सद्‌गुरू श्री अनिरुद्ध बापूजी द्वारा किया गया लेखन, यह केवल आध्यात्मिक ग्रंथों का संग्रह नहीं है; बल्कि सत्य, प्रेम, धैर्य और आंतरिक संतोष पर आधारित जीवन जीने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए वह एक जीवंत मार्गदर्शक है। ‘श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज’ के तीन खंडों अर्थात् ‘सत्यप्रवेश’, ‘प्रेमप्रवास’ और ‘आनंदसाधना’ से आरंभ करते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी ने सत्य, प्रेम और आनंद पर आधारित आध्यात्मिक जीवन-पद्धति की नींव रखी।

बापूजी द्वारा लिखी गईं पहली दो पुस्तकें, ‘आवाहनं न जानामि’ और ‘तदात्मानं सृजाम्यहम्‌’, भगवान और उनके भक्त के बीच हृदयस्पर्शी संवाद के रूप में अभिव्यक्त होते हैं। इस संवाद से भक्त की व्याकुलता, उत्कट लगन, शरणागति तथा भगवान और भक्त के बीच का अटूट प्रेम शब्दों में प्रकट होता है।

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज

हममें से अधिकांश लोगों का अध्यात्म की ओर झुकाव होता है। केवल झुकाव ही नहीं, बल्कि अनेक लोगों की अध्यात्म में वास्तव में रुचि भी होती है। किंतु हममें से अधिकांश लोग कुछ मूलभूत प्रश्नों को समझ नहीं पाते और यदि हम उन प्रश्नों को ही नहीं समझ पाएँगे, तो उनके उत्तर कैसे खोज पाएँगे? साथ ही अनेक ग्रंथ यह दावा करते हैं कि उनके द्वारा प्रतिपादित सत्य ही एकमात्र सत्य है। ऐसे ग्रंथ हमारे आध्यात्मिक मार्ग को और भी कठिन बना देते हैं।

सद्गुरु श्री अनिरुद्ध बापूजी द्वारा लिखित ‘श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज’ के तीन खंड न केवल हमारा मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि हमें धैर्य, सामर्थ्य और भगवान को खोजने का एक स्पष्ट मानचित्र भी प्रदान करते हैं, हमारे जीवन में शांति और आनंद लाते हैं तथा हमारे अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सरल और सुंदर भाषा में देते हैं।

“जिस प्रकार मधुमक्खी विभिन्न फूलों से मधु एकत्र करके छत्ते में संचित करती है, उसी प्रकार अनेक ऋषियों, मुनियों, आचार्यों, संतों, दार्शनिक महापुरुषों और सामान्य जनों के चिंतनरूपी पुष्पों से मैंने यह मधु एकत्र किया और इस ‘श्रीमद्‌पुरुषार्थः’ (अर्थात् ‘सत्यस्मृतिः’) रूपी छत्ते में उसे एकरूप कर दिया है”, ऐसा सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी इस ग्रंथ में लिखते हैं।

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — प्रथम खंड — ‘सत्यप्रवेश’

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज का यह प्रथम खंड ‘सत्यप्रवेश’ हमारे जीवन-प्रवास में निर्मल शांति और विशुद्ध आनंद प्राप्त करने के लिए आवश्यक मूलभूत एवं अनिवार्य सिद्धांतों, पद्धतियों तथा शुद्ध और परिपक्व ज्ञान का अधिक विस्तार से विवेचन करता है और साथ ही हमें अपने इष्ट देवता अर्थात् अपने प्रिय भगवान के अस्तित्व का बोध कराता है।

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — सत्यप्रवेश
श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — सत्यप्रवेश

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — द्वितीय खंड — ‘प्रेमप्रवास’

‘श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज’ के तीन खंडों में से द्वितीय खंड है ‘प्रेमप्रवास’। यह ‘प्रेमप्रवास’ भगवान दत्तगुरु और माता परांबा परमेश्वरी से प्रत्यक्ष प्राप्त तथा निरंतर प्रवाहित होने वाले निरपेक्ष, निर्मल और दिव्य प्रेम की एक पवित्र नदी और अथाह महासागर है।

