‘आषाढ़ी एकादशी’ वारकरी संप्रदाय का सबसे बड़ा उत्सव है। श्री ज्ञानेश्वर माऊली, संत तुकाराम महाराज तथा अन्य संतों की पालकियों के साथ बड़ी संख्या में वारकरी और असंख्य श्रद्धालु देश के कोने-कोने से इस भूवैकुंठ पंढरपुर में आते हैं।

संत चोखामेळा का अभंग,

“विठ्ठल विठ्ठल गजरी, अवघी दुमदुमली पंढरी”

(विठ्ठल विठ्ठल गजरी, सारी गूँज उठी पंढरी। अर्थ - विठ्ठल-विठ्ठल” के जयघोष से पूरी पंढरी (पंढरपुर) गूँज उठी है।) आषाढ़ी एकादशी के दिन होने वाली इस वारी, इस यात्रा का जीवंत चित्र हमारी आँखों के सामने प्रस्तुत कर देता है।

आषाढ़ी एकादशी का महत्त्व

भगवान विठ्ठल का आध्यात्मिक महत्त्व और स्वरूप

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने अपने अनेक प्रवचनों और अग्रलेखों में अपने परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही विठ्ठल-भक्ति और भगवान विठ्ठल की वारी के साथ-साथ संतों, उनके अभंगों तथा वारकरी संप्रदाय के बारे में कई बार बताया है। भक्त इस भगवान विठ्ठल को अपना ‘कैवारी’ और ‘मायबाप’ मानते हैं। संत ज्ञानेश्वर भगवान विठ्ठल का उल्लेख ‘बापरखुमादेवीवरू’ (पिता-समान होनेवाले रखुमादेवी-रुक्मिणी माता के स्वामी) इस प्रकार करते हैं और संत जनाबाई भी भगवान विठ्ठल को प्यार से ‘विठू माझा लेकुरवाळा’ (मेरे भगवान विठ्ठल बडे वात्सल्यभरे) कहती हैं।

‘विठो वाही शिरी कैलासीचा राणा’ (विठ्ठल भगवान ने सिर पर कैलासराणा-भगवान शिव को धारण किया हुआ है) इस उक्ति के अनुसार विठ्ठल भगवान यानी ‘हरि’ का एक रूप अपने मस्तक-माथे पर शिवलिंग अर्थात ‘हर’ को धारण करता है।

इसीलिए आषाढ़ी एकादशी के दिन श्रद्धावान श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में श्रीत्रिविक्रम लिंग पर भक्तिभाव से श्रीविठ्ठल को प्रिय तुलसीपत्र अर्पित करते हैं।

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा गाई गई विठ्ठल आरती “येई हो विठ्ठले, माझे माऊली ये”

2013 का अविस्मरणीय अनुभव

2013 में आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व पर सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी को मुंबई के वडाला स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध श्रीविठ्ठल मंदिर में श्रीविठ्ठल और श्रीरखुमाई के पूजन के लिए आमंत्रित किया गया था।

बचपन में परेल में रहते समय बापूजी अपनी नानी के साथ कई बार इस मंदिर में आया करते थे। यहीं आठ वर्ष की आयु में बापूजी की भेंट साधनाताई उपाध्ये से हुई थी। उस समय बापूजी ने उन्हें एक मोरपंख दिया था। इस संबंध में साधनाताई उपाध्ये के बेटे द्वारा बताया गया अनुभव हम साईनिवास की वीडियो में देख सकते हैं।

वडाला विठ्ठल मंदिर में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी श्रीविठ्ठल और श्रीरखुमाई का पूजन करते हुए

