सद्गुरु का सदैव (अखंड) सान्निध्य
सद्गुरु अनिरुद्ध बापूजी के संकल्प के पीछे की भावना अत्यंत प्रेमपूर्ण है। प्रत्येक श्रद्धावान को अपने घर
में ही सद्गुरु के निरंतर सान्निध्य का और उनकी अविरत कृपा का अनुभव प्राप्त हो। घर के देवघर में अर्चन पादुकाओं की प्रतिष्ठापना करके उनका नित्य पूजन किया जा सकता है। उन पर प्रेमपूर्वक अभिषेक भी किया जा सकता है। इस अभिषेक से प्राप्त पवित्र जल को श्रद्धापूर्वक प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जा सकता है।
अर्चन पादुकाओं का नित्य पूजन या अभिषेक यह केवल एक धार्मिक विधि नहीं है। बल्कि यह श्रद्धावानों के लिए अपने सद्गुरु के साथ आत्मीय, जीवंत और आनंदमय संबंध को और अधिक दृढ़ करने का एक अनमोल अवसर है।
पादुकाओं के सामने बैठते समय, उनका पूजन करते समय या उन पर अभिषेक करते समय श्रद्धावान के मन में सद्गुरु के प्रति भाव अधिकाधिक गहराई से दृढ़ होता जाता है। यह भाव केवल बाहरी उपासना तक सीमित न रहकर अंतर्मन के प्रेम, कृतज्ञता और विश्वास को स्पर्श करने लगता है।
इन अर्चन पादुकाओं का दृढ़ आश्रय लेकर, उनके चरणों में अपना भाव प्रेमपूर्वक अर्पित करके और सद्गुरु पर अपना विश्वास अटल बनाए रखने पर हम सद्गुरु की कृपा से कभी दूर नहीं रहेंगे—यही इन पादुकाओं की सच्ची अनुभूति है।