दत्तगुरु की आज्ञा और परांबा परमेश्वरी की इच्छा से यही पवित्र प्रेम-जल अब सभी श्रद्धावानों के लिए उपलब्ध और आसानी से प्राप्त हो गया है, ताकि प्रत्येक सच्चा श्रद्धावान इस कामधेनु के सर्वोच्च क्षीरसागर में (कामधेनु के दूध के महासागर अर्थात् भक्तिभाव चैतन्य के इस महासागर में) स्वयं को पूरी तरह सराबोर कर सके।

इस ग्रंथ को पढने से यह आपको यह प्राप्त होगा।

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — प्रेमप्रवास
श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — प्रेमप्रवास

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — तृतीय खंड — ‘आनंदसाधना’

प्रत्येक जन्म में हमारा संपूर्ण जीवन वास्तव में, अर्थात् सही अर्थों में, हमारी साधना ही है; यानी आदिमाता और उनके पुत्र के चरणकमलों के साथ एकरूप होने की हमारी आध्यात्मिक यात्रा है।

‘श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज’ के तीन खंडों में तृतीय खंड ‘आनंदसाधना’, परमानंद प्राप्त करने, जीवन को सुंदर बनाने और अपने विश्व को अधिक मंगलमय बनाने के लिए आवश्यक विभिन्न पद्धतियों, मार्गों और साधनों का अमूल्य खजाना है।

आनंदसाधना के प्रत्येक पृष्ठ में भगवान दत्तगुरु, माता परांबा परमेश्वरी और स्वयंभगवान की कृपा, आशीर्वाद तथा अनगिनत वरदानों का दिव्य खजाना भरा हुआ है।

आनंदसाधना सभी के लिए एक दिव्य वृक्ष है—हमारे अपने आँगन या बगीचे में खड़ा एक कल्पतरु है।

उपासना यानी साधना एक ऐसा वृक्ष है, जिस पर चढ़ना बहुत आसान है और उसका फल है आनंद। श्रीहरिगुरु के प्रेम और आधार से परिपूर्ण निर्मल, शुद्ध और संपूर्ण आनंद।

श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — आनंदसाधना
श्रीमद्पुरुषार्थ ग्रंथराज — आनंदसाधना

मातृवात्सल्यविंदानम्‌ (श्री जगदंबा चरित्र)

‘मातृवात्सल्यविंदानम्‌’ सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा लिखा गया एक अमूल्य आध्यात्मिक ग्रंथ है। आदिमाता महिषासुरमर्दिनी चण्डिका असीम मातृप्रेम का मूर्तिमान स्वरूप हैं। यह ग्रंथ भक्तों को उनके दिव्य कार्य, स्वरूप और अवतार के उद्देश्य से केवल परिचित ही नहीं कराता, बल्कि उससे आगे बढ़कर श्रद्धावानों को उनके निरपेक्ष प्रेम का अनुभव करना और उनकी मातृमयी ममता के आधार से दृढ़तापूर्वक जुड़े रहना भी सिखाता है। यह प्रत्येक भक्त को उनके संरक्षण, मार्गदर्शन और दृढ़ आधार का विश्वास दिलाता है।

बापूजी स्पष्ट करते हैं कि आदिमाता का प्रेम उचित बात को स्वीकार करने, अनुचित बातों का त्याग करने तथा अपनी भक्ति और नैतिक मूल्यों को दृढ़ करने के लिए आवश्यक सामर्थ्य का स्रोत है; और इसी प्रेम के कारण हम परमेश्वर के अधिकाधिक निकट जा सकते हैं। आदिमाता चाहे अपने सौम्य रूप में प्रकट हों या उग्र रूप में, उनका प्रत्येक रूप केवल अपने भक्तों के प्रति प्रेम और उनके कल्याण के लिए ही प्रकट होता है; जिससे सदैव सत्य और मंगल की ही विजय होती है।

मातृवात्सल्यविंदानम्‌
मातृवात्सल्यविंदानम्‌

मातृवात्सल्य उपनिषद्‌ (श्री जगदंबा लीला प्रसंग)

