इस वेबसाइट पर क्या प्राप्त होगा?
एक सामान्य भक्त के लिए इसका उत्तर बिल्कुल सरल है—
यहाँ आपको आपके “बापूजी” मिलेंगे।
यह वेबसाइट प्रत्येक श्रद्धावान के मन में एक अत्यंत प्रेमपूर्ण और आश्वस्त करने वाली अनुभूति जगाती है—
“बापूजी मुझसे प्रेम करते हैं... और बापूजी सदैव मेरे लिए हैं।”
हम कहीं भी हों और जीवन में किसी भी परिस्थिति से गुजर रहे हों—सुख में हों या संघर्ष में, आनंद में हों या दुःख में—इस वेबसाइट पर हम बार-बार बापूजी से मिल सकते हैं और हर बार बापूजी को नए रूप में अनुभव कर सकते हैं।
संक्षेप में, यह वेबसाइट केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि अनुभव करने के लिए है। यह वेबसाइट आपकी है... और प्रत्येक श्रद्धावान के मन में उठनेवाली भावना है—“यह वेबसाइट यानी मेरे अपने बापूजी... मानो खास मेरे लिए ही!”
अनिरुद्ध स्पर्श
यह वेबसाइट प्रत्येक श्रद्धावान को बापूजी के प्रेम और उनकी सीख से जोड़ने वाला एक मार्गदर्शक दीप है! इस वेबसाइट पर मौजूद प्रत्येक बात में सद्गुरू अनिरुद्ध बापूजी का स्पर्श है। उनके नाम, रूप, गुण, लीला और धाम का अनुभव कराने वाला यह एक अनूठा उत्सव है।
यह वेबसाइट अध्यात्म का एक अमूल्य खजाना है, जो हमें प्रेम की ऊष्मा और सहारा देता है। जीवन में कभी आलोचना से मन आहत होता है, लोगों के व्यवहार का दोहरापन व्यथित करता है, विश्वासघात से विश्वास डगमगाने लगता है, तो कभी प्रशंसा के पीछे का दिखावा भी महसूस होने लगता है। ऐसे समय में मन का संतुलन बिगड़ने लगता है और स्वयं पर विश्वास भी कम होने लगता है। तब यह वेबसाइट एक सच्चे मित्र की तरह हमारे साथ खड़ी रहती है—हमारे व्याकुल विचारों को शांत करती है, मन की पीड़ा को हल्का करती है और हमारी श्रद्धा को फिर से बल देती है। बिना कोई शर्त रखे, बिना कोई अपेक्षा किए और पात्रता की कोई कसौटी लगाए बिना, यह वेबसाइट मन को संभालती है, सहारा देती है और एक विश्वसनीय साथी की तरह सदैव हमारे साथ रहती है—हमें हौसला देने के लिए, हमारी रक्षा करने के लिए और जीवन-पथ पर सही दिशा दिखाने के लिए।
इस वेबसाइट का मूल है ‘अनिरुद्ध स्पर्श’—प्रत्येक श्रद्धावान तक पहुँचने वाला सद्गुरू का प्रेमपूर्ण और चैतन्यमय स्पर्श।
यह केवल एक वेबसाइट नहीं है; बल्कि मन को सुकून और विश्राम देने वाली एक अनुभूति है—माँ की गोद में निश्चिंत होकर विश्राम करते शिशु को मिलने वाली ममता की ऊष्मा जैसी और बिना किसी अपेक्षा के भरपूर देने वाले बापूजी के प्रेमपूर्ण आलिंगन जैसी!
इस वेबसाइट का निर्माण क्यों किया गया?
जब आपका मन आनंद से भर उठे और उस आनंद को किसी के साथ बाँटने की इच्छा हो, तब बिना किसी ईर्ष्या के आपके आनंद में हृदय से सहभागी होने वाले एक सच्चे मित्र की तरह यह वेबसाइट आपके साथ होगी।
यही ‘अनिरुद्ध-विश्व’ हमें विश्वास दिलाता है कि बापूजी हमसे कभी दूर नहीं हैं और हम कभी अकेले नहीं हैं... अर्थात “मैं तुम्हारा त्याग कदापि नहीं करूंगा”—बापूजी के इस प्रेमपूर्ण और आश्वस्त करने वाले वचन की अनुभूति कराता है। दैनिक जीवन की भागदौड़ और कोलाहल में भी बापूजी की प्रेमपूर्ण दृष्टि सदैव हम पर है—हर कदम पर हमें मार्ग दिखाने वाली, हमारी रक्षा करने वाली और प्रेम से हमारी देखभाल करने वाली—इसका एहसास यह वेबसाइट हमें निरंतर कराती है।
ये केवल कुछ कथन नहीं हैं; इस वेबसाइट में सहारा खोजने वाले प्रत्येक श्रद्धावान को प्रेमपूर्वक दिए गए आश्वस्त करने वाले वचन हैं..., जो एक सत्य को बार-बार मन में दृढ़ करते हैं—बापूजी मेरे हैं; बापूजी मेरे लिए हैं; बापूजी मेरे लिए ही हैं.....
क्योंकि इस वेबसाइट के प्रत्येक शब्द, प्रत्येक चित्र और प्रत्येक अनुभव से जो महसूस होता है, वह है—‘अनिरुद्ध भक्तिभाव चैतन्य’।
यह वेबसाइट और कुछ नहीं... साक्षात् बापूजी ही हैं। अर्थात...
इथे प्रेम-कृपा आहे, मायेचा सोहळा,
इथे नयनी भाव आहे, भक्तीचा सोहळा...(हिंदी अनुवाद — यहाँ प्रेम-कृपा है, ममता का उत्सव,
यहाँ नयनों में भाव है, भक्ति का उत्सव...)