पंढरपुर भावयात्रा 2001

चंद्रभागा नदी के तट पर बसा श्रीक्षेत्र पंढरपुर वह स्थान है, जहाँ भगवान स्वयं अपने अनन्य भक्त पुंडलिक से मिलने आए थे। ‘आधी रचिली पंढरी, मग वैकुंठनगरी’(पहले रची पंढरी, फिर वैकुंठनगरी। अर्थात पंढरपुर (पंढरी) की महिमा वैकुंठ से भी पहले की और अत्यंत महान मानी गई है।) पंढरी की ऐसी ख्याति है। पंढरपुर की ऐसी पावन नगरी में वर्ष 2001 में सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने भावयात्रा का आयोजन किया था। शिर्डी, अक्कलकोट, आळंदी और गोवा के मंगेश-शांतादुर्गा ये चार रसयात्राएँ संपन्न होने के बाद सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने इस भावयात्रा की घोषणा की थी।

“पंढरपुर में भगवान विठ्ठल के साथ हमें प्राप्त होने वाला सोलहवाँ ऐश्वर्य भक्ति है। संतों का मानना है कि पंढरपुर उनका मायका है, चंद्रभागा उनकी बहन है और पांडुरंग के परम भक्त पुंडलिक उनके भाई हैं। भक्त पंढरी की राह पर केवल अपने मायके पहुँचने के लिए, अर्थात भक्ति रूपी सोलहवें ऐश्वर्य को प्राप्त करने के लिए चलता है। परमेश्वर और भक्त के बीच का एकमात्र संबंध भक्ति है, इसके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं।”

पंढरपुर भावयात्रा की विशेषता बताते हुए बापूजी ने यह कहा था।

The Pandharpur Bhav-yatra 2001
पंढरपुर भावयात्रा 2001

निःस्वार्थ सेवाभाव के रूप में भक्ति

बापूजी ने अपने प्रथम ग्रंथ ‘सत्यप्रवेश’ में लिखा है—

“भक्ति ‘भाव’ रूपी हृदय वाली, निरंतर बढ़ती हुई अंतरंग प्रेमशक्ति और स्नेहपूर्ण सेवा है।”

इसीलिए भगवान का भजन, कीर्तन और नामस्मरण करने के साथ-साथ श्रद्धावान प्रेमपूर्वक भक्तिसेवा में भी सहभागी होते हैं।

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की उपस्थिति में पांडुरंग विठ्ठल के जयघोष

आपदा प्रबंधन सेवा (AADM)

पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर ‘अनिरुद्धाज़ अकैडमी ऑफ डिज़ास्टर मैनेजमेंट’ (AADM) के आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक (DMVs) पंढरपुर में निःस्वार्थ भाव से आषाढ़ी एकादशी के समय चौबीसों घंटे भीड़ प्रबंधन (क्राऊड मॅनेजमेंट) की सेवा करते हैं। यह उपक्रम सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के मार्गदर्शन में चलाया जाता है। विठुराया के दर्शन के लिए आए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से नियंत्रित करके, आने वाले प्रत्येक भक्त के लिए भगवान विठ्ठल के दर्शन को सहज और सुलभ बनाने का कार्य हमारे स्वयंसेवक भक्तिभाव से करते हैं।

इस सेवा से केवल श्रद्धालुओं का ही नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन का भी बहुत बड़ा भार हल्का होता है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने DMVs की भक्तिमय और अनुशासित कार्यप्रणाली की मन:पूर्वक प्रशंसा की है। सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के प्रति भक्तिप्रेम के कारण इस सेवा में सहभागी होने वाले श्रद्धावानों के लिए यह सेवा भक्तिभाव चैतन्य (Devotion Sentience) की एक अभिव्यक्ति है, ऐसी प्रत्येक की भावना है।

अनेक श्रद्धावान इस दिन प्रेम और भक्तिभाव से स्वयंभगवान श्रीत्रिविक्रम के सार्वभौम मंत्रगजर की 16 मालाएँ करते हैं और इस उपासना को सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के चरणों में अर्पित करते हैं।

रामा रामा आत्मारामा त्रिविक्रमा सद्गुरुसमर्था
सद्गुरुसमर्था त्रिविक्रमा आत्मारामा रामा रामा

अनिरुद्धाज़ अकैडमी ऑफ डिज़ास्टर मैनेजमेंट द्वारा 2022 में पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी सेवा
Shradhavans offer Tulsi-patra and Jala-abhishek