सच्चिदानंदोत्सव के अवसर पर श्रद्धावान सच्चिदानंद पादुकाओं को प्रेमपूर्वक अपने घर लाकर उनका पूजन करते हैं। ये सच्चिदानंद पादुकाएँ श्रद्धावानों के घर सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी का पवित्र अस्तित्व लेकर आती हैं।
प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष के अत्यंत पवित्र और मंगलमय महीने में देश-विदेश के श्रद्धावान श्री सच्चिदानंदोत्सव अत्यंत श्रद्धा, आनंद और कृतज्ञता के साथ मनाते हैं। इस उत्सव का आरंभ मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष के दूसरे शनिवार से होता है।
इस अवधि में श्रद्धावान सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की सच्चिदानंद पादुकाएँ प्रेमभाव से अपने घर लाते हैं और अत्यंत आदरपूर्वक उनका पूजन करते हैं। असंख्य श्रद्धावानों द्वारा भावभक्ति से लिखी गई और ‘अनिरुद्धाज् यूनिवर्सल बैंक ऑफ रामनाम’ में जमा की गई पवित्र रामनाम पुस्तिकाओं के पन्नों की लुगदी से इन पादुकाओं को बनाया जाता है।
ये पादुकाएँ बापूजी के चरणों के आकार की हैं, इसलिए सद्गुरु के प्रत्यक्ष चरणकमलों का जिस प्रेम, भक्तिभाव और आदर के साथ पूजन किया जाता है, उसी भाव से प्रत्येक श्रद्धावान को अपने घर में इन सच्चिदानंद पादुकाओं का पूजन करने का अवसर मिलता है।
सच्चिदानंद पादुकाओं का अपने घर में स्वागत करना प्रत्येक भक्त के लिए मानो स्वयं बापूजी का अपने घर में स्वागत करने जैसा है। उनकी पवित्र उपस्थिति से श्रद्धावानों के घर प्रेम, शांति, धैर्य और आध्यात्मिक सामर्थ्य से भर जाते हैं और परिवार के प्रत्येक सदस्य को उनके आगमन का उत्सव मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
श्री सच्चिदानंदोत्सव में श्रद्धावान ‘सच्चिदानंदोत्सव उपासना पुस्तिका’ में दी गई पूजन-पद्धति के अनुसार प्रेम और भक्तिभाव से पादुकाओं का पूजन करते हैं। इस पुस्तिका में उत्सव के लिए दी गयी प्रार्थनाओं के साथ-साथ श्रीअनिरुद्ध अथर्वस्तोत्र और श्रीअनिरुद्ध अष्टोत्तरशतनामावली भी सम्मिलित हैं।
श्रद्धावान अपनी सुविधा के अनुसार पादुकाओं को अपने घर में डेढ़ दिन अथवा पाँच दिनों तक रखते हैं। इन दिनों में घर एक पवित्र धाम बन जाता है और सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी स्वयं अपनी अकारण करुणा की वर्षा करने हमारे घर आए हैं, यह अनुभूति श्रद्धावानों के मन में हर क्षण बनी रहती है।
श्री सच्चिदानंदोत्सव की अवधि पूर्ण होने के बाद ‘पुनर्मिलाप आवाहन’ करके पादुकाओं का आदरपूर्वक पुनर्मिलाप (विसर्जन) किया जाता है। भौतिक पादुकाओं का पुनर्मिलाप करने के बाद भी श्रद्धावान की सच्चे मन से की गई यह प्रार्थना सदैव बनी रहती है कि सच्चिदानंद स्वरूप सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी की कृपा, उनका अधिकार, प्रेमपूर्ण उपस्थिति और सामीप्य हमारे जीवन में सदैव बना रहे।
सच्चिदानंद पादुकाओं का पूजन श्रद्धावानों के लिए केवल एक पूजन-विधि नहीं है, बल्कि यह सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी और श्रद्धावानों के बीच के प्रेमपूर्ण संबंध और अटूट बंधन का उत्सव है। ऐसा उत्सव, जिसमें विभिन्न स्थानों पर रहने वाले असंख्य श्रद्धावान एक परिवार, एक हृदय बनकर प्रार्थनापूर्वक पादुकाओं का पूजन-अर्चन करते हैं और अपने प्रिय सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के चिरंतन अस्तित्व का आनंदोत्सव मनाते हैं।
श्री सच्चिदानंद उत्सव में सच्चिदानंद पादुकाओं का पूजन
Latest Videos
सच्चिदानंदोत्सवाची घोषणा झाल्यानंतर वंदना गांगारकर यांना सद्गुरु श्री बापूंच्या सच्चिदानंद पादुकांचे पूजन करण्याची मनापासून इच्छा होते. पण घरामध्ये पूजन करण्यासाठी योग्य जागा उपलब्ध नसते. तरीही शनिवारी उपासना केंद्रावर जाऊन त्या पादुका बुक करतात. आणि मग आता या पादुका ठेवायच्या कुठे? पूजन करायचे कुठे? या विवंचनेत असताना… भक्ताचा भोळा भाव पाहून बापू त्यांची सोय स्वतः कशी करून घेतात, याचा हा अनुभव.
मुंबईत त्रिपुरारी (अनिरुद्ध) पौर्णिमा साजरी करून घरी परतताना सुरेनजी व त्यांच्यासोबत असणारे श्रद्धावान सच्चिदानंद पादुका घेऊन बांद्र्याला जाणाऱ्या लोकल ट्रेनमध्ये चढले. मुंबई लोकलच्या गर्दीची सवय नसलेल्या या श्रद्धावानांना त्यावेळी एक आगळीच अनुभूती आली...!
सुरेन दुरागकर, नागपूर यांचा अनुभव
पूर्ण झालेली मनोकामना – अनिरुद्ध बापू अनुभव
जिस दिन की श्रद्धावान अत्यधिक प्रेम, हर्षोल्लास और उत्कंठा से प्रतीक्षा करते हैं, वह है ‘सच्चिदानंद उत्सव’ का पावन दिन। यह उत्सव २ या ५ दिनों का होता है। इस उत्सव के दौरान श्रद्धावान अपने सद्गुरु की पादुकाओं का भक्तिभाव से पूजन करते हैं। मार्गशीर्ष मास में मनाए जाने वाले इस पावन उत्सव की संपूर्ण जानकारी तथा श्रद्धावानों के जीवन में होने वाले इसके महत्त्व को आइए, इस वीडियो के माध्यम से जानें।