पदचिह्न (चरणमुद्रा) यानी सद्‌गुरू अनिरुद्ध बापूजी के प्रत्यक्ष चरणों की पवित्र छाप है। ये कोई प्रतीकात्मक अथवा कलात्मक रूप से बनाई गई प्रतिकृति नहीं हैं, बल्कि उनके पवित्र चरणों पर विद्यमान विशिष्ट चिह्नों और सूक्ष्म विशेषताओं को संजोए हुए उनके वास्तविक पदचिह्न हैं।

प्रत्येक श्रद्धावान को सद्‌गुरू के चरणों में नतमस्तक होकर उनकी कृपा का अनुभव प्राप्त हो सके, इसी उद्देश्य से पंचधातु में निर्मित इन पवित्र पदचिह्नों को श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में स्थापित किया गया है। आने वाली अनेक पीढ़ियों तक भी श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में ये पदचिह्न आशीर्वाद के रूप में श्रद्धावानों के साथ सदैव बने रहेंगे।

इसीलिए इन्हें केवल पवित्र स्मृतिचिह्न के रूप में नहीं, बल्कि सद्‌गुरू के शाश्वत अस्तित्व, कृपा और मार्गदर्शन की जीवंत स्मृति के रूप में संजोकर रखा जाता है। इसी कारण प्रत्येक श्रद्धावान के हृदय में इनका अत्यंत विशेष स्थान है।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक गुरुवार श्री हरिगुरुग्राम में होने वाले दर्शन के समय श्रद्धावानों को बापूजी के पदचिह्नों के दर्शन करने और उन पर श्री त्रिपुरारी त्रिविक्रम चिह्नों की मालाएँ अर्पित करने का एक और अवसर प्राप्त होता है। ये पदचिह्न भी पंचधातु में निर्मित हैं।

श्री त्रिपुरारी त्रिविक्रम चिह्नों की माला में तीन वृत्त होते हैं, जो श्रद्धावान के मन, प्राण और प्रज्ञा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जब श्रद्धावान इस पवित्र माला को पदचिह्नों पर अर्पित करके भक्तिभाव से नतमस्तक होता है, तब यह क्रिया पूर्ण शरणागति का प्रतीक बन जाती है। इस सरल, किंतु अत्यंत अर्थपूर्ण क्रिया के माध्यम से श्रद्धावान अपने मन, प्राण और प्रज्ञा—इन तीनों को एक साथ बापूजी के चरणों में अर्पित करता है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनका मार्गदर्शन, संरक्षण और कृपा प्राप्त करने की प्रार्थना करता है।

इस प्रकार पदचिह्न श्रद्धावान के लिए अपने प्रेम, आदर और कृतज्ञता को व्यक्त करने का साकार माध्यम बन जाते हैं। पदचिह्नों के दर्शन करना, उनके आगे नतमस्तक होना अथवा भक्तिभाव से उनकी उपासना करना यह सद्‌गुरू अनिरुद्ध बापूजी की कृपा, मार्गदर्शन और निरंतर सान्निध्य प्राप्त करने की प्रार्थना करना, साथ ही सद्‌गुरू अनिरुद्ध बापूजी के साथ दिन-प्रतिदिन और अधिक दृढ़ होते जाने वाले संबंध को संजोए रखना है।

सद्‌गुरू अनिरुद्ध बापूजी के पवित्र पदचिह्न
सद्‌गुरू अनिरुद्ध बापूजी के पवित्र पदचिह्न
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Shraddhavan taking darshan of Sadguru Aniruddha Bapu’s Padachinha
Shraddhavan taking darshan of Sadguru Aniruddha Bapu’s Padachinha
The sacred Padachinha of Sadguru Shree Aniruddha Bapu
The sacred Padachinha of Sadguru Shree Aniruddha Bapu
The sacred Padachinha of Sadguru Shree Aniruddha Bapu
The sacred Padachinha of Sadguru Shree Aniruddha Bapu
The sacred Padachinha of Sadguru Shree Aniruddha Bapu
The sacred Padachinha of Sadguru Shree Aniruddha Bapu
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan
Aniruddha Bapu Padhchinha Darshan