांत हो जाता है, विवेक-बुद्धि क्षीण हो जाती है और प्राणशक्ति का ह्रास होने लगता है। इस असंतुलन से दुःख, भ्रम, चिंता उत्पन्न होती है और आध्यात्मिक बल कम हो जाता है तथा अंततः यही जीवन की बाधाओं और संकटों का मूल कारण बनता है।
त्रिपुरारी त्रिविक्रम चिह्न हमें इस खोए हुए संतुलन को पुनः स्थापित करने की निरंतर याद दिलाता है। यह हमें अपने मन को शुद्ध करने, उचित समझ के द्वारा बुद्धि को अधिक परिपक्व और सामर्थ्यवान बनाने तथा भक्ति, सदाचरण और सद्गुरु-कृपा के माध्यम से प्राणशक्ति को ऊर्जावान बनाने की प्रेरणा देता है। इसीलिए यह लॉकेट केवल धारण करने का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन में आचरण करने योग्य एक आध्यात्मिक आदर्श है।
त्रिपुरारी त्रिविक्रम लॉकेट धारण करके श्रद्धावान इस सामंजस्य को बनाए रखने और इन तीनों को सद्गुरु के चरणकमलों में अर्पित करने का मन ही मन संकल्प करता है। ‘मेरे मन, प्राण और प्रज्ञा मेरे सद्गुरु के चरणकमलों में समर्पित हैं’—यह श्रद्धावानों के अंतर्मन के इसी भाव को व्यक्त करने वाला प्रतीक है।
यह केवल एक चिह्न के रूप में धारण करने से कहीं बढ़कर शरणागति का भाव है। सद्गुरु के चरणकमलों में पूर्ण समर्पण करना और अपने जीवन को स्वेच्छा से उनके दिव्य मार्गदर्शन तथा प्रेमपूर्ण अधिकार के अधीन सौंप देना, सद्गुरु को ही अपना एकमात्र आश्रय और रक्षक मानकर हृदय से स्वीकार करना—यह श्रद्धावान के शारण्यभाव को दर्शाता है। समर्पण की इसी भावना से श्रद्धावान अपने दैनिक जीवन में बापूजी के आश्वस्त करने वाले अस्तित्व का अनुभव करता है और बापूजी के साथ अपने अटूट संबंध से उसे सामर्थ्य, साहस और स्थिरता प्राप्त होती है।
त्रिपुरारी त्रिविक्रम लॉकेट धारण करने का अर्थ है सद्गुरु के अस्तित्व को अपने हृदय के समीप रखना। यह प्रत्येक श्रद्धावान को आश्वस्त करता है कि जीवन उसे कहीं भी ले जाए, बापूजी सदैव उसके साथ हैं—उसकी रक्षा करने, उचित मार्गदर्शन देने, उसे बल प्रदान करने और प्रेमपूर्वक परमेश्वरी मार्ग पर ले जाने के लिए!
त्रिपुरारी त्रिविक्रम लॉकेट के सभी अनुभव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें


