पहला भाग - प्रथम पाहिले तुला (पहली बार देखा आपको)
सिरीज का पहला भाग गुरुवार को श्रीहरिगुरुग्राम में प्रदर्शित किया गया। इस भाग का विषय था "प्रथम पाहिले तुला" (पहली बार देखा आपको)।
इस भाग में पुराने, अनुभवी और निष्ठावान श्रद्धावानों ने अपनी अनमोल स्मृतियाँ, विशेष रूप से बापूजी से हुई अपनी पहली भेंट (मुलाकात) के बारे में बताया है। कुछ लोगों की बापूजी से प्रत्यक्ष भेंट हुई और उनसे बातचीत हुई; कुछ को उनके दर्शन के माध्यम से अनुभव हुआ; कुछ ने उन्हें पहली बार तस्वीर के माध्यम से देखा; तो कुछ लोगों के जीवन ने एक विलक्षण अनुभव के कारण एक अलग ही मोड़ ले लिया। हृदय को छू लेने वाले ऐसे सभी कथनों को इस वीडियो में एक साथ प्रस्तुत किया गया है और उन्हीं के शब्दों में उनके अनुभव सुनते हुए हम भी भावविभोर हो जाते हैं। उनका यह कथन केवल कोई कहानी सुनाना भर नहीं है; बल्कि यह प्रेम, कृतज्ञता और आदर से आनंदपूर्वक सराबोर एक स्मृति है।
इस प्रदर्शन का उपस्थित श्रद्धावानों पर बहुत गहरा प्रभाव हुआ। श्रीहरिगुरुग्राम का सभागृह निःशब्द था, आँखें नम थीं और वातावरण प्रेम की उत्कट भावना से भरा हुआ था। वहाँ उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का हृदय बापूजी के साथ हुई अपनी पहली भेंट के उस क्षण में लौट गया। मानो प्रत्येक व्यक्ति उस दिन को फिर से जी रहा था, जब बापूजी ने उनके जीवन में प्रवेश किया और अनजाने ही सब कुछ बदल दिया।
यह भावना केवल श्रीहरिगुरुग्राम तक सीमित नहीं रही। सोशल मीडिया पर श्रद्धावान #PrathamPahileTula हैशटैग के अंतर्गत एकत्र हुए और बापूजी से अपनी पहली भेंट की स्मृतियाँ साझा करने लगे। चाहे वह किसी तस्वीर के माध्यम से हो, बापूजी के अलौकिक दर्शन के माध्यम से हो या उनकी उपस्थिति का ऐसा अनुभव हो जिसे महसूस तो किया गया, पर देखा नहीं जा सकता था और फिर भी वह स्पष्ट था—हर किसी के कथन में कृतज्ञता, विस्मय और प्रेम की ही भावना अभिव्यक्त हो रही थी।
क्योंकि जब बापूजी किसी के जीवन में प्रवेश करते हैं, तब उसका स्वरूप अलग-अलग हो सकता है—प्रत्यक्ष दर्शन, तस्वीर या अनुभव..... लेकिन उससे हमारे जीवन को निश्चित रूप से एक नया मोड़ मिलता है।
बापूजी के साथ शिर्डी रसयात्रा - 1996
सिरीज के हाल के भागों में वर्ष 1996 में हुई शिर्डी रसयात्रा की स्मृतियों को फिर से ताज़ा किया गया। उस समय केवल लगभग सौ श्रद्धावान बापूजी के साथ शिर्डी गए थे। जो लोग इस रसयात्रा के साक्षी रहे, उनके लिए यह अनुभव वास्तव में अनोखा था। बापूजी स्वयं आगे चलकर उनका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिर्डी के पवित्र स्थलों के दर्शन करा रहे थे। वह बापूजी के निकट, उनके सान्निध्य में रहने का अनुभव था। आज ऐसे अनुभव की केवल कल्पना ही की जा सकती है; अब वैसा फिर से होना असंभव-सा लगता है।
इस वीडियो में उनकी स्मृतियाँ अत्यंत हृदयस्पर्शी ढंग से सामने आती हैं। उनके अनुभव, हृदय को छू लेने वाले कथन, बापूजी के साथ उनका संवाद और बापूजी का उनसे हुआ संवाद—हर क्षण सुनने योग्य और मन में सँजोकर रखने योग्य है। आने वाले समय में यह सिरीज और अधिक विस्तृत होती जाएगी और ऐसे कई अनजाने, किंतु अत्यंत बहुमूल्य क्षणों को सामने लाती रहेगी। ऐसे क्षण, जिनके बारे में शायद हमें पता भी न हो; लेकिन इन स्मृतियों के माध्यम से उन्हें अनुभव करना हमें निश्चित रूप से अच्छा लगेगा।
यह सिरीज हमें विश्वास दिलाती है कि समय बदल गया, उम्र बढ़ गई और श्रद्धावानों का परिवार बढ़ता गया, फिर भी अपने श्रद्धावानों के प्रति बापूजी का प्रेम निरंतर, शाश्वत और अपरिवर्तनीय है। आरंभिक काल में उन्होंने उन गिने-चुने श्रद्धावानों पर जिस प्रेम की वर्षा की थी, उसी प्रेम का अनुभव आज भी हम सभी कर रहे हैं।
'अनिरुद्धजी की पालकी के सेवेकरी' यह बापूजी और उनके श्रद्धावानों के बीच के चिरंतन बंधन का एक हृदयस्पर्शी गौरवगान है, साथ ही बापूजी का स्मरण करने, उन्हें अनुभव करने और आज भी हमें बापूजी की ओर खींचकर ले जाने वाली उन भावनाओं से फिर जुड़ने का एक सस्नेह आमंत्रण भी है।
सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के लिए ये श्रद्धावान केवल आरंभिक काल के अनुयायी नहीं थे; बल्कि वे उन गिने-चुने व्यक्तियों में से थे जो बापूजी के साथ-साथ चलते थे और उन पर पूर्ण विश्वास रखते थे। बापूजी का कार्य असंख्य हृदयों तक पहुँचने से पहले ही इन श्रद्धावानों ने बापूजी पर अटूट विश्वास रखा। उस निर्माणकाल में उनकी अविचल भक्ति, विश्वास और दृढ़ साथ के कारण बापूजी के हृदय में उनके लिए एक विशिष्ट और आत्मीय स्थान है।