‘मातृवात्सल्य उपनिषद्‌’ सद्गुरु श्री अनिरुद्ध बापूजी द्वारा प्रत्येक श्रद्धावान के जीवन को उचित दिशा मिले, इस उत्कट इच्छा से अपने श्रद्धावानों को आदिमाता के असीम प्रेम और कृपा का हृदय से दिया गया आश्वासन है। इस पवित्र ग्रंथ के माध्यम से बापूजी आदिमाता की क्षमा, संरक्षण और दृढ़ आधार का वचन देते हैं। इससे भक्तों को भय पर विजय पाने, मन को सताने वाली शंकाओं का समाधान करने तथा अपनी भक्ति और मनोनिग्रह को दृढ़ करने में सहायता मिलती है। यह ग्रंथ केवल मार्गदर्शक न रहकर आध्यात्मिक सामर्थ्य का स्रोत बन जाता है और चण्डिकाकुल के प्रेम के माध्यम से भक्तों को आदिमाता की ओर आगे बढ़ने का बल देता है। प्रेम और श्रद्धा से आदिमाता के पास आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उन तक पहुँचने का मार्ग सदैव खुला है और उनके द्वार कभी किसी के लिए बंद नहीं होते, इस बात का बोध यह ग्रंथ कराता है।

मातृवात्सल्य उपनिषद्‌
मातृवात्सल्य उपनिषद्‌

श्रीरामरसायन

सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी द्वारा लिखे गए अनेक अमूल्य ग्रंथों में ‘श्रीरामरसायन’ ग्रंथ का श्रद्धावानों के मन में एक विशेष स्थान है। यह केवल रामायण की महत्त्वपूर्ण घटनाओं का चित्रण नहीं है; बल्कि यह एक आध्यात्मिक रसायन है, जिसके माध्यम से भगवान श्रीराम के चिरंतन जीवन और आदर्शों को प्रत्येक भक्त अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से उतार सकता है।

सरल और सुंदर भाषा में लिखा गया तथा रामायण के महत्त्वपूर्ण प्रसंगों को चित्रित करने वाले चित्रों से समृद्ध ‘श्रीरामरसायन’, भगवान श्रीराम के जीवन की सीख को सभी आयु-वर्ग के लोगों के लिए सहज रूप से समझने और आचरण में उतारने योग्य बनाता है।

इसमें वर्णित पात्रों के प्रेरणादायी जीवन के माध्यम से यह ग्रंथ पाठकों को उदात्त मूल्यों, धर्माचरण, आंतरिक सामर्थ्य और अटल भक्ति को विकसित करने की दिशा में सहजता से मार्गदर्शन करता है।

बापूजी इस ग्रंथ के विषय में कहते हैं,

“इस ग्रंथ का प्रत्येक अक्षर, प्रत्येक शब्द और इन अक्षरों के बीच का प्रत्येक स्थान—ये सभी मंत्रमय हैं। इसलिए जब हम इसे हृदय से, प्रेमपूर्वक पढ़ेंगे, तब यह संपूर्ण रामकथा ‘रामरसायन’ बनकर हमारे जीवन में उतर आएगी। हम इस ग्रंथ को घर में, यात्रा में, गाड़ी में—कहीं भी पढ़ सकते हैं। क्योंकि इस ग्रंथ को श्रद्धा और प्रेम से पढ़ते समय वह रामकथा हमारे सामने साकार होगी, वे श्रीराम हमारे जीवन, मन और प्राण में पूर्ण रूप से उतर आएँगे।”

श्री रामरसायन
श्री रामरसायन

आवाहनं न जानामि और तदात्मानं सृजाम्यहम्‌

मनुष्य को अपने जीवन में संघर्ष करना पड़ता है और संघर्ष के बिना विकास नहीं हो सकता। जीवन-पथ पर अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं; कभी सुख की छाया मिलती है, तो कभी प्रारब्ध के ताप को सहना पड़ता है। इस जीवन-यात्रा में श्रद्धावान मनुष्य को अनेक बार अनुभव होता है कि मेरे संकट में मुझे सहारा देने वाला, दुःख में मेरे आँसू पोंछने वाला, मेरे परिश्रम की सराहना करने के लिए मेरी पीठ थपथपाने वाला और आशीर्वाद के रूप में सदैव मेरे सिर पर रहने वाला कृपा का एक हाथ निरंतर मेरे साथ है। यह ‘उन’का हाथ, ‘उन’का आधार, ‘उन’का हस्तक्षेप—यह सब उस भगवान का, उस सद्गुरुतत्त्व का मेरे प्रति निष्काम प्रेम है, उनकी अकारण करुणा है और उनकी अपार क्षमा है। मैं जैसी बन पड़े वैसी भक्ति करता हूँ; मेरे आचार, विचार, आहार और विहार सदैव सही हों, ऐसा भी नहीं है; मैं सदैव उनका स्मरण रखता हूँ, ऐसा भी नहीं है; फिर भी वे मुझे नहीं भूलते। अपने प्रेम, कृपा और सहायता के साथ वे निरंतर मेरे पीछे दृढ़ता से खड़े रहते हैं। लेकिन उस भगवान से कैसे बात करनी है, उनका आवाहन कैसे करना है, उनका पूजन कैसे करना है, उन्हें कैसे प्राप्त करना है और सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह कि उनके चरणों में कृतज्ञता कैसे व्यक्त करनी है—यह भक्त को ज्ञात नहीं होता और यहीं से भक्त का उस भगवान, उस सद्गुरुतत्त्व के साथ संवाद आरंभ होता है।

‘आवाहनं न जानामि’ पुस्तक पढ़ते समय प्रत्येक भक्त को लगता है कि यह तो मेरी ही वर्तमान स्थिति है, ये मेरी ही भावनाएँ हैं, यही तो मेरे मन के विचार हैं। प्रत्येक भक्त अपने मन की भावनाएँ व्यक्त करके अपने भगवान के साथ संवाद करना चाहता है और ‘आवाहनं न जानामि’ पुस्तक इसी भाव को प्रकट करती है। इसी प्रकार अपनी वर्तमान स्थिति से आगे बढ़ते हुए उस भगवान को कैसे प्राप्त करना है और इसके लिए उनके प्रेम को स्वीकार करते हुए, उनसे प्रेम करते हुए यात्रा कैसे करनी है, यह भी ‘आवाहनं न जानामि’ स्पष्ट करती है। इसीलिए ‘आवाहनं न जानामि’ पुस्तक भक्त का उस भगवान, स्वयंभगवान के साथ होने वाला संवाद है और साथ ही भक्त का अपने ‘स्व’ के साथ होने वाला संवाद भी है। ‘आवाहनं न जानामि’ पुस्तक भक्त को उसके भक्तिमार्ग की यात्रा के लिए आश्वासन देती है, सहारा देती है, दिशा देती है, गति देती है और यात्रा के लिए आवश्यक संबल भी प्रदान करती है।

जब भक्त उस भगवान को ‘आवाहनं न जानामि’ की भूमिका से प्रेमपूर्वक पुकारता है, उनसे प्रेमपूर्वक संवाद करते हुए कृतज्ञ रहता है, तब उस भक्त का समग्र जीवन-विकास करने के लिए, भक्त के दुष्प्रारब्ध का नाश करने के लिए और उसे अपनी कृपा के पंखों के नीचे लेने के लिए भगवान उस भक्त के जीवन में किस प्रकार अवतरित होते हैं, यह हम ‘तदात्मानं सृजाम्यहम्‌’ पुस्तक में पढ़ते हैं। ‘आवाहनं न जानामि’ कहने वाले भक्त की प्रेमपूर्ण पुकार को भगवान द्वारा दिया गया प्रत्युत्तर है—‘तदात्मानं सृजाम्यहम्‌’। ‘तदात्मानं सृजाम्यहम्‌’ उस भगवान की वाणी है, उस भगवान द्वारा अपने भक्त के साथ किया गया प्रेम-संवाद है, भक्त की पुकार के उत्तर में दी गई उनकी ‘हाँ’ है, यह उस भगवान द्वारा भक्त का किया गया स्वीकार है। ‘तदात्मानं सृजाम्यहम्‌’ पुस्तक हमें बताती है कि अनंतकोटि ब्रह्मांडों के संचालक वे भगवान सर्वव्यापक होते हुए भी उसी समय हर एक के हृदय में विराजमान हैं। वे सभी के आत्मा हैं और श्रद्धावानों के आत्माराम हैं। इसीलिए उनका आवाहन कैसे किया जाए, यह भाव भक्त के मन में उमड़ता है और उसी से भक्त की आवाज निकलती है—‘आवाहनं न जानामि’।

Aniruddha Bapu Writings
Aniruddha Bapu Writings
Ramrajya
Ramrajya
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings
Aniruddha Bapu writings